वैचारिक परिवर्तन से ही जनसंख्या पर नियंत्रण संभव – डॉ. सिंह

जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए वैचारिक स्तर पर परिवर्तन लाना होगा. बगैर सोच बदले धरती पर बढ़ रही आबादी को नियंत्रित कर पाना संभव नहीं है. बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि का दुष्परिणाम आज हमें और हमारे समाज को हर स्तर पर झेलना पड़ रहा है. यह बातें विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी व कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीके सिंह ने कही।

बलिया सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव

लाहाबन के पास बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. पत्थर सामान्य बोगी में सवार पवन चौधरी (16) सिर में जाकर लगा. नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल हो गया. झाझा से जसीडीह के लिए बलिया एक्सप्रेस खुली. इसी क्रम में लाहाबन हॉल्ट के पास किसी ने ट्रेन में पथराव कर दिया.

बलिया में भी पौधरोपण का रिकॉर्ड टूटा

पौधरोपण महा अभियान के तहत जनपद के 516. 5 हेक्टेयर भू-भाग पर सोमवार को 5,45,114 पौधे रोपे गए. उत्सवी माहौल में जिलाधिकारी राकेश कुमार ने रसड़ा स्थित श्रीनाथ मन्दिर के परिसर में पीपल का पौधा रोपित करके महा अभियान का श्रीगणेश किया. डीएम के साथ एसपी मनोज कुमार झां, मुख्य वन संरक्षक रमेश चन्द्रा, राम अवतार सिंह, एडीएम बच्चा लाल मौर्य, मुम्बई से आए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के पर्यवेक्षक झावेरी एवं नगरपालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी सहित पत्रकारों ने पौधरोपण किया.

शवयात्रा निकाल जमकर की नारेबाजी

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के सदस्य कर्मचारियों ने सोमवार को सिंचाई विभाग से वित्तमंत्री अरूण जेटली के पुतले का शवयात्रा निकाला. शवयात्रा विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची. यहां वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने पुतला फूंककर शवदाह किया.

चित्रकला में चन्द्रशेखर मैराथन समिति की वाहवाही

राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के सभागार में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने फीता काटकर किया. तत्पश्चात प्रदर्शनी में लगे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के चित्रों का अवलोकन किया.

खतरे की घंटी बजा चुकी गंगा फुल फॉर्म में

जलस्तर में बढ़ोत्तरी की रफ्तार यदि यूं ही बनी रही तो गंगा जल्द ही लाल निशान को पार कर जाएगी. गंगा में बढ़ाव के चलते चौबेछपरा गांव के सामने धसका कटान भी शुरू हो चुका है. इसके भय से चौबेछपरा के लोग अपने ही हाथों न सिर्फ आशियानों पर हथौड़ा चला रहे है, बल्कि सुरक्षित ठौर की तलाश में भी जुटे हैं. लेकिन प्रशासन अब भी कुंभकर्णी नींद से नहीं जग सका है.

फूले नहीं समाए, फल खाकर मुस्कराए

शासन की मंशा के अनुरुप सोमवार को जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार भोजन कराने के बाद बच्चों को मौसमी फलों आम, अनार, केला का वितरण किया गया.

नगर पालिका को नालियों के मरम्मत की याद बारिश में आई

नगर पालिका बलिया में विकास धन का बंदरबांट किया जा रहा है. बलिया शहर में इस समय नालियों का बुरा हाल है. बारिश शुरू होने के बाद नगरपालिका प्रशासन को नालियों की मरम्मत की याद आई. आए दिन नालियों की सफाई की जाती है. कूड़ा बरसात होते ही फिर नालियों में चला जाता है.

गंगा तट पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौत

मुण्डन संस्कार में शामिल होने आया एक युवक हाईटेंशन तार की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. इसके चलते पलक झपकते ही खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया. युवक की मां का रोते रोते बुरा हाल है.

विधवा पेंशन लाभार्थियों के लिए कैंप बैरिया और दुबहड़ में

12 जुलाई (मंगलवार) को बैरिया और 13 जुलाई (बुधवार) को दुबहड़ में पति के मरणोपरान्त निराश्रित महिला सहायक अनुदान (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही लाभार्थियों के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है. इस मौके पर विधवा पेंशन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा. जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की सलाहकार दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मीना तिवारी विशेष तौर पर उपलब्ध रहेंगी.

उमा शंकर के नए अवतार पर बसपाइयों ने मनाया जश्न

विधायक उमा शंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो द्वारा संगठन में बड़ी जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाई एक दूसरे को खिला कर जश्न मनाया. विधायक उमा शंकर सिंह को क्षत्रिय भाई चारा कमेटी का मंडल कोआर्डिनेटर बनाकर वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोरखपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

राघोपुर में ट्रक ने व्यापारी को रौंदा

रसड़ा नगरा मार्ग पर राघोपुर वन निगम गोदाम के समीप सोमवार की भोर में ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. नतीजतन साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. दो घंटे तक चले जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई

सूखा पड़ा तो भूखे मरना पड़ेगा, नहीं जुड़ाए खेत

पर्याप्त बारिश न होने के चलते सूखा पड़ने की आशंका से इलाकाई अन्नदाताओं की चिंता बढ़ती जा रही है. कारण, पानी के आभाव में धान की रोपाई के काम पर उल्टा असर पड़ रहा है. साधन संपन्न और नहरों के समीप वाले किसान तो अपने खेतों में धान की रोपाई का काम निर्बाध रूप से कर रहे हैं. भले ही नलकूप का पानी महंगा पड़ रहा है.

शव पहुंचने पर खरीद गांव में मचा कोहराम

खरीद गांव निवासी गौरव यादव उर्फ शिशु (21) पुत्र ध्रुप यादव की देवरिया के जगुआर नाला में गिरकर मौत हो गई. रविवार की रात में उसका शव देवरिया से खरीद आते ही परिवार व गांव वालों में कोहराम मच गया. परिवार वालों ने गौरव का अंतिम संस्कार रात में ही घाघरा नदी के तट पर कर दिया. गांव वालों के अनुसार गौरव दो भाइयों में बड़ा था. वह बहुत तेजतर्रार और होनहार लड़का था.

कामधेनु योजना के लिए 20 तक करें आवेदन

कामधेनु डेयरी योजना के अन्तर्गत लाभार्थी का चयन करने के लिए 20 जुलाई, 2016 तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बलिया के यहां आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. कामधेनु डेयरी योजना के प्रति इकाई स्थापना के लिए लागत 1,21,52,100 रुपये निर्धारित है. चयनित लाभार्थियों को लागत मूल्य का 25 प्रतिशत यानी 30,38,025 रुपये मार्जिन मनी के तौर पर जमा करना पड़ेगा. कुल मद का 75 प्रतिशत 91,14,075 रुपये बैंक ऋण के रूप में स्वीकृत करवाना होगा.

सिकंदरपुर में भी थाना घेराव के मसले पर भाजपाई लामबंद

सिकंदरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई. इसमें हाईकमान के निर्देशानुसार प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र के थानों के घेराव का कार्यक्रम तय करने के साथ ही उसकी सफलता के लिए रणनीति बनाई गई. साथ ही 14 जुलाई को सिकंदरपुर, 15 जुलाई को खेजुरी व 16 जुलाई को पकड़ी थाने का घेराव का निर्णय लिया गया.

भूमि विवाद में काजीपुर गांव में जमकर चले लाठी-डंडे

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में भूमि विवाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों तरफ से जमकर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे चले. इस वारदात में रमेश तुरहा (40) घायल हो गया. उसका इलाज सीएचसी सिकंदरपुर में चल रहा है. गांव में जमीन को लेकर रमेश चौहान व रमेश तुरहा के बीच अरसे से विवाद है.

लीलकर गांव में पिटाई से घायल डीजे मालिक ने दम तोड़ा

लीलकर गांव की दलित बस्ती में बारात में विवाद के बाद ग्रामीणों की पिटाई से डीजे मालिक सोनू ने बलिया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मालूम हो कि स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर घेर डीजे वालों हमला बोला था. बाद में भागते समय डीजे वाले की पिकअप वैन पलट गई थी. इस हादसे में दो नर्तकियों समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. डीजे कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया.

मइल से निकलने वाले नाले डेंजर जोन में तब्दील, दो की जान गई

मईल थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर पिपराबांध गांव के समीप जगुआर नाले मे गिर कर सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी गौरव यादव (23) पुत्र ध्रुपनारायण की मौत हो गई