मछली पालन के लिए दस लाभार्थियों का चयन किया जाएगा

मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा मत्स्य उत्पादन क्षमता विकास योजना में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के निजी/पट्टे के स्वामित्व वाले मत्स्य पालकों को तालाब के किनारे नर्सरी निर्माण हेतु लाभार्थियों का चयन मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में किया जायेगा. योजना की लागत पंचास हजार होगी, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदानित होगी एवं शेष धनराशि लाभार्थी को वहन करना होगा.

मिट्टी तेल का थोक व फुटकर मूल्य निर्धारित

बैतालपुर डिपो, देवरियां से आमद किए गए मिट्टी तेल का थोक व फुटकर मूल्य माह नवम्बर में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा निर्धारित कर दिया गया है.

खच्चर दौड़ न करवाना सुनियोजित साजिश-उर्मिला

नगर पालिका परिषद बलिया के वार्ड नंबर चार की अनुसूचित जाति की महिला सभासद ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पालिका परिषद बलिया की अध्यक्ष साधना गुप्ता पर अपनी और अपने वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए लिखिति शिकायत दी है.

बिहार विधानसभा के नए भवन का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

राजधानी पटना में शनिवार को विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. नए भवन के निर्माण में छह वर्ष से भी अधिक का समय लगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी 2010 को इस भवन का शिलान्यास किया था. पिछले महीने दो अक्टूबर को ही इसका उद्घाटन होना था, पर एनजीटी के फैसले की वजह से उद्घाटन कार्यक्रम टल गया था.

जन्मशती पर इंदिरा प्रियदर्शिनी का भावपूर्ण स्मरण

अमहर पट्टी उत्तर स्थित कांग्रेस नेता मसूद आलम के आवास पर पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी जयन्ती शताब्दी समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. वक्ताओं ने कहा की इन्दिरा जी के आदर्शों पर ही चलकर सामाजिक समरसता लाकर देश को विकास के पथ पर दौड़ाया जा सकता है.

बेसिक स्कूलों में होगी 14,165 सहायक अध्यापकों की भर्ती

इनमें से चार हजार पदों पर उर्दू विषय के शिक्षकों की भर्ती होगी और बचे हुए 10,165 पद टीईटी पास बीटीसी या समकक्ष डिग्री धारकों के लिए प्रस्तावित हैं. बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 15 नवंबर को ही भेज दिया है.

सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए संकल्पित हो युवा – शशिकांत

नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में शनिवार को नेहरू युवा क्लब अखार की देख रेख में कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा के प्रांगण में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक निहाल सिंह एवं समाजसेवी शशिकांत चतुर्वेदी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

मुहम्मदाबाद में सपाइयों से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान राजेश राय ने किया

समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र सपा कार्यकर्ताओं की मुहम्मदाबाद पार्टी कार्यालय पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 23 नवंबर को जिला मुख्‍यालय पर आयोजित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

गाजीपुर की रैली में बांसडीह की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी – हरेंद्र सिंह

समस्त पदाधिकारियों की बैठक सपा के कैम्प कार्यालय बांसडीह पर शनिवार को सम्पन्न हुई, जिसमे गाजीपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के रैली को सफल बनाने पर अधिक से अधिक भागीदारी की बात कही गई. बैठक के पहले नवनिर्वाचित बांसडीह के विधान सभा इकाई के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया.

कैथवली में बैंक ग्राहक गदगद तो बांसडीह में नाराज

कैथवली स्थित सेन्ट्रल बैंक पर नोट बंदी के नौंवे दिन काफी राहत भरा रहा. पहले की भांति शनिवार को 10 से 15 की संख्या में ही ग्राहक बैंक पहुचे. आसानी से अपने खातों का संचालन किया, जिससे ग्राहकों ने काफी राहतं महसूस किया.

बैंक-पोस्टआफिस में भीड़ तो घटी, लेकिन दिक्कतें बरकरार

केंद्र सरकार द्वारा 500 एवं 1000 के नोट बन्द किए जाने के बाद अभी भी आम जन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जहां क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक अखार एवं इलाहाबाद बैंक ब्यासी में जमा, निकासी एवं नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़ कम दिखी, वहीं दुबहड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ नागरिकों एवं शादी विवाह वालों और किसानों के साथ साथ आम खाता धारकों की भीड़ बहुत अधिक थी.

सीसोटार के किसानों को नहीं मिल रहा है खाद व बीज

नवानगर ब्लाक अंतर्गत साधन सहकारी समिति सीसोटार पर पिछले कई महीने से जिला मुख्यालय द्वारा खाद व बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है.

अंडे वाले को तमाचा क्या जड़ा हंगामा हो गया

सहतवार नगर पंचायत के बाजार में शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे गस्त कर रहे एसओ ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर अंडा बेचने वाले एक युवक की अनायास ही पिटाई कर दी. इससे क्षुब्ध नगर पंचायत सहतवार के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह “गुड्डू” के नेतृत्व मे सहतवार पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

मुलायम के स्वागत की तैयारी में जुटे सपाई

गाजीपुर जिला मुख्यालय पर स्थित आरटीआई मैदान में 23 नवंबर को प्रस्तावित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भी अब अपनी कमर कस ली है.

और सिपाही गिरीश यादव ने नदी में छलांग लगा अारोपी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. इससे शराब का अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मची हुई है. अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के दियारा लीलकर में अचानक छापा मारकर निर्मित शराब सहित उसे बनाने में काम आने वाले सामानों को बरामद किया.

अचानक दुबहड़ थाना पहुंचे डीएम और एसपी

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एऩएस़ एवं पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण अचानक ही शनिवार को थाना समाधान दिवस पर स्थानीय थाने पर आ धमके. उधर, नरही थाना क्षेत्र के भरौली चट्टी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 27 बोतल अग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की आकस्मिक जांच से रानीगंज में हड़कम्प

शुक्रवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे व एसएचओ बैरिया केके तिवारी के नेतृत्व मे एकाएक पुलिस दल रानीगंज बाजार में शराब के अड्डों, मादक पदार्थों का प्रयोग करने वाले सम्भावित ठिकानों तथा बिना नम्बर वाले वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

रानीगंज में मोटिवेशन सेमिनार रविवार को

प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे युवाओं के लिए मां त्रिपुर सुन्दरी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को एफएनजी स्कूल रानीगंज (पूरब फाटक) परिसर में एक मोटिवेशन शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें आ रहे विशेषज्ञ वक्ताओ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की तैयारी में जुटे युवाओं को तैयारी से सम्बन्धित आवश्यक टिप्स बताए जाएंगे.

मोदी के ‘परिवर्तन’ से मुलायम के ‘विकास’ तक का गवाह नाला खजुरिया

सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आरटीआई मैदान गाजीपुर के सामने बजबजाते नाले में खड़े होकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की सदुबुद्धि की कामना करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया.