संदिग्ध हालात में मिला एक और युवक का शव, राज गहराया

कोतवाली क्षेत्र के कैलीपाली गांव के एक मकान में बुधवार को 11 बजे दिन में संदिग्ध परिस्थितियो में एक युवक का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट्म के लिए भेज दिया. मकान मालिक ने अपने घर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी.

घर में घुसकर बीस हजार रुपये लेकर चलते बना, गिरफ्तार      

बांसडीह कोतवाली अंतर्गत क़स्बा में बीती रात एक युवक ने मुहल्ले के ही एक घर में घुसकर अकेले रह रही एक वृद्धा से चाभी छीनकर बक्से में रखे बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया. इसकी सूचना मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया.

लापता युवक का शव मिलने के बाद भीड़ ने थाना फूंका

तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से उग्र हुई भीड़ ने देवरिया जिले के मदनपुर थाना को आज फूंक दिया. पुलिस वालों ने थाने से किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. भीड़ के पथराव से कुछ सिपाही और अन्य घायल भी हुए हैं.

आचार संहिता लगने के बाद हरकत में आया प्रशासन

उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया. बांसडीह में जगह जगह लगे बैनर पोस्टर होर्डिंग उतरवाए गए. बता दे कि चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों की चुनाव की घोषणा होते ही बांसडीह व अन्य जगहों से नेताओं के लगे बैनर पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया.

गृहस्थी कार्ड बनवाने में धांधली के विरोध में घेराव

पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनवाने में धांधली के विरोध में बाछापार के ग्रामीणों ने बुधवार को ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय पंदह का घेराव किया. साथ ही मांगों से संबंधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी केके पांडेय को सौंपा.

कोटवा में गड्ढे में उतराया मिला युवक का शव

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में कोटवा इब्राहिमाबाद मार्ग पर स्थित एक गड्ढे में बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग एक अज्ञात युवक का शव उतराता देखा गया.

8 स्थानों पर इंटरलॉकिंग मार्ग के लिए आधारशिला रखी

विधायक जयप्रकाश अंचल ने सोमवार व मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के 8 स्थानों पर लगभग 40 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग के लिए आधारशिला रखी. वह इलाके में आस्था के केंद्र मिल्की महाराज बाबा की मठिया के पास लगभग चार लाख की लागत से बनने वाले रैन बसेरा के लिए भी भूमि पूजन किए.

बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच मारपीट, दस घायल

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया में मंगलवार की सुबह बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दी गई है. सहतवार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

सहतवार में युवती की सिर कटी लाश मिली

सहतवार थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सहतवार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आऊटर सिगनल के 100 मीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर अज्ञात 21 वर्षीय लड़की की सिर कटी लाश मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी है.

बैंकॉक शॉपिंग माल के लिए 120 वर्करों का इंटरव्यू

सिकंदरपुर में मुख्य बाजार स्थित बेलाल कटरा में फरवरी माह से खुलने वाले बैंकॉक शॉपिंग माल के लिए 120 वर्करों का इंटरव्यू लिया गया.

बाइक की चपेट में आकर बालिका घायल, हालत गंभीर

मनियर मार्ग पर गांधी आश्रम के सामने बाइक की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है.

पहाड़पुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रविवार की सुबह पेड़ से लटकता 45 वर्षीय एक युवक का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया. पेड़ पर लटकती लाश पाये जाने से तरह तरह की चर्चायें व्याप्त रही.

सेवानिवृति पर अंगवस्त्रम, छड़ी, छाता, धार्मिक किताब संग विदाई

सेवानिवृत पम्प आपरेटर के सम्मान में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय “कनक” द्वारा कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति में सेवानिवृत पम्प आपरेटर रविन्द्र तिवारी को अंगवस्त्रम, छड़ी, छाता, धार्मिक किताब आदि देकर भावभीनी विदाई की गई.

चौबेछपरा में गरीब मजलूमों को शाल भेंट किया

नव वर्ष के आगमन पर क्षेत्र के चौबे छपरा गांव के पूर्व प्रधान वीरेश तिवारी द्वारा अपनी एक वर्षीय पौत्री प्रतिष्ठा के हाथों करीब तीन दर्जन से अधिक गरीब, मजलूम, विधवा महिलाओं को शाल दिया गया. श्री तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है.

कुंआ पीपर गांव में ठंड से गई युवक की जान

कुंआ पीपर गांव में नव वर्ष की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया, जब शौच करके वापस लौटने के बाद एक तीस वर्षीय युवक की मौत ठंड लगने से हो गई.

रेवती में कपड़े की दुकान फूंकने की कोशिश

मंगलवार की अल सुबह स्थानीय बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में असमाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया.

दयाछपरा में नववर्ष का आगाज प्रोजक्ट उत्थान से

नए साल 2017 के प्रथम दिन रविवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा “प्रोजेक्ट उत्थान” की शुरुआत की गई. यहां 30 की संख्या वाले 8 ग्रुपों मे महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें नेहरू युवा मंडल रेवती द्वारा स्वावलंबी बनाने के लिए अगरबत्ती, रूहअफजा, जूस, जेली व अचार आदि कई घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा. पहले ही दिन 80 से अधिक महिलाओं को रूहअफजा और अगरबत्ती बनाना सिखाया गया.

ठंड व गलन के चलते अब छह को खुलेंगे स्कूल

ठंड व शीतलहरी के चलते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने दो दिन और छुट्टी बढ़ा दी है. बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि अब 8वीं तक के सभी स्कूल 06 जनवरी को खुलेंगे. हालांकि अवकाश के दौरान सभी अध्यापक विद्यालय पर मौजूद रहेंगे.

आजमगढ़ रंग महोत्सव में सहतवार के देव सिंह पुरस्कृत

आज़मग़ढ जिले में पहली जनवरी को सर्योदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार की सायं 4 दिवसीय 15वां रंग महोत्सव के फाइनल में पंचम रंग मंचम नाट्य ग्रुप के कलाकार को जिलाधिकारी द्वारा उम्दा कलाकारी के लिए प्रतिभा समान से नवाजा गया. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि निराहुवा व पवन सिंह रहे.