Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • दो जगहों पर छापेमारी, स्कूल प्रबंधक समेत ग्यारह हिरासत में
  • जिला जवार

दो जगहों पर छापेमारी, स्कूल प्रबंधक समेत ग्यारह हिरासत में

सादी, हल की हुई कापियां, पेपर व साल्वर रंगे हाथ पकड़े गए
General Desk 13 February, 2018
center-seal-one

सादी, हल की हुई कापियां, पेपर व साल्वर रंगे हाथ पकड़े गए

रसड़ा (बलिया)। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित मंगलवार को हाईस्कूल गणित विषय की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान स्थानीय पुलिस व एसटीएफ ने दो जगहों पर छापेमारी कर स्कूल प्रबंधक समेत ग्यारह लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुट गयी है. इस मौके से 36 साल्व व सादी कापियों के साथ सात बाइक एवं चार साइकिलों को भी कब्जे में लिया. बरामद सभी कापियों को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की देखरेख में सील कर प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है.

मौके पर डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. इस कार्रवाई से नकल माफियाओं में हड़कंप मचा है.
प्रदेश सरकार की नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के दावों को लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ लगा हुआ है. बावजूद नकल माफिया अपना ट्रेड बदलकर अपने मंसूबे को कामयाब बनाने में जुटे रहे. इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सामने आया. जहां सामूहिक रूप से क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव स्थित बालेश्वर इंटरमीडिएट कालेज के प्रबंधक के मकान के एक कमरे में कई साल्वरों द्वारा कापियां लिखे जाने की गोपनीय सूचना पर स्थानीय पुलिस, एसटीएफ व शिक्षा विभाग उड़ाका दल की टीम ने छापा मारा. मौके से स्कूल के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक समेत छह लोग कापियां साल्व करते पकड़ लिये गए. पुलिस ने इनके पास से 14 लिखी कापियों के साथ 19 अन्य सादी कापियां व नकल सामग्री, एक गणित का प्रश्नपत्र भी बरामद किया.

हिरासत में लिए गए युवक कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती निवासी जितेंद्र कुमार यादव पुत्र मुक्तिदेव यादव, शैलेंद्र कुमार यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव, सत्येंद्र यादव पुत्र यादव यादव शाहमुहम्मदपुर निवासी शिवानंद भारती पुत्र छोटेलाल केन्द्र व्यवस्थापक रामजीत यादव पुत्र जगदीश यादव, जगदीश यादव पुत्र बालेश्वर यादव को हिरासत में ले लिया. इसी प्रकार क्षेत्र के रौराचवर गांव स्थित पहले से डिबार किये गये स्व. धर्मदेव आदर्श इंटर कालेज पर भी छापेमारी की गयी. जहां एक दर्जन के संख्या में युवक कापियां साल्व करने की सूचना थी. लेकिन यहां पर किसी प्रकार भनक मिलते ही कुछ तो भागने में सफल रहे, जबकि पांच को पकड़ लिया गया. इनके पास से तीन साल्व कापी बरामद की गयी. हिरासत में लिये गये युवक गड़वार थाना के असनवार निवासी मंटू यादव पुत्र परशुराम यादव, धर्मापुर निवासी गोपालजी यादव पुत्र वीरेंद्र यादव, बिहार छपरा के थाना कोपा ओरा बुझिया निवासी अभय चौधरी पुत्र नवल किशोर चौधरी, कोतवाली क्षेत्र के गांव रौराचवर निवासी प्रबंधक अनिल कुमार यादव पुत्र रघुनाथ यादव को हिरासत में ले लिया.

नकल में लिप्त विद्यालयों की रद्द होगी मान्यता: जिलाधिकारी

क्षेत्र में दो जगहों पर नकल माफिया गिरोह द्वारा गोपनीय ढंग से कापियां लिखे जाने के मामले का पर्दाफास करने के उपरान्त कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रौराचवर से बरामद कापियों के बारे जांच पड़ताल किया जा रहा है. दोषी विद्यालय भी बख्शा नहीं जायेगा. दोषी विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक को भी मामले में निरूद्ध किया जायेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपित सभी विद्यालयों की मान्यता रद्द कर गैंगेस्टर व अन्य गंभीर कार्रवाईयां की जायेगी. ताकि ऐसे गिरोहों के फन भविष्य में भी उठ न सके. उन्होंने इस कार्रवाई पर पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने पूर्णरूप से नकल माफियाओं की नकेल कस रखी है.

अधिकारीद्वय ने समाज के प्रबुद्धवर्ग व आम लोगों से भी शासन के इस नकलविहीन परीक्षा के पवित्र मिशन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की.

Tags: रसड़ा

Post navigation

Previous: हाई टेंशन तार की जद में आने से युवक झुलसा, गम्भीर
Next: पंचायत अधिकारी संघ ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.