नगर पंचायत में पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनाने में घोर धांधली का आरोप लगाते हुए समाजसेवी राम जी वर्मा ने जिलाधिकारी व उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है. पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अधिकतर बीपीएल कार्ड धारकों के नियम के विरूद्ध राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया है.
बलिया के टाउन हाल के मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवान बुद्धिमान एवं मेहनती हैं, अमेरिका में जाकर उस देश को समृद्ध कर रहे हैं. नोट बंदी के मुद्दे पर श्री पाठक ने कहा कि इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं है.
बचपन से ही श्रीकृष्ण यादव परमहंस दास की मठिया और भरत छपरा में रहे और यही पढ़ाई लिखाई पूरी किए. वर्ष 1995 से वह लगातार कोटवा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी रहे, लेकिन कभी चुनाव नहीं जीत सके. उनके दो विवाह हुए थे, जिसमें पहली पत्नी को छोड़ दिए थे. दूसरी पत्नी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मर गई. इस मामले में श्री कृष्ण यादव पर मुकदमा भी हुआ था.
ब्राहमण उत्थान समिति, जनपद बलिया की एक आवश्यक बैठक 18 दिसम्बर रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे चलता पुस्तकालय टाउन हाल में आयोजित की गई है, जिसमें कार्यकारिणी का चुनाव होना प्रस्तावित है. सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि उक्त तिथि पर समय से उपस्थित होकर चुनाव में भागीदारी करना सुनिश्चित करें. उक्त आशय की जानकारी डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, ब्राहमण उत्थान समिति ने दी है.
नोट बंदी के इस आपाधापी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीगंज बाजार अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने में पूरे इलाके में अव्वल रहा. अगर बीएसएनएल द्वारा लिंक में आई गड़बड़ियों को छोड़ दिया जाए तो इस शाखा ने इलाके के कुल 16 बैंक शाखाओं में सबसे बेहतर सुविधा दिया है. जबकि इस शाखा में शाखा प्रबंधक सहित कर्मचारी कुल जमा तीन ही हैं.
