सब काम को छोड़ दो, चार मार्च को वोट दो

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है. सोमवार को पूर्व माध्‍यमिक व प्राथमिक विद्यालय टोला काशीराय के बच्‍चों ने मतदान के प्रति आमलोगों को जागरूक करते हुए जयप्रकाशनगर क्षेत्र में न सिर्फ एक रैली निकाली, बल्कि स्‍थानीय बाजार बाबू के डेरा में मानव श्रृंखला बनाकर भी लोगों को मतदान के महत्‍व को बताया.

पर्चा दाखिल कर निर्दलीय केतकी सिंह ने लगाया चर्चाओं पर विराम

बांसडीह विधान सभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप केतकी सिंह ने हजारों समर्थक के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर पर्चा दाखिल किया.

बैरिया : भाजपा से सुरेन्द्र सिंह तो निर्दलीय प्रत्याशी भी उतरे मैदान में

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र की सियासत ने सोमवार को यू टर्न लिया. तमाम कयासों बाजियो पर विराम लगा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह की पुत्र वधू आशनी सिंह व सपा से बागी बने मनोज सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना पर्चा दाखिल किया.

पर्चा दाखिला का आज अंतिम दिन,  सोमवार को हुआ रिकार्ड नामांकन

विधानसभा चुनाव-2017 के लिए सात फरवरी से प्रारम्भ हुए नामांकन की गति निरंतर बढ़ती गयी. मंगलवार को नामांकन करने का अंतिम अवसर है.

4 मार्च को बलिया में सार्वजनिक अवकाश रहेगा

बलिया में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 मतदान की तिथि 04 मार्च, 2017 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन जिले के कोषागार तथा उप कोषागार भी बन्द रहेंगे. यह जानकारी जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने दी है.

‘ मायावती ‘ भी कोरांव से लड़ रहीं हैं चुनाव

कोरांव विधानसभा सीट से ‘मायावती’ भी किस्मत आजमा रहीं हैं. वह हर दिन सुबह से देर शाम तक अपने समर्थकों के साथ अपने लिए वोट मांग रहीं हैं.

नाबालिग लड़की संग हत्थे चढ़ा आरोपी

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढोंढाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर से एक माह पहले घर से भागे लडके और नाबालिग लडकी को मुखबिर की सूचना पर करीमुद्दीन पुर थाने के एसआई अशोक कुमार गुप्ता एवं कान्सटेबल सन्तोष सिंह, महिला कान्सटेबल चन्द्र लेखा सिंह ने रविवार की शाम 6 बजे दबोच लिया.

आचार संहिता का उल्लंघन कत्तई मंजूर नहीं – एसपी

पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे की उपस्थिति में सोमवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारीगण व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.

पेटीएम वॉलेट से गायब हो गए बीस हजार

शोभा छपरा निवासी मनीष कुमार वर्मा कारपोरेशन बैंक कर्णछपरा का खाताधारी हैं. उनका खाता नंबर-332XXXXXXXXX582 है. उनके मोबाइल पर 11 फरवरी को 9709591434 नंबर से एक फोन आया, जिसमें यह कहा गया कि आप अपना आधार नंबर बताएं, अन्‍यथा आपका खाता बंद कर दिया जाएगा

पिकप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

कोटवारी मोड़ के समीप सोमवार की शाम बाइक एवं पिकअप की टक्कर में टक्कर हो गयी. बाइक पर सवार पति-पत्नी समेत पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए.

मुज़फ्फरनगर दंगे के आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत

मुज़फ्फरनगर दंगे के आरोपियों पर सोमवार को हाईकोर्ट नरम रहा. कोर्ट ने सांसद कुंवर भृतेन्द्र सिंह, विधायक सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद कादिर राणा को चुनाव लड़ने से रोकने की याचिका ख़ारिज कर दी.

कोटवारी में छात्र छात्राओं ने मतदान के लिए अलख जगाया

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय से छात्र छात्राओं ने सोमवार को मतदाता रैली निकाल कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया.

रसड़ा में सड़क हादसों में महिला समेत दो लोग घायल

दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया. वहां दोनों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाला जुलूस

जमकर की नारेबाजी कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे इलाहाबाद। रविवार देर रात जिला प्रशासन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच लम्बी बातचीत हुई. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन …

संजय यादव व अन्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना परमिशन का जुलूस निकालने और भीड़ जुटाने को लेकर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव तथा नौ अन्य पर नामजद तथा 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

मुस्तफाबाद में रविदास जयंती पर केक काटा

मुस्तफाबाद गांव में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि बसपा नेता राजनारायण यादव ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित किया और केक काट कर एक दूसरे को खिलाया और खुशी जाहिर किया.