बहुगुणा के सहयोगी रहे सामाजिक कार्यकर्ता वीपी शर्मा का निधन  

सामाजिक कार्यकर्ता वीपी शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया. नारीबारी निवासी श्री शर्मा राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे हैं. वह हेमवती नंदन वहुगुणा के काफी अजीज थे. बहुगुणा परिवार से उनका वर्तमान में भी गहरा सम्बन्ध था. वह 85 साल के थे.

नेपाल से कानपुर ले जाई जा रही 44 सौ किलो सुपारी समेत ट्रक जब्त

नेपाल से कानपुर जा रही तस्करी की 44 सौ किलो सुपारी लदे ट्रक को मोतिहारी कस्टम टीम ने सीवान मलमलिया से पीछा कर जब्त किया. इसके अलावे छह सौ किलो धान व मक्का भी जब्त कर बलिया के चालक लालू प्रसाद व सह चालक कन्हैया को हिरासत में लिया गया है.

पिकअप और जीप की भिड़ंत में दर्जन भर घायल

रसड़ा – बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप एवं जीप की आमने सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया. जिसमें चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

टाउन हॉल बलिया में खादी प्रदर्शनी में उमड़ रही भीड

टाउन हॉल बलिया में प्रारंभ 10 दिवसीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के उत्पाद बलिया वासियों को आकर्षित कर रहे हैं. खादी वस्तुओं पर 30 फीसदी की भारी छूट होने के कारण खादी के जयपुरी रजाई, गद्दा, कंबल, शॉल, सदरी, शर्ट एवं रंग-बिरंगे कपड़े युवाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं.

यूपी के दर्जन भर आला पुलिस अफसर हैं चुनाव आयोग के राडार पर

यूपी में चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद ही आचार संहिता लागू हो गयी है. वहीँ चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद यूपी के डीजीपी जावीद अहमद, एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी सहित एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों पर चुनाव आयोग की गाज गिरनी तय मानी जा रही है. ऐसा सूत्र बताते हैं.

सुखपुरा – गलन व शीतलहरी में एसबीआई ग्राहकों की शामत

सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल रहा है. बुधवार को दोपहर बाद से ही भुगतान के लिए ग्राहक परेशान हैं. नोटबन्दी की मार झेल रहे एसबीआई ग्राहक अब भी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं.

शिद्दत से याद किए गए डॉ. सीताराम गुप्त

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. सीताराम गुप्त की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री बनखंडी नाथ मठ डूंहा के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

बलिया व सिकंदरपुर में भी हुई चप्पे चप्पे की तलाशी

पुलिस अधीक्षक रामप्रताप सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी केसी सिंह की अगुवाई में स्टेशन के सामने ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र राय ने अपने दल बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमे दर्जनों गाड़ियों की काली फिल्म और पार्टी के झंडा निकलवाया. उधर, सिकंदरपुर में भी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान.

बांसडीह में पुलिस व पैरा मिलिट्री फ़ोर्स का फ्लैग मार्च 

बांसडीह (बलिया)। चुनाव आयोग द्वारा आचार सहिता लागू किए जाने के बाद बांसडीह व आस पास के क्षेत्रों मे  संयुक्त रूप से पुलिस व पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवानों ने फ़्लैग मार्च निकाला. अचानक …

बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में नई सरकार की चाहत

जन अधिकार मंच के तत्वावधान में क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रत्याशी सतेंद्र कुमार यादव ने लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना.

इलाकाई महिलाओं से उड़ान में भागीदारी करने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र की नेत्री राजश्री बसन्त शुक्रवार को होने वाले उड़ान कार्यक्रम के लिए इलाके के दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की.

प्रतापगढ़ में सवारियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर से अधिक घायल

सवारियों से भरी बस पलटी. इलाहाबाद जा रही थी प्राइवेट बस. दर्जन भर से अधिक घायल. दो की हालत गंभीर. इलाहाबाद रेफर. मौके पर नही पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस.

संग्राम सिंह यादव का जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित फेफना विधानसभा सीट के सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर सपा कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया.

भृगु क्षेत्रे – आखिर यह संसार महर्षि भृगु का ऋणी क्यों है

संसार को महर्षि भृगु का ऋणी माना गया है, क्योंकि सर्वप्रथम उन्होंने ही अग्नि का परिचय करवाया था. ऋगवेद में कहा गया है कि उन्होंने मातरिश्वन से अग्नि ली, फिर धरा पर लेकर आए. अग्नि से परिचय कराने वाले जिस महाज्ञानी पुरोहित की महिमा पारसी करते हैं, उसका भी सम्बन्ध महर्षि भृगु से ही जुड़ता है.

अलविदा ओमपुरी – हमने अपने समय का उम्दा कलाकार खो दिया

किसी भी पात्र को सहजता से परदे पर जीवंत करने वाले ओम पुरी का असमय निधन आहत करने वाला है… बहुमुखी प्रतिभा के धनी बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे. ओम पुरी उन चंद कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने समानान्तर सिनेमा से लेकर कॉमर्शियल सिनेमा तक में कामयाबी हासिल की.

बेमियादी हड़ताल पर गये टेलीकाम मजदूर

श्रम कानूनों एवं सीएमडी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए न्यूनतम वेज तथा ईपीएफ, ईएसआई दिलाये जाने की मांग को लेकर टेलीकॉम कैजुवल कान्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सभी मजदूरों ने गुरुवार 5 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.

अखिलेश हमारे नेता, लेकिन संकट की घड़ी में मैं मुलायम के साथ – अम्बिका 

फेफना विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता कुबेरनाथ तिवारी एवं शिवनारायण यादव ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अम्बिका चौधरी से हुई टेलिफोनिक वार्ता में उन्होनें कहा है कि अखिलेश यादव जी आज भी हमारे नेता है और कल भी रहेंगे, लेकिन मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता सहित पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के लाखों लोगों को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने वाले और बहुतों को राजनीति में फर्श से अर्श पर पहुंचाने वाले मुलायम सिहं यादव जी का साथ इस संकट की घड़ी में मैं नहीं छोडूंगा. इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े मैं और मेरे साथी देने के लिए तैयार हैं.

फिसल कर गिरे सपा सांसद रेवती रमण सिंह

राज्य सभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर रेवती रमण सिंह अशोक नगर स्थित निवास पर फिसल कर गिर गए. उन्हें गहरी चोट लगी है.

मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक 8 को

मंगल पांडेय विचार मंच की वार्षिक समीक्षा बैठक आगामी 8 जनवरी को नगवा (आखार ढाला) स्थित कार्यालय पर 11:00 बजे दिन में होगी. यह जानकारी मंच के संयोजक गणेश जी सिंह ने दी.

छपरा और बलिया से भी नजदीक हुआ सिताबदियारा से आरा

सिताबदियारा ग्राम से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बिहार के आरा भोजपुर की सीमा की ही एक पंचायत है खवासपुर. यह आरा के बड़हरा प्रखंड का हिस्‍सा है. इसी के सीध में गंगा नदी के उपर पिछले वर्ष की भांति बन रहा पीपा पुल इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन से चालू हो जाएगा. वर्ष में आठ माह चलने वाला यह पीपा पुल क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान स्‍वरूप है.