रसड़ा, बांसडीह, केवरा, मैरिटार व सहतवार में वाहन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में मंगलवार को रसड़ा, बांसडीह क्षेत्र व सहतवार में चारो तरफ दो पहिया वाहनों का लगभग तीन घण्टे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

जब जादूगर ने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर किया

नगर के पुराने छविगृह सरयू हाल में जादूगर एसके सागर का मैजिक शो उद्घाटन सोमवार को हुआ. इसकी शुरुआत विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह एवं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

श्रीनाथ मठ में श्री रामचरित मानस नवाह परायण पाठ

श्रीनाथ मठ पर रामचरित मानस सत्संग अनुष्ठान समिति ब्रम्हस्थान के तत्वधान में नौ दिन तक चलने वाले श्री राम चरित मानस नवाह परायण पाठ एवम संत सम्मलेन का प्रारम्भ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ की गयी.

सोनबरसा की एएनएम को सराहा तो एमओवाईसी को हड़काया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जहां डिलीवरी की प्रगति शून्य है, वहां की एएनएम को निलम्बित करें. साथ ही सम्बन्धित आशा को भी हटा दें. वहीं, बेहतर प्रगति पर सोनबरसा की एएनएम के कार्य को सराहा.

जब जिलाधिकारी गैरजरूरी लोगों को देखकर भड़क गए

सोमवार को राशन कार्ड फीडिंग के हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण करने जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस पहुंच गये. वहां फीडिंग तो ठीक ढ़ंग से हो रही थी, लेकिन आसपास कुछ गैरजरूरी लोगों के दिखने पर जिलाधिकारी भड़क गये. सभी को बुलाया और कड़ी पूछताछ की.

उदईछपरा के दूबेछपरा और श्रीनगर के सुघरछपरा में वोट डाले जाएंगे

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कुछ मतदेय स्थलों के बदलाव के सम्बन्ध में सुझाव लिया. कहा कि बदले गये मतदेय स्थलों के बारे में अगर कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो दो दिन के अंदर सम्बन्धित एसडीएम को दे सकते हैं.

पीएचसी कोटवा – कहां गए सवा चौदह लाख, जमीन खा गई या आकाश निगल गया

पीएचसी कोटवा के सवा चौदह लाख रुपये जमीन खा गई या आकाश निकल गया, यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है. अपने भुगतान की उम्मीद लगाए मरीज और आशाएं आज भी अस्पताल के गणेश परिक्रमा कर रही हैं. उन्हें यही जवाब दिया जाता है कि पैसा नहीं आया है. आएगा तो भुगतान कर दिया जाएगा.

दयाछपरा में तीन सिपाहियों पर हमला बोला

बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में सोमवार की शाम आठ बजे के लगभग शराब के अवैध कारोबारियों ने वहां वांछितों की फिराक में पहुंचे बैरिया थाने के तीन सिपाहियों पर हमला बोल दिया और जमकर ईट पत्थर चलाएं.

भैंसों में ही बसती थी जान, वही मौत का सबब बनी

सुरेमनपुर- दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के बीच सियरहियां के पास मंगलवार को दोपहर में आजमगढ़ -कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ चरवाहे व उसकी तीन भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे में अन्य तीन भैंस गंभीर रूप से घायल हैं.

हर हाल में जीतना है मुहम्दाबाद- मनोज सिन्हा

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का 11वां शहादत दिवस मंगलवार को मुहम्दाबाद के शहीद पार्क में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी और गाजीपुर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे.

कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण 3 को

विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि जिन्होंने पिछले 06 अगस्त को गड़वार ब्लाक में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर में अपना चिन्हांकन कराया है, उनमें चयनित लाभार्थियों को 03 दिसम्बर सहायक उपकरण दिया जाएगा. राज्यसभा सांसद नीरज शेखर वितरण करेंगे.

नोटबंदी के खिलाफ अखिलेश व ममता की ‘युगलबंदी’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को नोटबंदी के खिलाफ लखनऊ के 1090 चौराहे पर गरजीं. अखिलेश समर्थक भी इस रैली में जुटे. रैली स्थल पर अरविंद गोप और रविदास मेहरोत्रा पहुंच चुके हैं.

मऊ में तीन निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने अपनी टीम के निरीक्षकों/उपनिरीक्षक को कानून व्यवस्था पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से इधर से उधर किया है.

ददरी मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 30 को

ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश विदेश में ख्यातिलब्ध कवियों का काव्य पाठ होने जा रहा है. आगामी 30 नवम्बर दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से भारतेंदु कला मंच एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की काव्य सुरसरि का साक्षी बनेगा, जिसमे देश के दर्जन भर से अधिक मशहूर कवि अपने काव्यपाठ से उपस्थित श्रोताओं को आनंदित करने का काम करेंगे.

कोहरे में ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, दूसरा गंभीर

बिरनो थानान्तर्गत राजापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक से बाइक की टक्कर में बाइक सवार रमेश राजभर (50) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सनोज राजभर (30) घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर कृष्णानंद राय को भावभीनी श्रद्धांजलि

भांवरकोल ब्लाक के बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर मंगलवार को भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय एवं उनके छह साथियों की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर स्व. कृष्णा नन्द राय पूर्व विधायक की पत्नी अलका राय (पूर्व विधायक) मुहम्मदाबाद ने सर्व प्रथम शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रु पुरित नयनों से उन्हें एवं उनके साथ सभी साथियों को श्रद्धा सुमन भेंट किया.

त्याग, तपस्या एवं सेवा भाव से निखरता है मानव जीवन : सुरेंद्र दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का रजत जयंती समारोह स्थानीय टाउन हॉल के बापू भवन के मैदान में भव्य रूप से मनाया गया. कार्यक्रम में संस्था के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम नेपाल की निर्देशिका ब्रम्हाकुमारी सुरेंद्र दीदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

अंत्योदय कार्ड व अन्य कई मसले पर नाराज लोगों ने की नारेबाजी

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर में अंत्योदय कार्ड व अन्य धांधली के खिलाफ भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने जुलूस के रूप में सोमवार को तहसील पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन व जमकर नारे बाजी किया.

कांग्रेसियों ने रैली निकाल नोट बंदी पर जताया आक्रोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तुगलकी फरमान नोट बन्दी को लेकर आज आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला चुनाव अभियान प्रचार समिति के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने टाउनहाल से रैली निकाली, जो कासिम बाजार होते हुए गांधी चौक महावीर मन्दिर, एलआईसी रोड शीशमहल होते हुए आर्य समाज रोड, रेलवे स्टेशन जाकर एक सभा में परिवर्तित हो गई.