बांसडीह में आभूषण व कपड़े की दकान में लगी सेंध, चोरी

स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बड़ी बाजार स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल के सामने एक आभूषण व रेडीमेड की दुकान में पीछे से सेंध मारकर चोरों ने हजारों रुपये के कपडे, आभूषण व नकदी चुरा ले गए. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामलखन सरोज, प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे व घटना की जांच शुरू कर दी.

भारत-पाक सीमा पर शहीद हुआ बलिया का एक और सपूत

पाक की नापाक हरकतों से जम्मू-कश्मीर में हो रही गोलाबारी में बलिया का एक और जाबांज हरवेन्द्र यादव (31) शहीद हो गया. भीमपुरा थाना के अब्बासपुर गांव निवासी हरवेन्द्र बीते दो माह में पाक की गोलाबारी में शहीदों में शुमार जनपद के तीसरे वीर सपूत हैं.

सुखपुरा में परिवर्तन रथ यात्रा का जबरदस्त स्वागत    

बलिया भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर सुखपुरा में गर्मजोशी से किया गया. विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ रथ पहुंचने पर स्वागत किया. भाजपा नेत्री केतकी सिंह के नेतृत्व में फूल मालाओं से रथ पर सवार नेताओं को लाद दिया गया.

ग्रामीण की परेशानी का सबब बने 500-1000 के नोट

500 व 1000 के नोट बंद होने से बुधवार को दिन भर लोग हलकान रहे. हर चट्टी चौराहों पर मोदी सरकार के नोट के फैसले की चर्चा होतो रही. शादी विवाह के मौसम में इस तरह के फैसले को लेकर लोग रुष्ट दिखे. ग्रामीण व अर्ध शहरी क्षेत्रों में सरकार के निर्णय से नाराजगी रही.

छोटकी गजियापुर में ब्रह्म ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह

जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर उत्तर स्थित ग्राम छोटकी गजियापुर में ब्रम्ह ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है.

यश भारती विभूषित राम मोहन पाठक का सम्मान

बलिया हिंदी प्रचारिणी सभा की ओर से चलता पुस्तकालय भवन टाउन हाल में काशी विद्यापीठ वाराणसी के पत्रकारिता विभाग के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राम मोहन पाठक का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती सम्मान से विभूषित किए जाने के उपलक्ष्य में दोपहर दो बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

समाज शिक्षित होगा तो मुकदमे कम होंगे – जिला जज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से बुधवार को दीवानी न्यायालय सभागार में ‘विधिक सेवा दिवस‘ का आयोजन हुआ. गोष्ठी में 12 नवम्बर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की जरूरत के बारे में चर्चा की गई.

जाली नोट व आतंक को प्रश्रय देने वाले पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब – राजनाथ

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण बलिया से प्रारम्भ हुआ और इसके साथ ही प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो गया. बलिया से परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रवाना किया. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है.

मनियर रोड पर पलटी बाइक, दो घायल

मनियर मार्ग पर स्थित मवेशी अस्पताल के समीप बुधवार को देर शाम सूअर के बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई. इस हादसे में उस पर सवार दो लोग घायल हो गए.

पेट्रोल पम्प मालिक मालामाल, आमजन ‘कंगाल’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 व 1000 के नोटों को बन्द करने की घोषणा के बाद बुधवार के सुबह से ही पूरे दिन लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा. पेट्रोल पम्प मालिक जहां मालामाल हो गए, वहीं आमजन कंगाल.

महिलाओं का सम्मान प्राथमिकता – मीना तिवारी

प्रदेश में महिलाओं को सम्मान देना सरकार की पहली प्राथमिकता है. महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है. इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उक्त बातें दर्जा प्राप्त मंत्री महिला कल्याण समिति के सलाहकार मीना तिवारी ने चांददियर में चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि कही.

जब तक जिंदा हूं, बांसडीह से ही लड़ूंगा – रामगोविंद चौधरी

समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह डाक बंगला पर हुई. बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री रामगोविन्द चौधरी रहे.

अरे बइठ यार…. स्वाति सिंह कहां बाड़ी : राजनाथ

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने उद्बोधन के दौरान आधे से अधिक समय तक भोजपुरी बोलते नजर आए.

पेट्रोल पम्प का लोकार्पण रसड़ा विधायक ने किया

रसड़ा नगरा मार्ग स्थित राघोपुर के समीप उत्सव किसान सेवा केन्द्र के अन्तर्गत इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प का लोकार्पण बुधवार को विधायक उमा शंकर सिंह ने फीता काटकर किया.

सड़क हादसों में तीन लोग घायल, दो गंभीर

रसड़ा मऊ मार्ग पर महतवार चट्टी के समीप दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया. वहां दो युवकों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

पूर्वांचल में सपा-बसपा को रोकेगी भासपा- राजभर

भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से घोषणा किया कि पूर्वाञ्चल की 150 विधानसभा सीटों पर भारतीय समाज पार्टी सपा और बसपा को नहीं जीतने देगी.

सपा-बसपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया में प्रदेश को सपा बसपा से मुक्त होने की भविष्यवाणी की. उन्होंने परिवर्तन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा विधानसभा चुनाव के बाद विजय यात्रा में तब्दील हो जाएगी.

परिवर्तन की धरती है बलिया:  कलराज मिश्र

केंद्रीय लघु एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बलिया की धरती को परिवर्तन की धरा बताया. कहा कि महर्षि भृगु ने युग परिवर्तन के लिए भगवान विष्णु से संघर्ष किए और एक राह दी. इंदिरा गांधी की तानाशाही हुकूमत के खिलाफ इसी धरती के पुत्र जयप्रकाश नारायण ने आंदोलन छेड़ा.