यहां नगदी नहीं, बैंक खाता खुलवाने के लिए धक्का मुक्की हो रही है

रसड़ा के बस्ती चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर. इन दिनों बस्ती चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर खाता खुलवाने के लिये कड़ाके की ठण्ड में घंटों महिलाएं एवं पुरुष लाइन में लगे रहे. जिसमे विशेष तौर पर महिलाओं की लाइन लंबी लगी रही.

पंकज सिंह की दादी के निधन पर शोक सभा

गांधी आश्रम में हिन्दू युवा वाहिनी तहसील इकाई के कार्यकताओं की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में संगठन के जिला प्रभारी पंकज सिंह की दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये दो मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई.

राजनेताओं ने खरवारों को केवल छला – उमाशंकर

गांधी पार्क के मैदान में खरवार समाज का सम्मलेन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. वक्ताओं ने स्वजातीय बंधुओं से संगठित होने का आह्वान किया. उपस्थित लोगों ने संगठित होने का संकल्प भी लिया.

नोटबंदी के 37 दिन बाद भी जनता त्रस्त, अव्यवस्था का आलम

नोट बंदी से संबंधित दूरदर्शन पर प्रसारित समाचारों तथा बैंकिंग कार्य प्रणाली में कहीं से कोई सामंजस्य की स्थिति नहीं होने से जनता जनार्दन क्षुब्ध तथा सशंकित होते नजर आ रही हैं. जन सैलाब का सब्र का बांध दिन प्रतिदिन टुटता दिखाई दे रहा है. आज प्रत्येक व्यक्ति प्रश्न पूछता नजर आ रहा है कि अव्यवस्था का कारण कौन? बैंक या प्रधानमंत्री मोदी की नोट बंदी की अव्यवस्था.

किसान नेता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आज

किसान नेता व समाज सेवी सुरेश चौधरी के असामयिक निधन पर बस स्टेशन चौराहा पर 18 दिसंबर को 12:00 बजे दिन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

नोटबंदी पर बयानबाजी से लोकतंत्र की मर्यादा प्रभावित – पांडेय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की एक बैठक डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने हेतु भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया. साथ ही स्कूल परिसर और इलाके के चट्टी चौराहों पर ठंड के मद्देनजर अलाव जलाने एवं गरीबों में कंबल वितरित करने की मांग की गई.

नोटबंदी ने आम जनता को परेशानी में डाला – बसपा

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के मोहल्ला मिल्की में स्थापित कार्यालय में हुई. इसमें बूथ कमेटियों की स्थिति के बारे में चर्चा कर उन्हें मजबूत व सक्रिय करने पर बल दिया गया. साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में व्यापक प्रचार हेतु भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया.

बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में सालाना जलसे की रणनीति पर चर्चा

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया की एक बैठक क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी के प्रांगण में हुई. इसमें टाउन हाल (बापू भवन) बलिया में 21 दिसंबर के संघ का आयोजित 9वां वार्षिक जिला सम्मेलन की सफलता हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.

इंटरनेट सुविधा के साथ 100 छात्राओं को टैबलेट भेंट किया

करमौता गांव में जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें टाटा ट्रस्ट एवं गूगल के तत्वावधान में संपन्न दो दिवसीय इंस्टेंट साथी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली जिले की 100 छात्राओं को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय यादव ने छह माह के लिए नेट सुविधा के साथ टैबलेट प्रदान किया.

पूर्व प्रधान लल्लू सिंह का देहावसान, भलुही में शोक

ग्राम भलुही के पूर्व प्रधान व इंटर कॉलेज सुखपुरा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष लल्लू सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन उनके आवास पर गुरुवार को हो गया. वह 101 वर्ष के थे.

सुखपुरा में लगातार चौथे दिन बैरंग लौटे एसबीआई ग्राहक

स्टेट बैंक की सुखपुरा शाखा से शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी सर्वर के खराबी के चलते लोगों को एक धेला तक नहीं मिला.

कोरंटाडीह इलाके में विवाहिता संग परिजन ने ही किया दुष्कर्म

नरही थाना अंतर्गत कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर व दो अज्ञात लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

गैंगरेप आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरजू पांडेय पार्क में धरना

‘नाबालिक बेटी के अपमान में बेशर्म भाजपा मैदान में’ लिखा बैनर लिए ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया तथा पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर बलात्‍कार के आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की.

मुलायम बोले, इस बार केवल आशीर्वाद, अगली बार बाकी बात

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय के मुबारकपुर स्थित आवास पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए.

औड़िहार से वाराणसी के बीच डबल रेलवे ट्रैक का काम पूरा

औड़िहार—वाराणसी के बीच रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य के लिए एक सप्ताह से वाराणसी से औड़िहार तक नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा था. यह कार्य अब पूरा हो गया है. नये रेलवे ट्रैक पर काफी धीमी गति से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है.

गाजीपुर से हावड़ा के लिए एक और नई ट्रेन

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर रेलवे से गाजीपुर जिले को एक और सौगात मिली है. गाजीपुर से हावड़ा के लिए एक और नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इससे कोलकाता आने जाने में जनपदवासियों को काफी सहूलियत होगी. 19 दिसंबर को सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बकायदे नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गाजीपुर से हावड़ा के लिए रवाना करेंगे.

असांव गांव के अजीत कुमार राय का चयन लेफ्टिनेंट पद पर

जनपद की परंपरा को जिले के जमानियां तहसील क्षेत्र के असांव गांव निवासी अखिलेश राय के पुत्र अजीत कुमार राय ने आगे बढ़ाने का काम किया है. उनका चयन एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है.

बयान हल्फी  के माध्यम से प्रधान पर लगाए गम्भीर आरोप

विकास खण्ड बेलहरी अन्तर्गत ग्राम पियरौटा के प्रधान रणंजय सिंह पर उसी गांव के रणजीत बहादुर सिंह पुत्र स्व. गौरीशंकर सिंह ने बाकायदा बयान हल्फी के माध्यम से गम्भीर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्रक दिया है.

छात्र नेता को जिला बदर किए जाने पर आक्रोश जताया

राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों मे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छात्र नेता विवेकान्द पाण्डेय के विरूद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की घोर निन्दा की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन अपराधियों व अराजक तत्वों को जेल में होना चाहिए वे सत्तासीन दल का झण्डा लगाकर लग्जरी गाड़ियों में घुम रहे हैं.