23 अगस्त को सुखपुरा कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर झण्डातोलन कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई. स्मारक समीति के अध्यक्ष महाबीर प्रसाद ने झण्डा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का सपना देश को गुलामी से मुक्त कर स्वर्णिम भारत का निर्माण करना हैं.
श्रीनाथ बाबा का रोट पूजन की परम्परा हर हाल में कायम रखी जाएगी. इसके लिए क्षेत्रीय जनता का भी सहयोग लिया जाएगा. ऐसा कहना है रसड़ा पूजा कमेटी के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह का.
ग्राम पंचायत सीसोटार के विभिन्न गांव के मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को जुलूस निकाला व ब्लाक कार्यालय नवानगर पर धरना दिया. मनरेगा के तहत किए गए कार्यों के बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान उनकी मांग थी.
भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को सीएचसी के अधीक्षक से भेंट कर केंद्र की अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. उन्हें 10 दिन के अंदर ठीक करने की मांग किया.
गंगा ने अब तक बाढ़ के सारे रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए अपनी विकरालता से फेफना, बलिया एवं बैरिया विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन पांच सौ गांवों को अपने चपेट में ले लिया है. सबसे विकराल स्थिति गंगा पार की ग्राम सभाओं में है
जिलाधिकारी ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सागरपाली में राहत शिविर का निरीक्षण किया. वहां लेखपाल ही नदारद थे. वहां मौजूद मेडिकल टीम से दवाओं की उपलब्धता आदि के संबंध में पूछताछ की.
रामगढ़ के पास सुघर छपरा के पार नेशनल हाई-वे में हो रहे रिसाव को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच पर आवागमन बाधित किया. अधिकारियों के बीच-बचाव व रिसाव शीघ्र बंद करने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ. इस दौरान एनएच पर ट्रैफिक बाधित हुआ.
मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 60.310 मी है, जो बढ़ाव पर है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड गेजस्थल पर 63.200 मी है और घटाव पर है. टोंस का जलस्तर पिपरा घाट पर 61.90 मी है, जो बढ़ाव पर है.
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग का एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 05498-220782 है। सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इसके नोडल अधिकारी डॉ. जेआर तिवारी नामित किये गये है. जिनका मो0 नम्बर 9415285405 है.
मंगलवार को ओझवलिया में नाव दुर्घटना में 17 लोग बाल-बाल बचे. दोपही ढाले से छोटी डेंगी नाव 17 लोगों को ओझवलिया गांव लेकर जा रही थी. ईट भट्ठा के पास नाव अचानक ओवरलोड होने के चलते डूब गई.
बलिया में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. जनपद की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर 13 स्थानों पर गंगा ओवरफ्लो कर रही है. जनपद में गंगा घाघरा एवं टोंस तीनों नदियां एक साथ बढाव पर है. गंगा खतरा बिंदु के उच्चतम स्तर को भी पार कर गई है.
उत्तर प्रदेश में बाढ़ के चलते विशेष तौर पर पूर्वांचल की स्थिति भयावह हो गई है. इलाहाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और चंदौली जिलों में बाढ़ की वजह से स्थिति बेहद खराब हो गई है.
सांसद भरत सिंह ने सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान सांसद ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूबे छपरा रिंग बंधे को सुरक्षित करने का निर्देश दिया.