हाईटेंशन विद्युत की चपेट में आए प्राइवेट लाइनमैन की मौत

​रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के उरदैना  गांव में शनिवार की दोपहर विद्युत तार जोड़ते समय झुलसे युवक ने  जिला अस्पताल  में इलाज के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया. उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

उरदैना निवासी सुभाष राजभर (35 वर्ष) पुत्र रघुनाथ राजभर कट्या गांव में शट डाउन लेकर ग्यारह हजार  बोल्ट का तार पोल पर  चढ़ कर जोड़ रहा था.  इसी बीच लाइन आ गई. वह झुलस कर नीचे  गिर गया. सुभाष शट डाउन लेकर एक जगह तार जोड़ चुका था. दूसरी जगह पर तार जोड़ रहा था की बिजली आ गयी. वह पोल से झुलस कर नीचे गिर गया. सुभाष प्राइवेट लाइनमैन था. क्षेत्र की खराब बिजली तारों को जोड़ता था. इसी से इसकी जीविका चलती थी. बिजली विभाग के कर्मचारियों के रहने से विभाग प्राइवेट लाइनमैनों से ही  काम कराता है. मृत्यु की समाचार लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.