दुबहर डिग्री कॉलेज के छात्र नेता का अनशन दूसरे दिन भी

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के छात्र नेता अंकित कुमार सिंह का विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार से शुरू हुआ अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा.

बादशाह राय की शहादत का भावपूर्ण स्मरण

नरकु पाठक के छपरा अखार में पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुबहर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने शहीद बादशाह राय की पत्नी फुलेश्वरी देवी को अंगवस्त्रम् एवं शाल देकर सम्मानित किया

असनवार गांव में जय गुरुदेव भक्तों का जमावड़ा आज

बलिया में जय गुरुदेव के सन्त उमाकान्त तिवारी अपने रुहानी काफिले के साथ शनिवार की सुबह ग्राम असनवार थाना गड़वार बलिया में आ रहे हैं.

देवस्थली विद्यापीठ के एथलेटिक्स इलाहाबाद रवाना

देवस्थली विद्यापीठ की एथलेटिक्स टीम सीबीएसई द्वारा इलाहाबाद में आयोजित एथलेटिक्स क्लस्टर में प्रतिभाग करने के लिये 17 सदस्यीय टीम इलाहाबाद के लिये रवाना हुई

युवक का शव मिलने से मौत की गुत्थी उलझी

रसड़ा – मऊ रेल मार्ग पर छितनहरा रूपलेपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम कई दिनों से घर से लापता धनंजय पाण्डेय (35) का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से मना कर दिया. ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

रसड़ा विधायक ने स्वर्ग रथ लोकार्पित किया

खनवर गांव में विधायक उमाशंकर सिंह के चाचा अवधेश सिंह के तेरही में क्षेत्र की जनता समेत विभिन्न पार्टियों के नेता भी शामिल हुए. हजारों लोगों ने अवधेश सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सुबह से ही भोजन का लंगर का सिलसिला देर रात तक चलता रहा.

चांदपुर में घाघरा पर पुल और लिंक रोड के लिए भूमि पूजन

चांदपुर को बिहार और नेपाल से जोड़ने वाले पुल और संपर्क मार्ग का भूमि पूजन शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच किया. मालूम हो कि घाघरा नदी पर बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार एक सौ छिहत्तर करोड़ के बजट की मंजूरी दी है.

मुहम्मद मतीकुर्रहमान को पितृशोक

उ प्र बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मतीकुर्रहमान के पिता हाजी जमील अहमद खान के आकस्मिक निधन के चलते संगठन के सदस्यों में शोक व्याप्त है.

डेढ सौ साल पुराना बरगद गिरा, बाल-बाल बचे लोग

बैरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत कुंवर टोली मुहल्ले में बाजार से गांव में जाने वाले मार्ग पर का डेढ़ सौ साल से भी पुराना बरगद का पेड़ शुक्रवार को भोर में अररा कर गिर पड़ा

विभाग की मनमानी और भ्रष्टाचार की खोल रहे पोल

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना, बलिया के फार्मासिस्ट विशम्भर नाथ ओझा ने आखिरकार अपने बकाया न मिलने के कारण परेशान होकर पीएचसी के द्वार तथा प्रांगण मे खुला पोस्टर लगा कर आगन्तुकों के सामने विभाग की मनमानी और भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे है.

लूर्दस कान्वेंट की पूर्व प्रधानाचार्या का निधन

गाजीपुर जनपद के लूर्दस कान्वेंट स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या सीनियर सेरेला (71) का वाराणसी में गुरुवार को निधन हो गया. आप लम्बे समय से कैसर से संघर्ष करते करते अंततः जिंदगी की जंग हार गयी.

31 तक आवेदन कर सकते हैं अल्पसंख्यक छात्र

जनपद के समस्त अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति क्रियान्वयन हेतु आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गयी है.

स्टेशन पर रंगे हाथ दबोचे गए लहसुन चोर

बिल्थरारोड नगर के सब्जी मार्केट से बृहस्पतिवार की सुबह एक दुकान से 45 किलो लहसुन चुराकर ले जा रहे तीन चोरों को पुलिस चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार यादव ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को उभाव पुलिस ने भादवि की धारा 380 व 411 के तहत जेल भेज दिया.

11 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए

बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बृहस्पतिवार को क्षेत्र के चैकिया ग्राम में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर 11 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया

डीएम के सख्त तेवर से कोटेदारों में हड़कम्प

जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े तेवर अख्तियार कर लिए हैं. अब शिकायत की पुष्टि होने पर सिर्फ कोटेदार ही नहीं, पर्यवेक्षक भी नपेंगे. जिलाधिकारी ने शिकायतों के लिए एक नम्बर भी सार्वजनिक किया है. इस आदेश से वह कोटेदार जो घपलेबाजी के माहिर खिलाड़ी हैं, उनमें हडकम्प मचा हुआ है.

जाति के आधार पर नहीं होगी थानों में तैनाती – एसपी

नवागत एसपी वैभव कृष्ण मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं। उन्होने बीटेक की डिग्री रूड़की से ली है साथ ही आईआरएस कैडर में भी इन्होने सफलता प्राप्त की। बी-टेक  करने के बाद प्राईवेट जाब भी किया। 2009 में आईपीएस चुने गये तथा 2010 में उन्हें यूपी कैडर मिला।

विधान सभा के समक्ष प्रदर्शन के लिए बनाई रणनीति

आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को विधान भवन के सामने राज्य कर्मचारियों एवं मानदेय आधारित कर्मचारियों का प्रदर्शन आयोजित है. उक्त प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठके निरन्तर चल रही है. इसी क्रम में गुरुवार को महासंघ की बैठक सिंचाई विभाग स्थित संघ भवन में हुई.

भाकपा की सभा में केन्द्र व राज्य सरकार पर प्रहार

गुरुवार को हनुमानगंज में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की क्षेत्रीय कमेटी सदर द्वारा आयोजित बैठक कामरेड परमात्मा नन्द राय की अध्यक्षता में हुई. जिसका संचालन कामरेड रामकृष्ण यादव, अधिवक्ता ने किया.

हड़ताल 24 वें दिन भी जारी, विकास कार्य ठप

हड़ताल के 24 वें दिन समस्त विकास कार्य ठप करके अपनी मांगों के समर्थन में समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बलिया के परिसर में गुरुवार को उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जनपद अध्यक्ष इं. मनोज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया.