सेंट जेवियर्स रसड़ा का छात्र लापता

नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के हॉस्टल से कक्षा 7 का एक छात्र लापता हो गया है. स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

बलिया की माटी को सलाम कर बीएसए रियो रवाना

खोखो संघ के प्रदेश अध्यक्ष और जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह रियो में खोखा फेडरेशन आफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अबूझ हालात में मुस्तफाबाद गांव के भाई और बहन लापता

अबूझ हालात में मुस्तफाबाद गांव के भाई और बहन चार दिन से लापता हो गए हैं. परिजनों ने उनकी तलाश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. मगर हाथ सिफर आया.

पीसीएस (जे) में शिखा यादव ने परचम लहराया

Breaking News | बलिया के कल्याणी (कोथ) गांव निवासी शिखा यादव  पुत्री महंथ यादव ने पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है. खबर विस्तार से – पीसीएस (जे) में शिखा यादव …

कथरिया गांव में खुन्नस में फायरिंग, युवक बनारस रेफर

नरहीं थाना क्षेत्र कथिरया गांव में शनिवार को दोपहर में खुन्नस में रमेश सिंह पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायर झोंक दिया.

नसीमुद्दीन के पुतले का जनाजा भाजपाइयों ने निकाली

भारतीय जनता पार्टी हनुमानगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह चौराहे से टीडी कॉलेज चौराहे तक बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुतले का जनाजा निकाला.

1882-83 के नक्शे के आधार पर हटे अतिक्रमण – सीबी मिश्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने बैरिया के उपजिलाधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन देकर सन् 1882-83 के नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

महाविद्यालयों में सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो छात्र करेंगे आंदोलन

महाविद्यालयों में सीट वृद्धि की मांग को लेकर शनिवार को छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा.

सरायभारती गांव में चोरों की चांदी

कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव के विभिन्न क्षेत्रो में एक के बाद एक, चार जगहों पर शनिवार की रात चोरी की घटनाओ को अंजाम देकर हौसला बुलंद चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली.

भाजयुमो ने जेई को हटाने की मांग की

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासीय अभियंता को पत्रक सौप कर जेई सीताराम बिन्द को रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से हटाये जाने की मांग की.

होमगार्डों के प्रदर्शन में जाम में फंसे डीएम-एसपी

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश को लागू कराने के लिए प्रदेश भर में होमगार्ड्स जवानों द्वारा किये जा रहे कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन के छठवें दिन बलिया के हज़ारों होमगार्ड्स के जवानों ने जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया

प्रधानमंत्री फसल बीमा अब 10 अगस्त तक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 10 अगस्त, 2016 तक कर दी गयी है. यह जानकारी उप कृषि निदेशक टीपी साही ने दी है. उन्होंने किसान भाइयों से उक्त योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है.

190 शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन का आदेश

15 हजार की भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त 190 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन आदेश शुक्रवार को बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने जारी कर दिया. इसकी सूचना जैसे ही नवनियुक्त शिक्षकों तक पहुंची, वे खुशी से झूम उठे

कोताह मातहतों पर जमकर चला बीएसए का चाबुक

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नित नया प्रयोग कर बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने में जुटे बीएसए डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सघन चेकिंग अभियान चला.

जीवन दायिनी घाघरा घटाव पर, मुक्ति दायिनी गंगा बढ़ाव पर

सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड और मांझी पर घटाव पर है, जबकि चांदपुर में स्थिर है. गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 56.57 मी है, जो बढ़ाव पर है. खतरा बिंदु से नीचे है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 64.380 मी, चांदपुर में 59.10 मी तथा मांझी में 55.10 मी है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 57.20 है, जो बढ़ाव पर है.

दलित उत्पीड़न के विरोध में भाकपा ने दिया धरना

शुक्रवार को भाकपा ने देश में हो रहे दलितों के उत्पीड़न के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना दिया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपते हुए दलितों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की.