युद्ध स्तर पर चले बचाव व राहत का काम -शिवपाल

सिंचाई मंत्री ने जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- धन की कमी नहीं होने देंगे, बाढ़ में घिरे लोगों को पहले राहत सामग्री पहुंचे, कमिश्नर को बलिया में कैम्प करने और मण्डल स्तरीय अधिकारियों को भी राहत कार्य में लग जाने का निर्देश

तेज रफ्तार बाइक की चपेट आया युवक घायल

सिकंदरपुर थाने के समीप बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना क्षेत्र के सीसोटार गांव निवासी राजू गुप्ता (40) नगरा के तरफ से अपने गांव के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई.

बाढ़ पीड़ितों को रोटी, पशुओं को चारा तक नसीब नहीं

बलिया में गंगा का जलस्तर लाल चिह्न से ढाई मीटर ऊपर पहुंच गया है. घाघरा के जलस्तर में भी निरन्तर वृद्धि से जिले में संकट गहरा गया है. बलिया में सबसे अधिक प्रभावित इलाका है गंगा उस पार का. नौरंगा गांव में तो मवेशियों को चारा तक नसीब नहीं हो पा रहा है.

रसड़ा के व्यापारियों का सांगठनिक मजबूती पर जोर

नगर के सराय में श्रीनिवास के आवास पर संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा के लिए विचार विमर्श

श्रीनाथ बाबा मठ पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई.

गुलजार अहमद अध्यक्ष मनोनीत

डाक बंगला पर समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र इकाई के पदाधिकारियों सेक्टर कमेटी के अध्यक्षों एवम बूथ अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई.

गाजीपुर भाजपा कोष से विनोद राय के आश्रितों को पांच लाख

नरही कांड में मारे गए भाजपा नेता विनोद राय के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी के कोष से केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बुधवार को दी. श्री सिन्हा बुधवार को नरहीं गांव में विनोद राय के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे.

एनडीआरएफ व पीएसी राहत व बचाव कार्य में जुटी

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है. एनडीआरएफ की 05 टीमें व 03 फ्लड पीएसी बचाव कार्य में लगी हुई है. बुधवार तक बाढ से प्रभावित गांवों की संख्या 192 तथा प्रभावित जनसंख्या 01 लाख 87 हजार 127 हो गयी है. कुल प्रभावित पशुओं की संख्या 9085 हो गयी है.

लोक निर्माण मंत्री आज बलिया में

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव सहायता पुनर्वास एवं लोक सेवा प्रबन्धन विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव 25 अगस्त को बलिया में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

आधार कार्ड के साथ छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन

केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति योजनाओं में वर्ष 2016-17 के लिए आनलाइन आवेदन के लिए संशोधित निर्धारित समय सारिणी के अनुसार नवीन एवं नवनीकरण हेतु अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2016 निर्धारित है.

बाढ़ राहत में अच्छा काम करने वाले प्रधान पुरस्कृत होंगे -डीएम

बलिया। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस लगातार बाढ़ राहत शिविरों का जायजा ले रहे हैं. बाढ़पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वे निर्देश दे रहे हैं. इस दौरान एसपी प्रभाकर चैधरी …

आखिर कैसे गुजारा कर रहे हैं बाढ़ पीड़ित

व्हाट्स ऐप के जरिए बलिया लाइव के कई पाठक तस्वीरें या सूचनाएं भिजवा रहे हैं. उनसे हमारा विनम्र अनुरोध है कि कृपया सूचना, आडियो या वीडियो के साथ अपना नाम-पता और कांटैक्ट नंबर और ईमेल आईडी अवश्य दें. हां, अगर आप नहीं चाहते कि संबंधित खबर में आपका जिक्र हो तो सूचना गोपनीय रखी जाएगी. पाठकों की विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए यह आवश्यक है कि हमें समाचार का स्रोत पता रहे.

चितबड़ागांव में लाखों की शराब के साथ दो गिरफ्तार

बलिया से भरौली के रास्ते बिहार में बेचने के लिए पिकअप से ले जाई जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब को चितबड़ागांव पुलिस ने पकड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी समेत शराब को जब्त कर लिया है.