सपा सुप्रीमो की रैली 23 को, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी पहुंचे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का आगमन गाजीपुर जिले में 23 नवंबर को हो रहा है. इस दौरान वे महारैली को भी संबोधित करेंगे. उनके कार्यक्रम की तिथि नजदीक आते ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई है. सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के लिए जनपद के सभी आला अफसरों की लगातार बैठकें हो रही हैं.

गाजीपुर रैली में मुहम्मदाबाद की धमक होनी चाहिए – अफजाल

मुहम्मदाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने 23 नवंबर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया.

करइल की सड़कों के गड्ढे आखिर कब दुरुस्त किए जाएंगे

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के करइल की सभी सड़कें बाढ़ के चलते जगह जगह धंस गयी हैं. जहां जहां सड़के पानी के दबाव से टूट गयी थी उन सडकों को मण्डलायुक्त वाराणसी के आदेश के बाद केवल ईंट और मिट्टी से भरकर किसी तरह से आने जाने लायक कर के छोड़ दिया गया है. जबकि मण्डलायुक्त ने बाढ़ से बदहाल सभी सम्पर्क मार्गों को मरम्मत कराने का निर्देश दिया था.

नदांव पहुंची पंचकोशी परिक्रमा, नर्वदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

पंचकोशी परिक्रमा यात्रा के दूसरे दिन बक्सर जनपद के नदांव पहुंची. इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से पूरी तैयारी की थी. गांव में साफ-सफाई और नर्वदेश्वर महादेव मंदिर को भी चकाचक किया गया था. यहां मेलार्थियों ने नारद सरोवर में स्नान किया और नर्वदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक भी किया.

बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

वीर लोरिक स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर वर्ग बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में विजेताओं पहलवानों को डीएम गोविन्द राजू एनएस व एसपी वैभव कृष्ण ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला प्रचार समिति के तत्वावधान में तानाशाह तरीके से बिना किसी उचित वैकल्पिक व्यवस्था किए मोदी सरकार के नोट बंदी को लेकर तुगलकी फरमान विरोध किया गया. इस मौके पर आम आदमी, गरीब किसान, मजदूर की परवाह न किए जाने से आक्रोशित होकर रोडवेज तिराहे पर मोदी सरकार का पुतला फूंका गया.

शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बांसडीह में भी कार्रवाई

बांसडीह पुलिस ने कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर क्षेत्र के डूहिमुसी के चांदपुर, हुसेनाबाद, राजागांव खरौनी आदि जगहों पर एक साथ छापेमारी कर भट्ठियों को तोड़ डाला व बर्तनों को कूंच कर लगभग छह कुंतल लहन को नष्ट कर दिया.

भोजपुरिया मिजाज की थाती विवेकी राय चल दिए

यश भारती से सम्मानित विख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का वाराणसी में लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की भोर 4.00 बजे निधन हो गया. बड़ी बाग मुहल्ला निवासी डॉ. विवेकी राय की तबियत एक सप्ताह से खराब चल रही थी. उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भरती कराया गया था. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

गाजीपुर रैली के लिए बांसडीह में सपाइयों ने जगाई अलख

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने इलाके के विभिन्न गांवों का दौरा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की गाजीपुर में हो रही रैली अधिक से अधिक संख्या में चलने की अपील की है.

पापड़ बेलने के बाद भी कैश तो दूर निकासी फॉर्म तक नहीं मिल रहा

नोटबन्दी के बाद लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने कई तरह की घोषणाएं की, लेकिन सुखपुरा स्थित पूर्वांचल बैंक में कर्मचारी अपनी मनमर्जी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्राहकों को नोट देना तो दूर निकासी फॉर्म तक नहीं मिल पा रहा है. रवींद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जब वे बैंक पहुंचे तो निकासी फॉर्म लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी,

विनय राय को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव एवार्ड

नेशनल जर्नलिस्ट वेलफ़ेयर बोर्ड के प्रेस डे प्रोग्राम भुवनेश्वर में एपीएन न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर विनय राय को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव एवार्ड 2016 प्रदान किया गया. उत्तर प्रदेश से अजय शुक्ल (संपादक, हिंदुस्तान, आगरा) को भी यह अवार्ड दिया गया है.

सपा राज की अराजकता से मुक्ति बसपा ही दिलाएगी – मौर्या

बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करने के साथ ही प्रदेश अराजकता के माहौल से छुटकारा दिला सकती है. सपा राज में प्रदेश में विकास, धन के लूट खसोट, दलाली व जघन्य अपराध चरम पर है. बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ मंडल करुणाकांत मौर्या ने बहेरी चट्टी पर पार्टी के तत्वावधान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया.

बनहरा गांव में अगलगी में तीन झोपड़ियां राख हुईं

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बनहरा गांव में रविवार की रात हुई अगलगी की घटना में तीन झोपड़ियों सहित उसमें रखे सामान जल कर नष्ट हो गए. साथ ही आग की चपेट में आकर तीन भैंसें बुरी तरह झुलस गईं. भैंसें मरणासन्न अवस्था में हैं और उनका डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है.

दहेज के लिए शादी तोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में दहेज़ के लिए शादी तोड़ने पर लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

और मैडम की होर्डिंग्स को उतार दिया गया

मैडम का मंत्री पद छिनते ही क्षेत्र में उनका दबदबा भी खत्म होता नजर आ रहा है. जिस मैडम के इशारे पर बाराचंवर में हवा चलती थी, उनका सपा सुप्रीमो के स्वागत में टांगा गया होर्डिग भाजपा नेता द्वारा उतार दिया गया.

विजयीपुर में कटहर नाला पर बने पुल का उद्घाटन

सोमवार को सदर विधायक नारद राय ने मुहल्ला विजयीपुर में कटहल नाला पर एक करोड़ 39 लाख रुपये से बने पुल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा करना ही हमारा संकल्प था.

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन

सोमवार को मध्याहन एक बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक 11 सूत्री ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया.

ददरी मेला में पहुंचे पुलिस कप्तान, दुकानदारों से की बातचीत

ददरी मेला में वसूली की शिकायत मिलने पर पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण आ धमके. उन्होंने दुकानों पर जाकर वसूली के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली. मेला में तैनात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वसूली की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी.

इतवार को नहीं दिखा ददरी मेले में नोट बन्दी का असर

ददरी मेले का पहला रविवार वह दिन था. जिसका इन्तजार ददरी मेले के दुकानदार एक सप्ताह से कर रहे थे. उनके इन्तजार का माकूल तथा उत्साह वर्धक परिणाम सामने आया.