सुखपुरा थाना क्षेत्र के बघेंवा गांव में शनिवार की रात सेंधमारी कर चोर राम नाथ वर्मा के घर से लगमग डेढ़ लाख रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी गए सामानों मे लगमग एक लाख के जेवर एवं पचास हजार के फूल के बर्तन है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को चोरी का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया.
शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा में शनिवार को आकाशवाणी, वाराणसी एवं गोरखपुर द्वारा संचालित मीना की दुनिया विद्यालय के किशोरी छात्राओं को रेडियो प्रसारण द्वारा सुनाया गया. तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित किशोरी सुरक्षा योजना के तमाम बारीकियों को किशोरी छात्राओं को कक्षा में समझाकर उस पर अमल करने के लिए कहा.
बाराचंवर ब्लाक के पहराजपुर स्थित कृष्णा कोचिंग सेण्टर के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान एवं दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बाराचंवर कौशल सिंह एवं पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय को सियासी दिग्गजों ने शनिवार को श्रद्धांजलि दी. नगर के बड़ीबाग स्थित डॉ. विवेकी राय के घर पर पहुंचकर बलिया सांसद भरत सिंह, जहूराबाद विधायक शादाब फातिमा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद राय ने डॉ. राय के कृतियों व उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया.
