सड़क हादसे में मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल

रसड़ा मऊ मार्ग पर शनिवार की रात्रि 8 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से एक मोपेड सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया.

मोबाइल दुकानदार को धमका गया दबंग

नगर स्थित उतरी पुलिस चौकी के समीप आइडिया सर्विस सेन्टर के संचालक ने एक ग्राहक द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत कोतवाली पुलिस से शनिवार को किया.

कटहल नाला फाटक बंद, अब बलिया शहर में भी आफत

बलिया में बाढ़ से हालात बिगड़ चुके हैं. हाई अलर्ट जारी हो चुका है. एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू है. बलिया में गंगा व घाघरा दोनों नदियों के जल स्तर में वृद्धि से स्थिति भयावह हो गई है. बलिया में 2003 व 2013 का रिकॉर्ड टूट चुका है. तमाम तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब गये हैं.

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के दौरान मंच पर भिड़े भाजपाई

सिकंदरपुर में पूरी पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत की तैयारी में जुटी है. उधर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत के दौरान ही मंच पर आपस में भिड़ गए भाजपाई. विस्तृत खबर थोड़ी देर में

बाढ़ में बह गई मासूम, किशोरी को सांप ने डंसा

बैरिया थाना क्षेत्र बीएसटी बंधे पर इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत के घूरी टोला गांव के सामने रविवार की शाम बाढ़ के पानी की तेज धारा में प्रतिमा (8) पुत्री विशुन तुरहा बह गई. उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोथ के मटुरी गांव में शनिवार की शाम खेत में जाते समय किशोरी को सांप ने डस लिया.

सारंगपुर में बीएसटी बंधे को बचाने में कटी रात

लालगंज क्षेत्र के सारंगपुर गांव के सामने शनिवार के रात बीएसटी बंधे से रिसाव के कारण रात भर हड़कम्प मचा रहा. ग्रामीणों ने रात भर जग कर किसी तरह हो रहे रिसाव को कम कर बीएसटी बंधे को बचाया.

बाढ़ चौकी – 4 पत्ता क्रोसिन और 300 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर

इस संकट की घड़ी में भी बलिया का स्वास्थ्य महकमा अपनी कारस्तानी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है. सोहांव ब्लाक के बैरिया बाढ़ चौकी पर राहत के नाम पर सिर्फ चार पत्ता क्रोसिन टैबलेट और 300 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध है.

पश्चिम के प्रभाव से हमें नुकसान हुआ – उपाध्याय

पश्चात्य संस्कृति के प्रभाव ने 21 वीं सदी में भारतीय संस्कृति को काफी क्षति पहुंचाया है. भारतीय संस्कृति को बचाने व भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों से जोड़ने में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं गायत्री परिवार का योगदान मील का पत्थर साबित होगा.

बाबूलाल अब हर हफ्ते रोपेंगे दो पौधे

गढ़िया पावर हाउस स्थित हनुमान जी के मन्दिर के प्रांगण में शनिवार को पौधारोपण किया गया. पावर हाउस के कर्मचारी बाबूलाल रावत ने पौधारोपण का संकल्प अपने परिवार के साथ लिया. वे अब हर हफ्ते सार्वजिक स्थलों पर कम से कम दो पौधे लगाएंगे.

दुकान आवंटन को लेकर हुई बैठक में हंगामा

विकास खण्ड के नव गठित ग्राम सभा हथुई स्थित मन्दिर पर शनिवार को ग्राम सभा की खुली बैठक सार्वजनिक सस्ते गल्ले दुकान की आवंटन के लिए बीडीओ प्रभारी एडीओ एसटी आनन्द कुमार चौरसिया की देख रेख में सम्पन्न हुई.

ठीका तपनी गांव में पंचायत में ही हो गई थी मारपीट

सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी (ठीका पर) ग्राम में 14 अगस्त को भूमि विवाद में पंचायत के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की 19 अगस्त को वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत से ग्रामीणों व परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं.

रियो में साजिश का शिकार हुआ नरसिंह – बीएसए

बीएसए ने कहा कि कुश्ती में नरसिंह के साथ अच्छा नहीं हुआ है. वह साजिश का शिकार हो गया, अन्यथा मेडल मिलना तय था. कहा कि यदि खो-खो ओलम्पिक में शामिल हुआ तो मेडल भारत को ही मिलेगा. ऐसा मानना है बीएसए डॉ. राकेश सिंह का.

शादी अनुदान योजना : आवेदन पत्र अपने पास रखें

शादी अनुदान योजना के तहत अब शासन द्वारा नया निर्देश जारी हुआ है. इसके अनुसार अब आनलाईन आवेदन भरने के बाद आवेदन पत्र अपने आवेदक अपने पास ही रखेगा. पिछड़ा वर्ग कार्यालय में जमा करने की जरूरत नही है.

एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी राहत कार्य संभालेगी

जिला प्रशासन द्वारा गंगा एवं घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा प्रभावित लोगों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी की दो कम्पनियां एवं स्टीमर की व्यवस्था की जा रही है.

बलिया लाइव पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा पढ़ी गईं – 10 खबरें

इस हफ्ते बलिया लाइव पर सबसे ज्यादा पढ़ी गई 10 खबरें… अगर आप से मिस हो गयीं तो अभी पढ़ें… बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए.

गंगा ने 2013 का रिकार्ड तोड़ा, ट्रेनों का रूट डाइवर्ट

बलिया में गंगा के जलस्तर का 2013 का रिकार्ड टूटा. दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर. रविवार को कभी भी टूट सकता है 2003 का रिकार्ड. अब बाढ़ के चलते जिले में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है. दुबेछपरा में हाई एलर्ट जारी. सभी से मुस्तैद रहने की अपील. शनिवार को रात छपरा बलिया के बीच गौतम स्थान पर रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण ट्रेन बंद हो गई हैं.

लूट की योजना बनाते तीन हत्थे चढ़े

नवागत पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी की हनक के चलते उभांव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज द्वारा अपने उप निरीक्षक उमा शंकर त्रिपाठी व दल बल के साथ मालीपुर चट्टी पर एक वैगनार कार के साथ 3 युवकों को संदिग्ध परस्थितियों में धर दबोचा.

मोदी के काम से विरोधी बौखलाए– रविंद्र कुशवाहा

सिकन्दरपुर (बलिया)। काफी संघर्षों व कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली. उस को संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है. यह विचार है सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा का. वह भाजपा द्वारा आयोजित …