योगेद्र सिंह की स्मृति में गरीबों में बंटे कंबल

योगेद्र सिंह बड़गैया चौहान इंटर कॉलेज बरेजी के प्रांगण में स्कूल के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य योगेन्द्र प्रसाद सिंह की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र ग्राम प्रधान रामाश्रय सिंह ने गरीब असहायों को ठंडक से निजात दिलाने के लिए 125 लोगों में समारोह पूर्वक कम्बल का वितरण करवाया.

जब भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से एसपी ने उतरवाया झंडा

आचार संहिता लागू होनेे बाद से ही जिला प्रशासन हरकत में आ चुका है. पुलिस टीमों का लगातार संघन चेकिंग अभियान जारी है. गुरुवार को शहर के प्रकाशनगर चौराहे पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अरविन्द सेन के नेतृत्‍व में वाहनाेें की चेकिंग की गई और गाड़ियों में लगे झंडे तथा अवैध रूप से लगी नीली बत्तियां उतरवाई गईं.

बलिया जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए कसी कमर

गुरुवार को हुई प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विधानसभा चुनाव की पूरी रेखा बताते हुए प्रशासन द्वारा इसे पूरी निष्पक्षता से अंजाम तक पहुंचाने के बाबत बनाई गयी रणनीति मीडिया से साझा की.

बलिया रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने लिया जायजा

बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण गुरुवार की दोपहर डीआरएम (वाराणसी मंडल) एसके कश्यप ने किया. निरीक्षण के दौरान टिकट काउण्टर, गेस्ट हाउस एवं हो रहे नये निर्माण कार्यों की गहन चेकिंग किया. कहा कि उनके आने का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यो को देखना था.

एलआईसी एजेंटों ने बीमा धारकों के लिए अलग काउंटर की मांग की

भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता भवन में अभिकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई. बैठक में अभिकर्ताओं की समस्याओ एवं संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श किया गया.

गुरगुजपुर प्राथमिक विद्यालय के नए कक्ष का लोकार्पण

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के गुरगुजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण बृहस्पतिवार को बतौर मुख्य अतिथि जिला समन्वयक भवन प्रभारी सतेन्द्र राय ने किया गया.

गमछा से मुंह ढके युवक ने युवती को चाकू घोंपा

सिकंदरपुर नगर के मुहल्ला मिल्की में गुरुवार को अज्ञात कारणों से युवक ने चाकू से हमला कर 18 वर्षीय युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

एसपी के तेवर देख जब हकलाने लगे ‘मंत्री जी’

आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में अब प्रशासन का हनक दिखने लगा है. कठवामोड़ पुलिस चौकी के पास एसपी (ग्रामीण) अनिल सिंह सिसौदिया पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान लालबत्ती लगी एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी.

शीतलहरी व गलन के चलते अब 7 तक बंद रहेंगे स्कूल

शीतलहरी एवं भीषण ठण्ड के चलते बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने 07 जनवरी तक जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बन्द रखने का आदेश दिया है. हालांकि डीएम व बीएसए के इस आदेश की सिकंदरपुर में कुछ विद्यालय प्रबंधक धज्जियां उड़ा रहे हैं.

गभीराढ़ घाट पर घाघरा नदी में डूबा युवक

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के अपने दोस्त के साथ घाघरा नदी में पानी लाने गया युवक डूब गया. सूचना पर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को काफ़ी देर तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

नोटबंदी स्वतंत्रता का हनन, धर्म विरुद्ध भी – शंकराचार्य

केंद्र सरकार द्वारा नोटबन्दी के जरिए नागरिक स्वतंत्रता का हनन किया गया है. इससे धर्म की भी क्षति होगी. व्यक्ति अपना धन अपनी इच्छानुसार नहीं खर्च करेगा तो कमाएगा क्यों? लोगों को आत्मिक संतुष्टि धर्म करने से होती है. केवल परिवार के पोषण से नहीं. अपना ही धन खर्च करने के लिए नहीं मिलेगा तो कोई यज्ञ, दान, तीर्थाटन कैसे करेगा?

एआईबीई एक्जाम 26 फरवरी को, आनलाइन आवेदन करें

जिन अधिवक्ताओं ने एलएलबी की परीक्षा 2010 में या उसके बाद पास की है, उन्हें ऐआईबीई एक्जाम पास करना जरूरी है. ऐआईबीई एक्जाम हेतु 26-02-17 निर्धारित की गई है, जिसके लिए 6-1-17 से www.allindiabarexamination.com पर आनलाइन फॉर्म भरे जा सकते है.

छेडखानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर चितबड़ागांव थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को दोपहर बाद पकड़कर जेल भेज दिया.

लव, सेक्स और धोखा, नरही पुलिस जांच में जुटी

नरही थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पड़ोसी गांव भिखारीपुर निवासी शीतल पांडेय पुत्र चंद्रशेखर पांडेय पर बलात्कार का आरोप लगाया है.

चुनाव कार्यक्रम में फेर बदल, अब नामांकन 16 फरवरी तक

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के समय में फेर-बदल किया है. प्रत्‍याशियों की नामांकन की अंतिम तिथि अब 16 फरवरी होगी, जो पहले 18 फरवरी थी.

कोहरे में ट्रेन की चपेट में आई किशोरी की जान गई

दानापुर रेल मंडल के भदौरा और करहिया स्टेशन के बीच बकैनिया गांव के पास गुरुवार को कोहरे की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से शौच करने गई एक लड़की की मौत हो गयी.

सुरहिया गांव के पास पिकप ने बाइक सवार को रौंदा

सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव के समीप गुरुवार को पुलिया के पास मोटर साइकिल और पिकप में भिड़ंत के दौरान मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक पिकप लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

चुनाव – बलिया व गाजीपुर में हरकत में आया शासन-प्रशासन

चुनाव की अधिघोषणा के साथ ही लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर गाजीपुर व बलिया में शासन प्रशासन हरकत में आ गया है.

इनामी शातिर रेवती पुलिस के हत्थे चढ़ा

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां त्रिमुहानी के समीप बुधवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने दो हजार के इनामी बादमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.