राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकट दिवस समारोह गुरुवार को, हथियाराम मठ के मठाधीश होंगे मुख्य अतिथि

live blog news update breaking

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ कार्य – विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस वर्ष गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवकों का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) एवं घोष शिक्षा वर्ग 21 मई 2025 से जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागाँव बलिया में चल रहा है। गोरक्ष प्रान्त के विभिन्न जिलों से आये शिक्षार्थी इस वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक एवं घोष वादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

वर्ग के पूर्ण होने के अवसर पर “प्रकट समारोह” का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस संघ शिक्षा वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख अरुण मणि ने बताया कि यह प्रकट समारोह 05 जून 2025 दिन गुरुवार को सायं 5:45 बजे से जमुनाराम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के परिसर में सम्पन्न होगा तथा इस प्रकट समारोह के मुख्य अतिथि जखनियां गाजीपुर के हथियाराम मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर भवानी नन्दन यति व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश जी भेंडे होंगे।

इस कार्यक्रम के बलिया जिले के हजारों गणमान्य व्यक्ति व मातृशक्तियां साक्षी बनेंगे।उपरोक्त जानकारी सर्व व्यवस्था प्रमुख अरुण मणि द्वारा दी गयी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel