सड़क हादसों में तीन घायल, वृद्ध की मौत

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव के समीप सामने से आ रही गाय से बाइक सवार की टक्कर हो गई. गुरुवार की शाम को हुए इस हादसे में बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मां की हालत गंभीर बनी हुई हैं. मालूम हो कि नरही थाना क्षेत्र के पिपराकला गांव निवासी सोनमती देवी (60) पत्नी श्यामबिहारी सिंह अपने पुत्र चंदन सिंह (30) के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी. इसी बीच रामपुर के पास यह हादसा हो गया.

छात्रावास में रहना हो तो 30 जुलाई से पहले सम्पर्क करें

समाज कल्याण विभाग द्वारा बालक छात्रावास हरपुर बलिया में संचालित है. जिसमें छात्रों के लिए निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध हैं. जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चन्द्र ने बताया है कि छात्रावास में प्रवेश के लिए वही छात्र पात्र होंगे जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हो.

बैरिया तहसील में जमकर चले लात-घूसे

बैरिया तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय में एसडीएम के सामने ही दो पक्षों में जमकर लात-घूसे चलने की घटना प्रकाश में आई है. इस मारपीट की घटना में घायल अधिवक्ता जिला अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जाता है कि करन छपरा निवासी मुकेश सिंह पुत्र परमात्मा सिंह और उनके पट्टीदार सचिन सिंह अधिवक्ता के बीच जमीन का विवाद चल रहा है.

युवा नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी जनता

बुधवार को भीमपुरा मे भाजपा की धरना-प्रदर्शन के दौरान सभा मंच पर भाषण देते-देते पार्टी के लिए शहीद हुए युवा नेता त्रिभुवन गुप्ता के पार्थिव शव को अंतिम दर्शन करने के लिए जनता उमड़ पड़ी. गुरुवार को अपराह्न सरयू के पावन तट सहिया घाट पर दिवंगत नेता के बड़े पुत्र चन्द्रभूषण गुप्ता ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. सैकड़ों की तादाद मे भाजपा के नेता कार्यकर्ता व जनता ने गमगीन आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

सपा शासन में ही बढ़ता है अवैध कब्जा – भाजपा

प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और विकास का कार्य करने में भाजपा ही सक्षम है. यही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो प्रदेश में सुशासन दे सकती है. यह विचार है सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा के. वह पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार स्थानीय थाने के घेराव कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे.

सिकंदरपुर के पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बनारस के येलो जोन में पकड़े गए

बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के यलो जोन गेट नम्बर चार से सुरक्षा बल ने पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ कर चौक पुलिस को सौपा है. पकड़े गए सभी युवक अब्दुल अहमद, रौनक मुस्तफा, इरफान खान, नजीर अहमद और राजा बलिया जिले के सिकन्दरपुर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस की पूछताछ जारी है.

पखवाड़ा बीता, लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला

पानी टंकी आदमपुर के फुंके ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया. स्थानीय लोगों बिजली महकमे में जूते घिसना जारी रखा है. इसके चलते टंकी से आपूर्ति ठप है. पानी की किल्लत झेल रहे आधा दर्जन गांवों के नागरिकों में विद्युत विभाग की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश है. नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदला गया तो विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया जाएगा. टंकी से आदमपुर, जमालपुर, शेखपुर जाहिदीपुर, बसारीकपुर आदि गांव के लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाता है.

30 डिसमिल भकोस कर घाघरा थिराई

घाघरा नदी का जलस्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है. नदी का पानी सिमटता जा रहा है. इस दौरान विभिन्न दीयारों के कुछ स्थानों पर हल्की कटान शुरू हो गई है. उधर कठौड़ा रेगुलेटर से हो रहा पानी का रिसाव बंद हो गया है. जिससे गांव के किसानों ने राहत की सांस ली है. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब 2 फीट की कमी हुई है. 30 डिसमिल जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है.

ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र समन्वयकों की बैठक को गुरुवार को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार. (फोटो – कृष्णकांत पाठक)

गिनाई परिषदीय स्कूलों की खूबियां

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर हर हाल में सुधारा जाएगा. ऐसा कहना है खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का. वे गुरुवार को जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र समन्वयकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर, उनकी गुणवत्ता, अनुशासन, स्वक्षता और नियमितत पर जोर दिया जाएगा.

आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली. इन छात्रों ने उन बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया, जो अभी तक दाखिला नहीं करा सके हैं. रैली में बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे कि घर घर में दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे.

चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिओम

बलिया तबादला नहीं रोका तो आयुक्त पर जानलेवा हमला

चकबंदी अधिकारी का तबादला अमेठी से बलिया किया गया था. तबादले को रोकने से इन्कार किए जाने पर चकबंदी अधिकारी ने चकबंदी आयुक्त पर लखनऊ के हजरतगंज में इंदिरा भवन के सातवें तल पर स्थित कार्यालय में ही जानलेवा हमला बोल दिया. चकबंदी अधिकारी बेटे और अन्य साथियों के साथ दफ्तर पहुंचा था. जाहिर है वह योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम देने गया था.

गंगा खतरे के निशान से मात्र 80 सेंटीमीटर नीचे

बलिया में गंगा तटीय इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 56.80 मीटर दर्ज की गई. खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. वैसे गंगा के जलस्तर में वाराणसी में जारी बढ़ोतरी पर मंगलवार को जहां लगाम लगी है, वहीं दशाश्वमेध, मणिकर्णिका और हरिश्चन्द्र घाट समेत अधिसंख्य घाटों की सीढ़ियां और मंदिर अब भी पानी में हैं. संगम नगरी इलाहाबाद में भी गंगा के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

लापरवाह शिक्षकों पर गिर रही बीएसए की गाज

बुधवार को परिषदीय स्कूलों के साथ ही कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की क्रॉस चेकिंग की गई. इस दौरान गठित टीमों ने 86 स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें 32 शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिले. बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है. बीएसए ने बताया कि क्रॉस चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा. कहा कि शिक्षक समय का ध्यान रखते हुए विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनायें. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के लिए अभिभावकों से सम्पर्क करे. नामांकित बच्चे स्कूल नहीं आ रहे है, तो उसका कारण जाने और निराकरण कर उपस्थिति सुनिश्चित करायें.

स्कार्पियों ने अधेड़ की व पिकअप ने बुजुर्ग की ली जान

बुधवार की शाम चार बजे के करीब उभावं थाना क्षेत्र के जमुई-बेल्थरारोड राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियों ने एक अधेड़ को रौंद दिया. बताया जाता है कि स्कार्पियो बेल्थरारोड से नगरा की तरफ जा रही थी. इस हादसे में तीरन निवासी सुरेश प्रसाद (48) पुत्र केदार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मां मंगला भवानी के दरबार में हुए एक दूजे के

नरही थाना क्षेत्र के मां मंगला भवानी के दरबार में हिन्दू रीति-रिवाज से एक प्रेमी युगल ने शादी रचायी. बताया जाता है कि सूरज पुत्र भिखारी राम निवासी मुड़ेरा, थाना-भांवरकोल, जिला गाजीपुर चार वर्ष से गुजरात (वापी) में किसी फैक्टरी में काम रहा है. सविता निवासी रामापुर (सोहांव), थाना नरही एक माह पूर्व अपने पिता के साथ अपने भाई के पास गुजरात गई थी. उसका भाई भी गुजरात में ही काम करता है. वहां उसकी मुलाकात सूरज से होती है. दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं. इनका प्रेम आखिरकार परवान चढ़ा. दोनो एक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे.

करेंट की चपेट आकर गाय ने दम तोड़ा, धरना

कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया (हितापुरा) में बुधवार की सुबह 7 बजे विद्युत तार की चपेट में आने से जर्सी गाय की मौके पर ही मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेराव कर आफिस में ताला बंद कर दिया. नतीजतन कई घंटे तक बिद्युत सप्लाई बाधित रही.

अर्थी पर बाबा, माड़ो में आंख की पुतरिया

इसे विधि का विधान कहें या होनी। यह तो निश्चित ही है कि जो होना होता है, वह होकर रहता है. जी हां, आज सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के तिलौली गांव में एक ऐसी ही घटना घटी. जिससे समूचा क्षेत्र गमजदा हो गया. नातिन की शादी के दिन ही दादा की मौत ने हिलाकर रख दिया पूरे परिवार समेत पूरे क्षेत्र को. इस घटना के बाद पूरे तिलौली गांव में सन्नाटा छा गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नेशनल हाईवे जाम करने के बाद जागा नगर पालिका प्रशासन

नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा नगर क्षेत्र में कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्यों तथा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के खिलाफ छात्र नेता विकास पांडेय उर्फ लाला का भृगु आश्रम स्थित शास्त्री पार्क में बेमियादी अनशन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा. किसी अधिकारी के द्वारा अनशन का संज्ञान नहीं लेने पर लाला के समर्थकों ने एनएच को जाम करने का निर्णय लिया.

अफसर जानते हैं, फिर भी नगवा में बीमारी बांटते हैं

अफसर जानते हैं, फिर भी नगवा के लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी की सप्लाई होती है. यह खुलासा हुआ प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय के नगवा दौरे के दौरान. श्री राय ने बुधवार को शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद श्री राय ने पत्रकारों को बताया कि महाविद्यालय का लोकार्पण अगले माह माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा.

साहित्यकारों को भी मिल सकती है आर्थिक मदद

उप्र हिन्दी संस्थान हजरतगंज, लखनऊ द्वारा साहित्यकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है. यह जानकारी निदेशक मनीष शुक्ला ने दी. उन्होंने बताया है कि साहित्यकार कल्याण कोष योजना के तहत विषम आर्थिक स्थिति ग्रस्त या रूग्ण साहित्यकारों को, जिनकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से पांच लाख तक है, उन्हें अधिकतम पचास हजार तक की अनातर्वक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.