दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी संतोष साह के 18 वर्षीय पुत्र दीपक साह के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ जाने से बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई.
सिकंदरपुर बस स्टेशन मार्ग पर स्थित ताज मार्केट के समीप बुधवार को देर शाम दीपक से हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया.
तहसील क्षेत्र के मुइयां गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंटकर पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाने में की गई धांधली से संबंधित उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने निर्देश दिये हैं कि नवनिर्मित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे आगामी 23 दिसम्बर से आम नागरिकों के लिये यातायात का संचालन प्रारम्भ करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जाएं.
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में बुधवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि नाट्य शाला मे आयोजित दो दिवसीय विशाल प्रधान सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ किया गया.
जिला कुशवाहा सभा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 20 दिसम्बर को कुशवाहा भवन परिखरा में 2 बजे से हुई. बैठक में 25 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के तैयारी पर चर्चा हुई.
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित व युवा नेता सागर सिंह राहुल ने शहीद चौक पर स्वतत्रंता संग्राम सेनानी परिवार के बैनर तले अनिश्चित कालीन बेमियादी अनशन पुलिसिया बदसलूकी के खिलाफ शुरू किया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया.