Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जनता के द्वार तक पहुँचने वाली अब तक की पहली सरकार : प्रभारी मंत्री
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जनता के द्वार तक पहुँचने वाली अब तक की पहली सरकार : प्रभारी मंत्री

स्वराज अभियान के तहत चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ऊर्जा मंत्री
General Desk 19 April, 2018 1 minute read

स्वराज अभियान के तहत चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ऊर्जा मंत्री

विद्युत कनेक्शनधारियों व पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

बलिया। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चितबड़ागांव कस्बे के गुलाब साहेब रामशाला मैदान में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जनता से सीधे रूबरू हुए. उन्होंने विद्युत कनेक्शनधारियों को प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए. लाभार्थी सम्मेलन का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अब तक के इतिहास की यह पहली सरकार है जो सीधे जनता के द्वार तक पहुँच यह ‘रियलिटी चेक’ कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ ठीक से मिल रहा है या नहीं.

उन्होंने कहा कि 2014 में जनता ने हम पर भरोसा किया और 2017 में उस भरोसे पर मुहर भी लगा दी. ऐसे में हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी उस भरोसे पर खरा उतरने की थी. सत्ता में आते ही हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के सबको लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया. शिक्षा, चिकित्सा, खेती-किसानी आदि की हमने चिंता की. आज क्रय केंद्र का संचालन पारदर्शी तरीके से हो रहा है. फसल का बेहतर समर्थन मूल्य किसानों को मिल रहा है. उन्होंने दोहराया कि गरीब का कल्याण ही योगी और मोदी जी की मंशा है. बिजली विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 6 रुपये पर 74 पैसे प्रति यूनिट की बिजली हम तीन रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से दे रहे हैं. वहीं किसानों को यह बिजली एक रुपये 10पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से मिल रहा है. बलिया को 24 घंटे बिजली देने की बात करते हुए उन्होंने अपील किया कि वर्तमान में जो लाइन लास 36 प्रतिशत है उसको 15% कर दें तो बलिया को भी 24 घंटे बिजली सरकार देगी. बताया कि 72 हजार करोड रुपए के घाटे में चलने के बाद भी बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्रतिबद्धता है. उन्होंने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि रोटी कपड़ा और मकान, जो महज नारा मात्र था, उसको हमने चरितार्थ किया.

एससी-एसटी बाहुल्य दस गांवों में बहेगी हर योजना की बयार

ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पहले चरण में बलिया जिले के दस अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां 5 मई तक सभी घरों में बिजली, शौचालय, राशन कार्ड, आधार कार्ड, सभी प्रकार की पेंशन समेत केंद्र व राज्य सरकार की शत-प्रतिशत लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना है. बताया कि 2022 तक सरकार सबको पक्की छत देगी. इससे पहले शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर है. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनता को वोट बैंक नहीं बल्कि अपने परिवार का सदस्य समझ कर ईमानदारी से लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है.

जहां अब तक नहीं हुआ विकास, वैसे गांव पर हमारी पैनी नजर : उपेंद्र

चितबड़ागांव कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अब तक जो गांव सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, वैसे गांवों पर हमारी सरकार की पैनी नजर है. हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए मोदी जी ने बीपीएल सूची में होने की बाधाओं को दूर किया. पेंशन के संबंध में आय प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक खाता संख्या व आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन आवेदन करें. उसके बाद दो महीनों के अंदर पेंशन का लाभ दिलाना सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी. इस में लापरवाही करने वाले या गांव गरीब से वसूली करने वाले जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे. राज्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया कहा कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी इसकी रैंडम चेकिंग भी करें. गरीब के लिए हितकारी इस योजना में अगर कोई दोषी मिले तो उस पर ऐसी कार्रवाई हो, जो कि नजीर बन जाए. विधायक सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, नागेंद्र पांडेय, संदीप तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे व संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया.

Tags: मंत्री उपेन्द्र तिवारी स्वराज अभियान

Post navigation

Previous: बदल रही है बेसिक शिक्षा की दशा : मंत्री उपेंद्र तिवारी
Next: सम्मानित की गई पेंटिंग व मेहदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.