चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर 31 मार्च तक निषेधाज्ञा

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान तथा उसके बाद की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा सम्बन्धी कार्रवाइयों तथा महाशिवरात्रि, होली के मद्देनजर 31 मार्च तक के लिए जनपद सीमान्तर्गत धारा 144 लागू कर दी है.

केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित

कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा 2015 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. 57014 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

सुनो यूपी जरा अपने ही पड़ोसी बिहार के बोल

उत्तर प्रदेश (यूपी) में लोकतंत्र का एक महापर्व विधान सभा चुनाव एक बार फिर हाजिर है. आलम यह है कि कमोवेश सभी दलों के रहनुमा आमलोगों के लिए सोने का महल तक लेकर मुखातिब हैं.

समारोहपूर्वक मनाई गई बसंत पंचमी

आशा देवी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशनस, खेमाणा रोड, सादुलपुर में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बसतं पंचमी मनाई गई. संस्था के निदेशक कौशल कुमार पूनिया तथा संरक्षक आशा देवी पूनिया ने बसंत पंचमी के महत्व की जानकारी दी.

वसंत पंचमी पर मां कष्टहरणी दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

करीमुद्दीनपुर में स्थित इक्यावन शक्ति पीठ में से एक प्रमुख पीठ मां कष्ट हरणी धाम करीमुद्दीनपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने दर्शन पूजन किया.

करीमुद्दीनपुर में आरएएफ व सीआरपीएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के गोडउर, हरदासपुर, दुबिहां व कमसडी गांव में पुलिस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स ने आचार संहिता के पालन में किसी अनहोनी के मद्देनजर ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने एवं असामाजिक तत्त्वों के दिल में धमक कायम करने हेतु रोड व गलियो मे फ्लैग मार्च किया.

जब पुलिस कप्तान ने संभाली वाहन चेकिंग की ‘रिमोट’

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन गुरुवार की दोपहर खुद सड़क पर उतर गए. उन्होंने संदिग्ध वाहनों की जांच कराई. कई वाहनों के काले शीशे उतरवाए

जब शीर्षासन की मुद्रा में पहुंचा ट्रैक्टर

करीमुद्दीन पुर गांव में अचानक एक ट्रैक्टर मकान से टकराने के बाद शीर्षासन के स्थिति में खडा हो गया. चालक बाल बाल बच गया, पर उसे हल्की चोट लगी है.

खेल कूद के जरिए जागरूक करें मतदाताओं को

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि वे सफाईकर्मियों के माध्यम से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाए.

हमें सपा से अपने अपमान का बदला लेना है : अफजाल अंसारी

मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में गुरुवार को अंसारी बंधु बसपा में शामिल होने के बाद पहली जनसभा आयोजित किए. जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने साफ साफ कहा कि सपा ने उनका बहुत अपमान किया है.

संत विश्वनाथ दास के सपने को साकार करेगी अखिलेश सरकार – रामगोविंद

गुरुवार को क्षेत्र के पचरूखा स्थित संत विश्वनाथ दास उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय के प्रांगण में संत विश्वनाथ दास का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

मुड़ियारी में आग से भीषण तबाही, चार मवेशी झुलसे

मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के बच्चा चौधरी के डेरे पर अज्ञात कारणों से लगी आग से चार मवेशी झूलस गए व उसमे रखा खाने पीने का समान भी जल कर राख हो गया.

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय को पौत्र शोक

राहुल सांकृत्यायन सम्मान से सम्मानित जनपद में जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शत्रुघ्न पाण्डेय के 24 वर्षीय पौत्र के असामयिक निधन पर संत साधना समिति एवं अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में संत साधना समिति के टैगोर नगर कार्यालय पर शोक सभा आयोजित हुई.

नीट का विरोध, छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नेशनल एजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में अधिकतम तीन अवसर दिए जाने का सीबीएसई के नियम का विरोध कर रहे छात्र- छात्राओं ने बृहस्पतिवार दोपहर में सिविल लाइंस स्थिति सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और इस नियम को वापस लेने की मांग की.

पीसीएस मेंस-17: परीक्षा पैटर्न में फ़िलहाल बदलाव नहीं                            

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस मेंस-17 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की सम्भावना नहीं है. आयोग आईएएस के पैटर्न पर बदलाव करना चाहता था. लेकिन तकनीकी अड़चने हैं. बदलाव के प्रारूप पर कैबिनेट को निर्णय लेना है.