सोमवार और शिवरात्रि के संयोग पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन माह के दूसरा सोमवार और संयोगवश शिवरात्रि भी. शिव मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए विशेष कर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों में महिलाओं को भी अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा. नंगे पैर महिलाएं डोलची में पूजन सामग्री बिल्वपत्र, चंदन, रोरी अगरबत्ती, माचिस, भांग, गंगाजल, फूल, अक्षत के साथ मंदिर पहुंचते भगवान शिव का हर महादेव के साथ जलाभिषेक किया.

बारिश के चलते विलंब से चल रही हैं ज्यादातर ट्रेनें

पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. नतीजतन पूरे सूबे में जमकर बारिश हो रही है. इसका प्रभाव के ट्रेनों पर पड़ा है. हफ्ते भर से ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. बलिया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची.

जन्म से ही वैज्ञानिक पैदा होते हैं बच्चे

सोमवार को तहसील स्कूल के मैदान में विज्ञान प्रदर्शनी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. लल्लन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने नवप्रवर्तन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी.

हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान वे डॉ. अयूब खान की गिरफ्तारी एवं उस पर रासुका लगाने की मांग कर रहे थे. ज्ञापन में चार सूत्री मांगें शामिल हैं.

आदमपुर गांव के पास लुटा राहगीर

मनियर मार्ग पर आदमपुर गांव के समीप शनिवार की रात में मुंह बाधे आधा दर्जन बदमाशों ने साइकिल सवार राहगीर की पिटाई कर नकदी सहित अन्य सामान छीन लिया. बताया जाता है कि सभी लुटेरे युवा थे, जो लूट के बाद दो बाइकों पर सवार होकर भाग गए. पीड़ित ने पुलिस को घटना के बारे में तहरीर दिया है.

बलिया में वैश्य एकता रिश्ता मंच का गठन

सोमवार को वैश्य एकता रिश्ता मंच के गठन के उद्देश्य से संस्थापक अध्यक्ष राजेश गुप्ता महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस मौके पर संस्था का गठन किया गया.

अधिक उत्पादन करने वाले किसान पुरस्कृत होंगे

हर साल की तरह 23 दिसम्बर को चैधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा. 23 दिसम्बर को क्रॉप कटिंग से प्राप्त परिणाम के आधार पर किसानों को सम्मानित किया जाता है.

राज्यमंत्री को पितृशोक

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व्यास जी गोंड के पिता बैजनाथ प्रसाद का निधन सोमवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में हो गया. वे 80 वर्ष के थे. पिछले कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे.

घाघरा के छाड़न में पलटी नाव, सवा दर्जन की जान सांसत में

शेखपुर गांव के सामने घाघरा नदी के पुराने छाड़न में सोमवार को दोपहर में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिससे उस पर सवार करीब 4 महिलाओं समेत सवा दर्जन लोग बाढ़ के पानी में डूबने लगे. मौके पर मौजूद आधा दर्जन हौसला बुलंद युवकों ने अथक प्रयास कर उन्हें बाहर निकाल सभी की जान बचाई.

दीयारों के बाद कई गांवों को डराने लगी है घाघरा

गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 55.90 मीटर है, जो बढ़ाव पर है. गंगा नदी खतरा बिन्दु से नीचे है. घाघरा नदी का डीएसपी हेड पर जलस्तर 64.300 मीटर है, जो स्थिर है. चांदपुर में जलस्तर 58.95 मीटर और मांझी में जलस्तर 54.80 मीटर है, जो बढ़ाव पर है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 56.40 मीटर है, जो स्थिर है.

सब काम निबटा अनामिका फांसी पर लटक गई

मूल तौर पर बलिया के रहने वाले अखिलेश चौबे डी-स्टार सागर रॉयल विला मिसरोद (भोपाल) में पत्नी अनामिका और दो बच्चों के साथ रहते हैं. एक कंस्ट्रक्शन कम्पनी में अखिलेश जनरल मैनेजर हैं. होशांगाबाद रोड पर स्थित मकान में अखिलेश की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अनामिका ने ऐसा क्यों किया? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है.

दूर द्रष्टा बीएसए की मेहनत रंग लाई

परिषदीय विद्यालयों को अपनी सोच व जज्बे के दम पर नूतन आयाम देने वाले बीएसए डॉ. राकेश सिंह को विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों व शिक्षक प्रतिनिधियों ने रविवार को गर्मजोशी से स्वागत किया. वजह थी, जनपद में कार्यकाल का दो सफल वर्ष पूर्ण होना. लगभग पटरी से उतर चुकी बेसिक शिक्षा व्यवस्था को खड़ा कर दौड़ने की मुद्रा में लाने वाले बीएसए ने इस दरम्यान कई मील का पत्थर प्रस्तुत किया.

हर हाल में 20 तक करा लें हाउस होल्ड सर्वे

हाउस होल्ड सर्वे एवं यूनीफार्म वितरण की समीक्षा करते हुए बीएसए डॉ.राकेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 20 अगस्त तक हर हाल में हाउस होल्ड सर्वे का काम पूरा कर लिया जाय. सर्वे में चिन्हांकित स्कूल न जाने व ड्राप आउट बच्चों का नामांकन सम्बंधित स्कूलों में सुनिश्चित कराया जाय. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी.

आरपीएफ कमाण्डेन्ट ने रसड़ा का औचक निरीक्षण किया

रेलवे स्टेशन का रविवार को आरपीएफ कमाण्डेन्ट वाराणसी मण्डल आरके शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा. 16 जुलाई को सहायक क्लर्क सिद्धार्थ शंकर जायसवाल द्वारा गायब किया गया 53,650 रुपये का सच उन्होंने जानने की कोशिश की. जिन्हें आरपीएफ की टीम ने वाराणसी लौटते समय गिरफ्तार कर लिया था.

करेंट की जद में आई अध्यापिका ने दम तोड़ा

नगर के प्राइवेट बस स्टाप मुहल्ला में शनिवार की रात्रि 11.00 बजे करेंट की जद में आने से एक युवती झुलस गई. परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर उसे मऊ रेफर कर दिया. मऊ ले जाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बाइक की चपेट में आई साइकिल सवार किशोरी

मनियर मार्ग पर किशोर चेतन गांव के सामने बाइक के धक्के से साइकिल सवार 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए परिवार वाले उसे बलिया ले गए. मनोरमा पुत्री मानिक चंद वर्मा निवासी मुस्तफाबाद, सिकंदरपुर से सामान खरीद कर साइकिल से अपने गांव जा रही थी. वह जैसे ही किशोर चेतन गांव के सामने पहुंची कि सामने से आ रहा बाइक से उसे धक्का लग गया.

पत्रकारिता डिप्लोमा व डिग्री कोर्स के लिए प्रवेश प्रारंभ

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पत्रकारिता समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ है. केंद्र समन्वयक डॉ संजय कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम वर्ष की परीक्षा फल का इंतजार किए बगैर स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के द्वितिय वर्ष में छात्र प्रवेश ले सकते हैं.

अनिल सिंह अध्यक्ष और हरेंद्र यादव उपाध्यक्ष

रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ का वार्षिक अधिवेशन कृषि भवन के सभागार में संपन्न हुआ. अधिवेशन के मौके पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष, हरेंद्र यादव उपाध्यक्ष, दशरथ यादव जिला मंत्री एवं कन्हैया सिंह प्रचार मंत्री निर्वाचित किए गए.

प्रेमचंद की नायिका अमूमन सामाजिक सवालों से टकराती है

मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में स्त्री त्याग, क्षमा, दया और शील की प्रतिमूर्ति देखने को मिलती है. स्त्रियों के कुछ आदर्श को प्रेमचंद ने अपने साहित्य में स्थापित किया. जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने रविवार को प्रेमचंद साहित्य में स्त्री विषय पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया.

ब्रिटिश सरकार ने जलाया, अपनी सरकार ने पानी के लिए तरसाया

मंगल पांडेय ने 29 मार्च 1857 को देश को आजाद कराने के लिए ब्रिटानिया हुकूमत के खिलाफ जब बगावत की तो उन्हें दंड स्वरुप 8 अप्रैल 1857 को फांसी दी गई. उनकी बगावत से तिलमिलाए अंग्रेज अफसरों ने बलिया में स्थित उनके पैतृक गांव नगवा में फ़ौज की एक टुकड़ी भेजकर आग लगा दी. नतीजतन सभी लोग गांव छोड़कर भागने को मजबूर हुए.