2017 के चुनाव में क्या होगा बलिया का मुद्दा

स्वतंत्रता संग्राम हो या सियासत, देश में बलिया को ऊंचा मुकाम हासिल है. मगर उद्योग के नाम पर उसके खाते में आए सिर्फ दो कारखाने – एक चीनी मिल और एक कताई मिल. जो यहां के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते कई सालों से बंद पड़े है. जिससे लोगो को रोजगार के लिए दूसरे प्रान्तों के महानगरों के तरफ पलायन करना पड़ रहा है. रही सही कसर पूरी कर देती हैं यहां की जर्जर सड़कें, विकास में सबसे बड़ी बाधा तो वहीं हैं.

नाईक के मुरीद अफजाल ने दिए कांग्रेस से घटती दूरी के संकेत

अगर कौमी एकता दल के सुप्रीमो अफजाल अंसारी की बात को सही माने तो यूपी की सियासत में बहुत जल्द एक बड़ा उलट फेर होने जा रहा है. सपा से मोहभंग होने के बाद अफजाल सपा-बसपा-भाजपा मुक्त यूपी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे है. उनकी यह रणनीति किस हद तक कारगर होगी यह तो वक्त ही बताएगा.

हुस्नआरा का यह ‘एहसान’ आखिर कैसे चुकाएगा उसका शहं-शाह

ट्रेडिशनल ढंग से सोचने वाले तपाक से कह देते हैं कि ये इश्क नहीं आसां. मगर जमाने से इतर इश्क को आसां कर दिखाया हुस्नआरा ने. क्योंकि उसके इरादे नेक और बुलंद थे. इश्क के लिए जमाने को ललकार कर उसने गले के फंदे का बोसा लिया, ऊपरवाले ने खुद आकर उससे पूछा बता तेरी रजा क्या है. मुड़ियापुर गांव में एक लड़की की जिद ने उसके परिवार वालों को उसके प्रेमी से शादी करने के लिए झुका दिया………..सिकन्दरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

धोबी महासंघ का चुनाव कल

रामलीला मैदान में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक हुई. इस मौके पर संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने के साथ ही रसड़ा महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव 17 जुलाई को रामलीला मैदान में 10 बजे से कराए जाने का निर्णय लिया गया. चुनाव प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष राजन कन्नौजिया ने कहा कि आगामी 17 जुलाई को रसड़ा तहसील इकाई के होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक स्वजतीय बंधु उपस्थित रहें ताकि इस चुनाव को सफल बनाया जा सके

फूल सरीखे गमक उठे सन फ्लावर के नौनिहाल

गढ़िया स्थिति सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को युवा कौशल दिवस मनाया गया. इसमें छात्रों में निहित प्रतिभाओं को निखारने के साथ साथ स्वास्थ के प्रति जागरूक किया गया. विभिन्न पिरामिडों का आयोजन भी किया गया. इसमें प्रिंस सिंह, निखिल सिंह, दुर्गेश सिंह, राहुल पटेल, प्रशांत तिवारी, मनोज चौहान, पुष्पेन्द्र प्रताप, राजकुमार भारती, शुभम सिंह, शशांक सोनी, आनन्द सिंह, सौरभ सिंह, प्रतिभागियों ने भाग लिया.

भाजपा के ‘धुरंधर धनुर्धर’ आज ‘हल्दी घाटी’ में

उत्तर प्रदेश सरकार के कथित गुण्डाराज, भूमाफियाओं व अपराधियों के संरक्षण एवं हल्दी थाना क्षेत्र में हुए नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हल्दी थाने का घेराव करेगी. उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी गोरक्ष प्रांत के मंत्री व नगर विधानसभा के नेता आनंद स्वरूप शुक्ल ने दी है. थाना घेराव के कार्यक्रम में सांसद भरत सिंह, विधायक उपेंद्र तिवारी व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे मौजूद रहेंगे.

आईटीआई में प्रतिभाओं को प्रमाणपत्र देते एके पांडेय

आईटीआई में हुनरमंदों का हुआ सम्मान

शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया के प्रांगण में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेवायोजन अधिकारी एके पाण्डेय ने पहले प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पाने वाले सात प्रशिक्षार्थियों एवं चयनित एक ब्रांड एम्बेसडर को प्रमाण पत्र प्रदान किया. सेवायोजन अधिकारी श्री पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया. कहा कि इसी तरह मेहनत करके आगे बढ़ते रहें.

खेजुरी थाने का घेराव करते भाजपाई

राजधारी और भगवान ने मिल कर बजाया सपा का बैंड

थाना घेरो अभियान के जरिए कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को खेजुरी थाने का घेराव किया. पूर्व मंत्री राजधारी और पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महेंद्र प्रसाद को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा.

18 को मुलायम दरबार में फरियाद करेंगे चौकीदार

चौकीदार 17 जुलाई को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे. उक्त आशय की जानकारी ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष शारदा नन्द पासवान ने दी. श्री पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण पुलिस चौकीदार विगत कई वर्षों से अपनी विभिन्न समस्याओं और चतुर्थ श्रेणी की दर्जा की मांग को लेकर जिला मुख्यालय व रमाबाई पार्क, लक्ष्मण मैदान लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया, मगर वर्तमान सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

भासपा की रसड़ा में बैठक कल

भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक 17 जुलाई को मिरनगंज स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर होगी. उक्त आशय की जानकारी देते हुए विधानसभा इकाई अध्यक्ष दिनेश राजभर ने बताया की 9 जुलाई को मऊ में आयोजित भासपा भाजपा रैली की समीक्षा होगी जिसमे पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे.

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को रसड़ा कोतवाली गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते भाजपाई

यूपी की बदहाली के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली गेट के सामने धरना प्रदर्शन और आम सभा किया. वक्ताओं ने प्रदेश की बदहाली के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया. सपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया. मौके पर पहुचे उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भाजपाइयों ने सौपा.

आकाशीय बिजली की चपेट में अराजीकरियापार निवासी जगनारायन

अराजी करियापार में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अराजीकरियापार निवासी जगनारायन (25) शुक्रवार शाम के समय खेत में धान रोपनी के लिए ट्यूबवेल से पानी चला रहा था, तभी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. आसमान में बिजली चमकने लगी. चमक के साथ अचानक आसमान से बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया.

नवानगर ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र वेंटिलेटर पर

गांव में ही लोगों को जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने लगभग हर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेंटरों का जाल सा बना रखा है. बावजूद इसके उच्च अधिकारियों की उदासीनता व अकर्मण्यता से अधिकांश स्वास्थ्य सेंटर बेमतलब साबित हो रहे हैं. गांव में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर चल रहे हैं. यह केंद्र चाहरदीवारी से अस्पताल होने का भ्रम तो बताते हैं किंतु स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर यहां कॉटन, दवा और इंजेक्शन मिलना तो दूर वहां के स्वीपर तक के दर्शन नहीं होते. जिस कारण अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के बजाय भूत बंगला के समान हो गए हैं.

बलिया शहर में सड़क के लिए 329.56 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश शासन ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगरीय सड़क सुधार योजना के तहत नगर पालिका परिषद बलिया में सड़कों का निर्माण कराये जाने के लिए कुल 329.56 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. प्रथम किश्त के रूप में 164.78 लाख रुपये मंजूर भी किये हैं.

कौशांबी डिपो से बलिया बलिया के लिए जनरथ बसें

जनरथ बसों की बात की जाए तो आनंद विहार डिपो से केवल 3 रुटों को छोड़कर बाकी सभी रुटों में बलिया, बनारस, बदायूं, फरुखाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़ इन रुटों पर बस सेवा की शुरुआत होगी. वहीं जिन 3 रुटों पर बस नहीं चलेगी वह है महेंद्र नगर नेपाल, पोखरा नेपाल, सुनौली भारत-पाक बॉर्डर. यानी नेपाल के लिए जनरथ बसें आनंद विहार से ही जाएगी.

बलिया शहर में विद्युत आपूर्ति बमुश्किल 10 से 12 घंटे

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नारद राय ने एनसीसी चौराहे पर एक विद्युत सब स्टेशन बनाने की घोषणा कर शहरियों को कुछ क्षण के लिए राहत जरूर दी. मगर जब तक वह व्यवस्था कारगर नहीं होती तब तक क्या लोग बलिया शहर में यूं ही घुट-घुट कर जिएंगे. मालूम हो कि शहर में 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों कम से कम 16 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है. सच्चाई यह है कि बलिया शहर में बमुश्किल 10 से 12 घंटे की आपूर्ति हो रही है. गांवों का तो भगवान ही मालिक है.

सपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद –मंजू सिंह

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक मंजू सिंह के नेतृत्व में बांसडीह रोड थाने का घेराव किया. इस मौके पर श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. अपराधियों का हौसला बुलंद है. आए दिन अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

एनसीसी तिराहे पर बनेगा विद्युत सब स्टेशन

नगर में विद्युत व्यस्वस्था दुरूस्त करने के लिए प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने गुरुवार को एनसीसी तिराहा के समीप 33/11 केवी का सबस्टेशन बनवाने की घोषणा की. साथ ही मौके का निरीक्षण भी किया. उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि दो सप्ताह के भीतर सब-स्टेशन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. कहा कि जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए काफी दिनों से सब स्टेशन की आवश्यकता थी. इसका प्रस्ताव अब पारित हो गया है.

बांसडीह के सभासद पर यौनशोषण का आरोप

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के पिता ने आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के सभासद जितेंद्र पटेल पर अपनी पुत्री के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है. पीड़ित का कहना है कि उक्त सभासद बीते तीन साल से उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए हुए है. बीते 10 जुलाई उसकी बेटी का विवाह तय था. सिंदूर दान से ऐन पहले लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया. कारण पूछे जाने पर लड़की ने इन तथ्यों का खुलासा किया.

रविंद्र कुशवाहा ने बच्चों को दी दस हजार रुपये की मदद

सुखपुरा कस्बा स्थित सुखपुरा चौराहे पर हाल ही में एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया था. परिवार में चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. इन बच्चों से मिलने के लिए सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा गुरुवार को पहुंचे. उन्होंने मृतक के बच्चे को 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दी.