नशा मुक्ति के लिए विश्व को संदेश देगा बिहार

नशा मुक्ति के खिलाफ बिहार विश्व को संदेश देगा. इसके लिए जन जागरूकता का प्रयास शुक्रवार को अंतिम चरण में है. शनिवार इक्कीस जनवरी को मानव श्रृंखला बनेगी. जिसका समय दोपहर सवा बारह से एक बजे का है.

गाजीपुर की सात सीटों के लिए प्रेक्षक नियुक्त

निर्वाचन आयोग ने गाजीपुर की सभी सात सीटों के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. साथ ही इस बार पुलिस के लिए भी अलग से एक प्रेक्षक की तैनाती हुई है. डीएम संजय कुमार खत्री ने यह जानकारी दी.

तीमारदारी को जा रही महिला को स्कूली बस ने रौंदा

चांदपुर मार्ग पर बलेउर स्थित शिवजी यादव की आटा चक्की के पास शुक्रवार के दिन तीन बजे स्कूल बस की चपेट में आकर 55 वर्षीय पवढरिया की मौत हो गई.

रसड़ा में सड़क हादसों में दो छात्राएं जख्मी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगह पर सड़क दुर्घटना ने दो बालिकाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. इसमें एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

बैरिया तहसील मोड़ से देवराज ब्रह्म मोड़ तक गरजा बुलडोजर

बैरिया (बलिया)। रानीगंज बाजार व सुरेमनपुर में विगत माह बुलडोजर चलने के बाद शुक्रवार को एन एच 31 तहसील मोड़ से देवराज ब्रह्म मोड़ तक बुलडोजर चला. उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार व क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ …

लूट के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला के गोबर्धन पर्वत मन्दिर के पास से गुरुवार को एक लूट के आरोपी को बैरिया पुलिस ने लूट के समानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नंदी व अभिलाषा के बीजेपी ज्वाइन करने का इलाहाबाद में भारी विरोध

इलाहाबाद की सियासत गरमा गई है. पार्टी कार्यालय पर नगर अध्य्क्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज करवाया है.

स्वागत से अभिभूत दिखे राम गोविन्द चौधरी

सपा का टिकट लेकर अपने विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश के पंचायती राज मन्त्री राम गोविन्द चौधरी का क्षेत्र के शिवपुर, दुर्गीपुर, शाहपुर आदि विभिन्न जगहों पर गाजे बाजे के व फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया.

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने की 191 प्रत्याशियों की घोषणा

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार 20 जनवरी को पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. गठबंधन की ख़बरों के बीच अखिलेश यादव ने 191 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.

टपकते स्वयंभू नेताओं के दौर में उलझा द्वाबा

पहले का द्वाबा और अब के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वयंभू टपकते नेताओं के आपाधापी में इस विधानसभा क्षेत्र की जनता उलझ कर रह गई है.

डीएम ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में नामांकन हेतु की जाने वाली बैरिकेडिंग के स्थानों को स्वयं परखा और कहा की बैरिकेडिंग कम से कम 6 फुट तक की उंचाई की जाये.

मुजफ्फरपुर के आलोक वर्मा होंगे सीबीआई के नए मुखिया

मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के आईपीएस अधिकारी व दिल्ली के मौजूदा पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई के नए डायरेक्टर होंगे.

बैरिया में हॉकरों को एसडीएम ने बांटे कंबल

उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने बुधवार की शाम तहसील मुख्यालय पर समाचार पत्र विक्रेताओं (हाकरों) में सरकारी कंबल का वितरण किया.

सोनबरसा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. सात दिनों तक चलने वाला यह यज्ञ गांव के पारसनाथ लाल शिवालय पर होगा.

कच्ची शराब के साथ तीन मजदूर गिरफ्तार

रसड़ा में दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने बुधवार की शाम कच्ची शराब बनाकर बेचने जा रहे तीन भट्ठा मजदूरों को 80 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा.

इन्होंने सात नहीं, कुल नौ फेरे लिए, आखिर क्यों

शादियाबाद थाना क्षेत्र का गुरैली गांव मंगलवार को एक ऐतिहासिक शादी का गवाह बना. इस शादी में एक तरह से रीति—रिवाजों को भी दरकिनार करने का काम किया गया.

बच्ची को बचाने में पलटी टेम्पो, आधा दर्जन घायल

रसड़ा -प्रधानपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे एक बच्ची को बचाने में फिरोजपुर गांव के समीप सवारी से भरी टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

पलक पावड़े बिछाये समर्थकों ने रामगोविंद का भव्य स्वागत किया

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी को समाजवादी पार्टी के टिकट मिलने पर अपने गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने गाजे बाजे व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया.

नीरज सिंह गुड्डू का ‘राजतिलक’ कर गए प्रभुनाथ

सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में गुरुवार को स्व.बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में (स्व. बद्री सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर) आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि बद्री बाबू जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं, जो राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी गौतम बुद्ध जैसे आचरण के धनी थे.