Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • जिला जवार

सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  संघ के सेवा विभाग ने निधरिया गांव में कार्यक्रम किया आयोजित 
सेंट्रल डेस्क 26 August, 2023 1 minute read
Rashtriya Swayamsevak Sangh gives top priority to social harmony
सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
संघ के सेवा विभाग ने निधरिया गांव में कार्यक्रम किया आयोजित

बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सेवा विभाग के दिशा निर्देशन में संचालित व दीनदयाल शाखा द्वारा पालित शाखा क्षेत्र के अंतर्गत निधरिया ग्राम में तीन केंद्रों यथा श्री लछिराम बाबा बाल संस्कार केंद्र, श्री लछिराम बाबा स्वास्थ्य जागरण केंद्र व श्री लछिराम बाबा विधि परामर्श केंद्र का गोरक्षप्रान्त के प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ला व बलिया जिले के सह जिला संघचालक डॉ. विनोद भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ के साथ शुभारम्भ किया गया.
ज्ञात हो कि सेवा विभाग/सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र द्वारा जहाँ सेवा बस्ती के बालकों, बालिकाओं के शिक्षण के साथ उनमें संस्कार भाव का जागरण हो इस बात का ध्यान रखा जाता है, वहीं स्वास्थ्य जागरण केंद्र द्वारा क्षेत्र के लोगों का योग्य चिकित्सक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व निःशुल्क दवा दी जाती है तथा विधि परामर्श केंद्र द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा क्षेत्र के लोगों के कानूनी समस्याओं का निःशुल्क निदान किया जाता है.

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रान्त कार्यवाह सुरेश शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही सामाजिक समरसता को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता चला आ रहा है. संघ निर्वाध गति से अपने निश्चित उद्देश्य को लेकर निश्चित गति से अनवरत चलता आ रहा है। संघ शाखाओं के माध्यम से उच्च कोटि के स्वयसवकों का निर्माण करता है.उन्होंने आगे बताया कि संघ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा करता रहा है. इसी में से एक सेवा विभाग भी है जो अपने विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सेवाकार्य करता है. उन्होंने बताया कि सेवा विभाग /सेवा भारती के कार्यकर्ता पिछड़ी बस्तियों व समाज में तो कार्य करते ही हैं, साथ ही उसके साथ समाज में कोई आपदा आती है तो उस समय भी समिति के कार्यकर्ता सेवा के कार्य में तत्पर रहते हैं.

आज अपने उसी सेवा के क्रम में बलिया के सेवा विभाग द्वारा निधरिया ग्राम में बाल संस्कार केंद्र, स्वास्थ्य जागरण केन्द्र व विधि परामर्श केंद्र की आज शुरुवात की गई है.उन्होंने आगे बताया कि जहां इस संस्कार केन्द्र के माध्यम से बालकों का उनके शिक्षा के साथ उनमें संस्कार का भाव भी जागृत हो, इसका ध्यान रखा जाता है. वहीं स्वास्थ्य जागरण केन्द्र के माध्यम से व्यक्तियों के अच्छे स्वास्थ्य के साथ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व निःशुल्क दवा की उपलब्धता कराई जाती है. तथा विधि परामर्श केंद्र के माध्यम से लोगों को उनके कानूनी समस्याओं का निःशुल्क निवारण किया जाता है.

इस अवसर पर बलिया जिले के सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह ने उपस्थित बालकों व लोगों को भारतीय संस्कृति की कहानी सुनाकर बच्चों में अच्छे संस्कार की उत्पत्ति हो, इस विषय पर प्रकाश डाला और बताया कि बच्चों में संस्कार रोपण के लिए बाल्यावस्था सबसे उपयुक्त आयु है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से ही युवकों व बच्चों में संस्कार रोपण करता है.उन्होंने केंद्र के सफल संचालन हेतु सभी को अपना आशिवर्चन प्रदान किया.
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में निधरिया निवासी उमेश जी ‘बली’ ने इन केंद्रों के समुचित संचालन हेतु भरपूर सहयोग की बात कही व उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उपस्थित 30 बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल व प्रसाद प्रदान की गई जिसको पाकर सभी के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे.

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह हरनाम ने किया तथा विषय प्रस्तावना डॉ. संतोष तिवारी द्वारा किया गया. उपरोक्त कार्यक्रम की सभी प्रकार की व्यवस्था व सहायता निधरिया निवासी रविन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया था.

ज्ञात हो कि श्री लछिराम बाबा बाल संस्कार केन्द्र की संचालिका सन्ध्या, श्री लछिराम बाबा स्वास्थ्य जागरण केन्द्र के संचालक बलिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सिंह व श्री लछिराम बाबा विधि परामर्श केन्द्र के संचालक बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह हैं.

इस अवसर पर उपरोक्त बंधूओं के साथ जिला प्रचारक विशाल, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत, जिला सम्पर्क प्रमुख अनिल सिंह, जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, नगर प्रचारक अविनाश, नगर सम्पर्क प्रमुख संतोष, सेवा भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, जिला मंत्री अजय गुप्ता, शाखा कार्यवाह पंचानन सिंह, मुख्य शिक्षक सतेंद्र, शाखा सेवा कार्यकर्ता दिवाकर दुबे, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बलिया में किन्नर कल्याण बोर्ड की हुई बैठक
Next: जिलाधिकारी ने कठौड़ा गांव का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.