पंचतत्व में विलिन हुए फौजी अफसर नंदा प्रसाद

सेना के अफसर का पार्थिव शरीर शनिवार को सेना के जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव घोड़हरा लाया गया. मालूम हो कि आगरा के मिलिट्री छावनी में हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी. उनके शव के गांव आने की सूचना मिलते ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव के घर पर पहुंचते ही परिजन एवं रिश्तेदारों का रोते रोते बुरा हाल है

विभूति एक्सप्रेस का अब गहमर में भी ठहराव

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से गहमर को दिया गया तोहफा. शनिवार की सुबह हकीकत में दिखा. आज से विभूति एक्स्प्रेस का ठहराव शुरू हो गया. निर्धारित समय से एक घंटा 21 मिनट विलंब से चल रही यह ट्रेन सुबह आठ बज कर दो मिनट पर गाजीपुर जनपद के गहमर स्टेशन पर पहुंची.

एडीआर भवन में मध्यस्थता केंद्र का शुभारम्भ

दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में मध्यस्थता केंद्र का शुभारम्भ जिला जज मो.असलम, डीएम गोविन्द राजू एनएस व एसपी वैभव कृष्ण ने संयुक्त रूप से किया.

संगठित एवं असंगठित मजदूरों का खुलवाया जाएगा बैंक खाता

जिलाधिकरी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी तिवारी ने समस्त पेट्रेल पम्पों, ईंट भट्ठों, दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठानों एवं कार्यदायी संस्थाओं के नियोजकों से कहा है कि वे अपने श्रमिकों का बैंक खाता खुलवाकर अवगत करावें. खाता खोलने के लिए अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक को अवगत करा दिया गया है. इसके लिए वे कैम्पों का भी आयोजन करेंगे.

कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का वितरण अब 4 को

गड़वार ब्लाक परिसर में 03 दिसम्बर को होने वाला सहायक उपकरण वितरण अब 04 दिसम्बर को होगा. जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि चिन्हांकन में चिन्हित विकलांग रविवार को ब्लाक परिसर में आकर अपना सहायक उपकरण प्राप्त कर लें. वितरण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर करेंगे.

लखनऊ के हाईटेक कृषि मेले में भागीदारी के लिए बलिया के किसान रवाना

नई-नई तकनीकी जानकारी पाने के लिए जनपद के करीब डेढ़ सौ किसानों को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लगे हाईटेक मेले में भेजा गया. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया. किसानों से कहा कि मेले में मिली जानकारी को सहेजते हुए बेहतर उत्पादकता प्राप्त करें.

बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल तैयार, दो दिन बाद वाहन भी चल सकेंगे

अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दो दिन में मुहम्मदाबाद तहसील के बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल वाहनों के आवागमन के लिए चालू हो जायेगा. मुहम्मदाबाद तहसील से जमानियां तहसील के विभिन्न गांवों सहित बिहार तक आवागमन के लिये बच्छलपुर रामपुर गंगा तट पर पीपा पूल का निर्माण करीब एक दशक पूर्व कराया गया था.

बक्सर का सिद्धाश्रम प्रभु श्रीराम का गुरुधाम है

सिद्धाश्रम बक्सर कोई आम नगर नहीं है. यह हमेशा से अध्यात्म जगत के लिए किसी धाम की तरह पवित्र नगरी रही है, जिस तरह भगवान राम के जन्म से अयोध्या का महत्व है. जनकपुर में सीता जी के जन्म के कारण वहां का महत्व है. उसी तरह सिद्धाश्रम प्रभु श्रीराम का गुरुधाम है.

163 को प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती का परवाना

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने 163 सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्याक के पद पर नवीन तैनाती का परवाना दिया. अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाओं को विकल्प के अनुरूप स्कूल मिला है, इससे उनमें खुशी की लहर है.

बांसडीह सीएचसी- बिन बिजली कैसे हो एक्सरे, उपकरण है तो ईसीजी डॉक्टर नहीं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह दो जगहों पर चलता है. एक एमबीबीएस व कुछ संविदा के डॉक्टरों के सहारे चलने वाले इस अस्पताल पर असुविधायें ही हैं. एक्सरे व इसीजी मशीनें तो हैं, लेकिन आज तक एक भी एक्सरे नहीं हुए और तो और यहां ईसीजी मशीन तो है, लेकिन इसे करने वाले डॉक्टर नहीं है.

टिकुलियां के पास हादसे में गई अधेड़ की जान

भीमपुरा थाना क्षेत्र के टिकुलियां के पास नगरा भीमपुरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से चन्द्रभान यादव (52) पुत्र स्व. देवराज यादव निवासी टिकुलियां की मौत हो गई.

प्रतिभावान मानस पांडेय की ऊंची उड़ान

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक तैनात मानस कुमार पांडेय ने शानदार उड़ान भरी है. मानस की इस सफलता से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है.

बिल्थरारोड नगर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आजमगढ़ आरआर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को बिल्थरारोड नगर में बिजली बकाया बिल व चोरी को खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ उभांव थाने में मुकदमा, 50 हजार से ऊपर के तीन दर्जन बकाएदारों की लाइन काटने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गयी. इस कारवाई से नगर में हड़कंप की स्थिति रही.

बांसडीह में “जबाब दो, हिसाब दो” नुक्कड़ सभा 11 को

बांसडीह नगर पंचायत में व्याप्त गंदगी मच्छर मारने की दवा छिड़काव सहित अन्य समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने उपजिलाधिकारी बांसडीह घनश्याम पाठक को पत्रक देकर समस्याओ से अवगत कराया.

ओडीएफ के लिए जागरूकता ही अमोघ हथियार – चौरसिया

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के ग्राम पंचायत उदयपुरा को शौच मुक्त ग्राम ओडीएफ बनाने के लिए समिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान शमीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई.

पकवाइनार व कोटवारी में बैंक ग्राहकों ने काटा बवाल

रिजर्व बैंक का यह दावा है कि बैंकों में नोटों की कोई किल्लत नहीं है. यह दावा तो कम से कम पूर्वांचल बैंक में शुक्रवार को पूरी तरह फ्लाप साबित रहा. रसड़ा क्षेत्र के पूर्वांचल बैंक ने शुक्रवार को पैसे के अभाव में लेन देन पर हाथ उठा दिए.

आजमगढ़ में निषाद महासम्मेलन का मंच टूटा

अतरौलिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. पटेल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महान गणत्रन्त्र पार्टी की तरफ से आयोजित पिछड़ा वर्ग निषाद महासम्मेलन में मंच पर नेताओं की भीड़ उमड़ने से मंच टूट कर धराशायी हो गया. इसमें भाजपा के जिला महामंत्री घायल हो गए.

वीर हामिद सेतु के स्लैब में दरार, होगी मरम्मत

वर्षों से वीर अब्दुल हामिद सेतु भी सीना ताने खड़ा है, मगर आपको बता दें की इस सेतु के पिलर नम्बर एक और दो के मध्य ज्वाइंटर नम्बर एक व स्लैब में दरार पड़ने की वजह से रविवार व सोमवार को दो दिनों के लिए सभी तरह के वाहनों के लिए आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा.

सिर्फ गाजीपुर में एनएच 29 के गड्ढों से रोडवेज को रोजाना डेढ़ लाख का नुकसान

सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एनएच 29 पर शेखपुर (गाजीपुर) पेट्रोल पम्प के सामने गड्ढे में जिम्मेवार प्रतिनिधियों व अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना किया. अब तक जानलेवा गड्ढों की वजह से दर्जनों जाने जा चुकी हैं. इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में कुश्ती करके, प्रतीकात्मक मुर्दा बनकर सो करके, प्रतीकात्मक सोये हुए मंत्री को जगा कर के, गड्ढों के पानी में नहा करके विरोध जताया.