Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • रसड़ा और नरही में भारी मात्रा में शराब बरामद, 11 गिरफ्तार
  • जिला जवार

रसड़ा और नरही में भारी मात्रा में शराब बरामद, 11 गिरफ्तार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों में रविवार को पुलिस एवं स्वाट प्रभारी टीम ने घेराबंदी कर एक पिकअप बोलेरो एवं दो बाइक पर लाद कर लाखों रुपयो के हरियाणा निर्मित शराब को क्षेत्र में बेचने जा रहे युवकों को धर दबोचा.
News Desk 14 March, 2017 1 minute read
RASRA_WINE

रसड़ा/भरौली (बलिया)| रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों में रविवार को पुलिस एवं स्वाट प्रभारी टीम ने घेराबंदी कर एक पिकअप बोलेरो एवं दो बाइक पर लाद कर लाखों रुपयो के हरियाणा निर्मित शराब को  क्षेत्र में बेचने जा  रहे युवकों को  धर दबोचा.  शराब के साथ दस लोगों को रसड़ा पुलिस ने आबकारी एक्ट के अन्तर्गत जेल भेज दिया, वही वाहनों को सीज कर दिया. उधर, रविवार को सुबह दस बजे दो पेटी दारू संग एक युवक को पकड़ कर नरही पुलिस ने जेल भेज दिया.

एक हफ्ते में पुलिस ने  भारी मात्रा में दूसरी बार शराब का जखीरा पकड़ कर भारी सफलता प्राप्त किया. वही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शराब माफिया दहशत में है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस एवंम स्वाट प्रभारी टीम ने पहाड़पुर – हजौली मार्ग पर मऊ से हरियाणा निर्मित शराब बोलेरो नं. यूपी 60 आर 4587 एवं मैजिक  (छोटा हाथी) नं. यूपी 60 टी 1630 से क्षेत्र में बेचने जा रहे थे. इसी दौरान पहाड़पुर रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस ने धर दबोचा.

जांच पड़ताल के दौरान बोलेरो में 25 पेटी,  वहीं मैजिक में 60 पेटी शराब पायी गयी. बोलेरो में सवार पकड़ी थाना के श्याम बाबू सिंह पुत्र अनिल सिंह, इसी गांव के पंकज सिंह पुत्र मोहन सिंह तथा गड़वार थाना के अरइपुर निवासी, वहीं मैजिक में सवार सुखपुरा के अमित  गोड़ पुत्र असगू गोड़, राजेश वर्मा पुत्र केशव वर्मा, अजित राजभर पुत्र स्व शिवधारी को हिरासत में लिया. 

उधर, संवरा पुलिस चौकी के समीप भी चेकिंग के दौरान दो बाइक से दो-दो पेटी हरियाणा निर्मित शराब को बेचने जा रहे चार युवकों को पकड़ा. मोटर साइकिल अपाची नं. यूपी 60 एए 2835  बाइक सवार गड़वार थाना के रतसड़ अमित यादव पुत्र गोरखनाथ तथा पकड़ी थाना के ताराजपाली अखिलेश यादव पुत्र गोरखनाथ तथा  मोटर साइकिल पल्सर नं. यूपी 60 एम 3821 से गड़वार रतसड़ निवासी उपेन्द्र यादव पुत्र जगदीश यादव तथा सुखपुरा थाना के भरखर पप्पू यादव पुत्र राजनारायण को दो दो पेटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ने वालों में कोतवाल अविनाश कुमार सिंह स्वाट प्रभारी अखिलेश मौर्या, संवरा चौकी इंचार्ज मोतीलाल पटेल एसआई सुरेश द्विवेदी अभिषेक कुमार सिंह आदि सिपाही मौजूद रहे.

इसी क्रम में  भरौली प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को सुबह दस बजे दो पेटी दारू संग नरही पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया. बताते चलें कि  सुबह भरौली पिकेट पर  एसआई कमलेश यादव, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव एवं भरौली पिकेट पर पहले ड्यूटी पर तैनात सिपाही आशीष यादव, अजित सिंह को लेकर होली के पर्व पर इस क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो इसी वजह से सुबह चेकिंग कर रहे थे. वहीं चेकिंग के दौरान बक्सर (बिहार) निवासी दो पेटी अंग्रेजी शराब टेम्पो के माध्यम से बक्सर, बिहार ले जाने के फिराक में था. जब टेम्पो की तलाशी ली गई तो एक युवक दो पेटी शराब लेकर बैठा हुआ था. पूछ ताछ में वह अपना नाम असलम राईन, निवासी बक्सर, बिहार बताया.

Tags: बिहार भरौली मऊ रतसड़ रसड़ा शराब सुखपुरा स्वाट हजौली हरियाणा

Post navigation

Previous: बनारस के सूर्य सरोवर में बीटेक छात्र डूबा
Next: राजा भैया ने इधर विधानसभा चुनाव जीता, उधर उन पर दर्ज हो गया मुकदमा

ये भी पढ़ें

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.