मुहम्मदाबाद विधायक सिबगतुललाह अंसारी ने शनिवार को बढईपुर गांव के मगई नदी में बीते दिनों टाटा सूमो डूबने से आठ मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मृतक आश्रित चेक पाने वालों में श्यामा बिंद, रामसूरत बिंद, बिहारी, बुझारत, राजकुमार, माधव, बैजनाथ आदि के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.
रानीगंज बाजार से पूरब सुदिष्टपुरी मे सन्त सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के प्रथम चरण में लगने वाला अश्व मेला शनिवार को अपने पूरे शबाब पर रहा. मेले मे खरीद बिक्री का माहौल अच्छा होने से अश्व पालक व व्यापारी दोनों प्रसन्न नजर आये. मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ा घोड़ी, कृषि उपयोग और वर्किंग प्रजाति के खच्चर व गधे भी काफी तादाद में जुटे हैं.
बाराचंवर ब्लाक अंतर्गत डॉ.राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में राष्ट्रभक्ति से संबंधित पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता हुई. उसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अपने अंदाज में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पेंटिंग में बीए भाग दो की पूजा चौहान प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय तथा सुप्रिया सिंह तृतीय रही, जबकि रंगोली में सुप्रिया सिंह बीए भाग एक प्रथम, रंजना, रंभा तथा खुशबू राज द्वितीय स्थान पर रही.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि विभाग प्रयासरत है. बीमा के लिए एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत कर दिया गया है. इसके अलावा कम्पनी द्वारा गैर ऋणी कृषकों के लिए ओरिएंटल इन्श्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया को अधिकृत अभिकर्ता के रूप में नामित किया है
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय योजना के 90 हजार 702 कार्ड तथा 8503 कवर तथा पात्र गृहस्थी योजना के 71 हजार 06 राशन कार्ड तथा 179507 कार्ड कवर तहसील कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है, जो जल्द ही वितरित हो जाएगा. अन्त्योदय कार्ड निःशुल्क है, जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का शुल्क 10 रुपये निर्धारित है.
