विधानसभा मतदाता सूची दुरुस्त करने को पढ़ाया पाठ

गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहड़ पर समस्त बूथ लेवल ऑफिसर की बैठक ब्लॉक समन्वयक कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चुनाव प्रभारी समन्वय ओम प्रकाश राय ने कहा कि मतदाता सूची सौ फीसदी दुरुस्त करने का अभियान चल रहा है. अभी भी डूपलीकेट तथा दूसरे जगह पर चले गए लोगों के नाम हटाने में कोताही बरती जा रही है.

पुलिस भी चुस्त आबकारी विभाग भी मुस्तैद, नहीं रुक रही अवैध शराब की बिक्री

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को आमजन मानस सराहना भी कर रहा है. क्षेत्रीय जनों ने पूर्ण रूप से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. इस अभियान में पुलिस के साथ साथ आबकारी विभाग को भी अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिये कमर कसना होगा.

घाघरा ने लाल निशान पार किया

घागरा नदी के जल स्तर में वृद्धि के साथ ही कठौड़ा रेगूलेटर से पानी का रिसाव तेज हो गया. पानी रेगुलेटर से निकलकर उस से जुड़े नाले के माध्यम से विशाल कठौड़ा ताल में भरता जा रहा है.

सिकंदरपुर के कांवरिये बाबा धाम रवाना

नगर तथा क्षेत्र के बाबा धाम जाने वाले कांवरिया के जत्था रवाना होने का क्रम जारी है. गुरुवार को भी मां जाल्पा कल्पा कांवरिया संघ के तत्वावधान में एवं शिवजी व अजय गुप्त के नेतृत्व में चार दर्जन कांवरियों का जत्था यहां से बस द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुआ.

दयाशंकर सिंह के ठिकानों पर पुलिस के छापे, भाई हिरासत में

पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के निवास व कार्यालय पर पुलिस के छापे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दयाशंकर सिंह नहीं मिले

दयाशंकर भाजपा से निष्कासित, एफआईआर दर्ज

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पद से बुधवार को हटा दिया गया. उन्हें अन्य सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.

निजी अस्पताल के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना

कदम चौराहा स्थित एक अस्पताल के खिलाफ बुधवार को छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों एवं युवाओं ने पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी के स्मारक स्थल पर धरना दिया. मोर्चा के नेता विपुल पांडेय ने कहा कि डॉक्टर को भगवान माना गया है, परंतु यहां के डॉक्टर सिर्फ पैसा कमाने में जुटे हैं.

खंड शिक्षा अधिकारी ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता

जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता की जांच बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने किया. प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर पहुंचकर उन्होंने कक्षा पांच में अंग्रेजी में संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी ली.

आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी पर निशाना साधा

बुधवार को बलिया में 20 दिनों से चल रहे जिला होमगार्ड एवं लेखपाल संघ के आंदोलन को बल देने के लिए राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी कार्यालयों में ताला जड़ कर सड़क पर उतर गए.

भाजपा के अच्छे दिनों की हवा निकली – उमाशंकर

प्यारेलाल चौराहा पर बुधवार को विधायक उमा शंकर सिंह बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर बनने के बाद पहली बार जनपद में आने पर कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ माल्यापर्ण कर फूलो से लाद दिया.

आखिर सरकारी मंसूबों पर पानी क्यों फेर रहे हैं परिषदीय स्कूल

प्राथमिक विद्यालयो में दिन प्रतिदिन घटती बच्चों की संख्या के बावजूद सरकार चेत नहीं रही है. समय रहते सरकार नहीं चेती तो आने वाले समय में प्राथमिक विद्यालय शो पीस बन कर रह जाएंगे.

दबंगईः वृद्ध के एक्सीडेंट के बाद परिजनों को भी पीटा

आदमपुर गांव के समीप वैगनार के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. आदमपुर निवासी जंम्हू गोंड़ (70) सड़क के किनारे खड़ा था. इसी दौरान मनियर की तरफ से तेज गति से आ रही वैगनार गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया.

माल्दह बघुड़ी रोड पर भी रोप दिया धान

माल्दह बघुड़ी मार्ग पर हो रहे जलजमाव से आक्रोशित वहां के नागरिकों ने विरोध का अनोखा रास्ता अपनाया. उन्होंने मार्ग पर इकट्ठा पानी में धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया.

सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिवभक्त

सावन के पहले दिन बुधवार को मंदिरों में शिवभक्तों का रेला उमड़ा. श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी का गंगाजल से अभिषेक किया. अपनी बारी का घंटों इंतजार किये श्रद्धालु. सुबह से ही शिव भक्त अपनी पारी के इंतजार में मंदिरों के बाहर घंटों खड़े रहे.

सिकंदरपुर में अंडा बेचने वाले का हमलावर जेल गया

थाना सिकन्दरपुर में पंजीकृत एफआईआर के मद्देनजर जानलेवा हमले के आरोपी सुनीत राय उर्फ बल्लू दादा पुत्र स्व. रविन्द्र राय साकिन सीसोटार थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया को थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

समर्पण का रिश्ता है गुरु और शिष्य का

गुरु व शिष्य का रिश्ता समर्पण का है. बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है. अतः शिष्य को सदैव गुरु के प्रति समर्पित रहना चाहिए.

GHAGHRA, SISOTAR, DIYARA

दियारा खरीद व सीसोटार में घाघरा का तांडव

घाघरा नदी का पानी निरंतर बढ़ाव पर है. इसी के साथ दियारा खरीद व सीसोटार में नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. इन दियारों में फसलों सहित उपजाऊ भूमि पल पल काटकर नदी में समाहित होती जा रही है.

लुधियाना में हादसे में गई शिवपुर दसहा के युवक की जान

लुधियाना में जमालपुर चौक के पास मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बलिया के शिवपुर दसहा के निवासी आशीष की मौत हो गई. बताया जाता है कि लुधियाना-चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर चौक के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस के ड्राइवर हरमिंदर सिंह को मिर्गी का दौरा पड़ने से बेकाबू बस राहगीरों पर चढ़ गई. इस हादसे में एक रेहड़ी चालक आशीष की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग जख्मी हो गए. सड़क पर खड़े दर्जन भर वाहन भी बस की चपेट में आ गए.

सरकारी मुलाजिम मां-बाप में एक की मौत पर मृतक आश्रित को ऩौकरी नहीं

तलाकशुदा या एकल मां ही पुत्र की नैसर्गिक संरक्षक होती है अन्यथा पिता नैसर्गिक संरक्षक होगा. पहले कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी. इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी में हैं तो मां की मौत के बाद पुत्र द्वारा मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति की मांग उचित नहीं है. पुत्र यह नहीं दावा कर सकता कि वह केवल अपनी मां का ही आश्रित है.