पूर्वांचल के प्रसिद्ध धनुष यज्ञ मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह मेला 4 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक चलेगा. परम्परा के अनुसार शुक्रवार को ग्राम प्रधान कोटवा / मेला प्रबन्धक जनक दुलारी देवी अपने परिजनों, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सदस्यों व गणमान्य लोगों के साथ सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में जाकर मेला के लिए वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया.
सुखपुरा थाना क्षेत्र में करनई गांव के पास बोलेरो और टेम्पो की आमने सामने भिड़ंत. इस हादसे में टेम्पो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार. दूसरी घटना में भासपा नेता दीनबंधु शर्मा की स्कार्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार. बघौता मोड़ पर अनियंत्रत हो गई स्कार्पियो, हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार, स्थिति नाजुक बनी हुई है.
मातृ भूमि का कर्ज विकास की गंगा बहाकर ही चुकाने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यहां से मुझे जितना मिला है, उसका बदला नहीं दे सकते. आज जिस विद्यालय में हम सब एकत्रित है हमने इसी से प्रारम्भिक शिक्षा के साथ सहूर की भी तालिम पायी. उक्त बातें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खोरीपाकड़ के प्रांगण मे पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक नारद राय ने अपने सम्बोधन में कही.
जनपद के आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित लाट संख्या- 1446, 2018, 1891, 849, 456, 273, 672, 1506 के मदरसों को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि आलिया स्तर तक के मदरसे जिला विद्यालय निरीक्षक तथा तहतानियां व फौकानियां स्तर के मदरसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर मान्यता की प्रमाणित प्रति एवं सोसाईटी के पंजीकरण की प्रमाणित प्रति के साथ निर्धारित प्रपत्र भरकर अपने-अपने मदरसे के यू-डिस कोड़ प्राप्त कर कार्यालय को तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराये, ताकि सूचना शासन को उपलब्ध कराया जा सके.
बीते कई दिनों की तरह नोट बदलने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग गए थे. लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा है. बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पूर्वांचल बैंक व डाकघर है. बुधवार को देर शाम आक्रोशित लोगों ने बैंक का शीशे का दरवाजा तोड़ दिए. इसके बाद बैंक प्रबंधक एसके राय ने टोकन से पैसे जमा व निकासी की व्यवस्था की.
