Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • माता-पिता सबसे बड़े शुभचिंतक, अपने फैसलों में उन्हें तरजीह दें
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

माता-पिता सबसे बड़े शुभचिंतक, अपने फैसलों में उन्हें तरजीह दें

गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनई के सभागार में शैक्षिक गोष्ठी
General Desk 23 September, 2018 1 minute read

गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनई के सभागार में शैक्षिक गोष्ठी

अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार अपने शैक्षिक उद्देश्यों का निर्धारण करें. लक्ष्यनिर्धारण के बाद उसमें अटूट विश्वास, सुनियोजित रणनीति और कठिन परिश्रम ही लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार होते हैं: श्रीपर्णा गांगुली

बलिया। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिसके द्वारा आप अपने साध्य को सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है. ध्यान रहे कि आप अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार अपने शैक्षिक उद्देश्यों का निर्धारण करें. लक्ष्यनिर्धारण के बाद उसमें अटूट विश्वास, सुनियोजित रणनीति और कठिन परिश्रम ही लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार होते हैं.
उक्त बातें गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनई के सभागार में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करती हुई बलिया की पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने कहा.

छात्राओं से व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा, रोजगार, स्वावलंबन और संस्कार पर बातें करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समाज में अपने को टिकाए रखने के लिए परिवार, पड़ोस, समाज, कानून और सरकार पर बराबर की जागरूकता बनाए रखनी होगी.

कहीं भी, कभी भी आपके साथ या किसी महिला के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न हो तो तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें, आपको यथोचित सहायता मिलेगी.

छात्राओं को नसीहत देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपके माता-पिता, अभिभावक आप के सबसे बड़े शुभचिंतक हैं. अपने जीवन में तथा अपने फैसलों में उन को तरजीह देने की आदत डालें. मुझे अच्छा लग रहा है कि गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों की शिक्षा में पूरी सुचिता और संवेदना के साथ कार्य कर रहा है.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती गांगुली के अलावा वरिष्ठ चित्रकार डॉ इफ्तेखार खान तथा वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने भी इस गोष्ठी को संबोधित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक “वजूद” का शानदार मंचन किया तथा “वह सुबह कभी तो आएगी” शीर्षक से सामूहिक गीत भी प्रस्तुत किया. पुलिस अधीक्षक द्वारा रंगकर्मी कुमारी सोनी, अर्जुन, आशीष त्रिवेदी तथा चित्रकार डॉ इफ्तेखार खान को सम्मानित भी किया गया. महाविद्यालय की तरफ से श्रीमती गांगुली को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह देते हुए प्रबंधक वीरेंद्र राय ने कहा कि आप जैसी पुलिस अधिकारी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. हमें गर्व हैं कि आप जैसे कर्मठ, जुझारू और ईमानदार व्यक्तित्व हमारे जनपद का नेतृत्व कर रहा है. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय परिसर में छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लगाए गए आरओ वाटर कूलर का शुभारंभ किया तथा पौधारोपण भी किया. स्वागत व संचालन डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष धनंजय राय ने किया.

इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय के ठीक सामने, तालाब के किनारे छात्राओं तथा करनई ग्राम वासियों के सहयोग से सदैव जीवनदाई ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष, पीपल के पौधे का रोपण कर यह संदेश दिया कि वृक्ष हमारे जीवन हैं,इनकी सुरक्षा ही हमारी सुरक्षा है.

Tags: शैक्षिक गोष्ठी

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, डेढ़ दर्जन घायल
Next: पकड़िया ताल में अज्ञात का शव मिलने से सनसनी

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.