फत्तेसराय के युवक ने खाया जहर, हालत नाजुक

गाजीपुर के थाना बरेसर के फत्तेसराय निवासी एक युवक ने गुरूवार की दोपहर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.

सर्प दंश से वृद्ध की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

कोतवाली क्षेत्र के नागपुर स्थित ईंट भट्ठे पर कोयला तोड़ते समय बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध को सर्प ने डंस लिया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया

कहीं हाथ ऊपर है, कहीं गजराज भारी है, कहीं फूल उग रहे हैं, कहीं साइकिल सवारी है

विधान सभा चुनाव का प्रचार प्रसार नामांकन के बाद धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है. इस बार के भी चुनाव ने वही पुराने योद्धाओ द्वारा चुनावी समर में एक दूसरे को पटखनी देने के लिये जोर आजमाइश शुरू हो गयी है.

बांस देवरिया में दुकान में लगी आग, 40 मुर्गे जल कर राख

देवरिया कोतवाली के बांस देवरिया मे एक मुर्गे की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई, जिसमे 40 से अधिक मुर्गे जल कर राख हो गये. पुलिस घटना के कारणो की जांच कर रही है.

सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कोख में गंदगी का अंबार

स्थानीय सीएचसी अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. कहने को तो यह आदर्श नगर पंचायत में स्थित स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र है, लेकिन विगत कई वर्षों से इस की पिछली दीवार टूटी होने तथा उसके इर्द-गिर्द जमा कूड़े के ढेर पर अभी तक किसी की निगाह नहीं गई.

गोरखपुर के गांव में मिला आटो चालक का शव

दुबियारी गांव के पास सड़क के किनारे शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई. मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई.

कांग्रेस-सपा के झगड़े में कहीं तीसरा न उठा ले फायदा

दो दिन पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक साथ प्रेस कान्फ्रेन्स की.

बलिया जिले में 22 नामांकन अवैध, 99 वैध मिले

जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र लिए दाखिल निर्देशन पत्रों की जांच गुरुवार को हुई. इस दौरान कुल 121 में 99 नामांकन वैध, जबकि 22 अवैध मिले.

गोरखनाथ उपाध्याय क्रीड़ांगन के लोकार्पण में हंगामा, तोड़फोड़

सतीश चन्द्र पीजी कॉलेज के नवनिर्मित गोरखनाथ उपाध्याय क्रीड़ांगन का लोकार्पण जैसे ही गुरुवार को हुआ, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया.

पं. गोरखनाथ उपाध्याय क्रीड़ांगन में खेलकूद का शुभारंभ

सतीश चन्द्र कालेज के पं. गोरखनाथ उपाध्याय क्रीडांगन में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि जननायक चन्द्रशेखर विवि के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने पं. गोरखनाथ उपाध्याय क्रीडांगन का लोकार्पण किया.

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल की भतीजी की हादसे में मौत

गुरुवार को रसूलपुर भजौना पथ पर धानाडीह गांव में रसूलपुर से बिगहां जा रही बोलेरो ने पलानी में खेल रही तीन वर्षीय अबोध बच्ची को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

बैंककर्मियों की बदसलूकी से आजिज आ चुके हैं सिताबदियारा के ग्रामीण

सिताबदियारा में लगभग 50 हजार की अबादी के लिए स्‍थापित है इलाहाबाद बैंक. यहां शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जिस दिन बिना हंगामें के कोई लेन-देन संपन्न हुआ हो.

धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र बसपा में शामिल, सतीशचंद्र मिश्र ने दिलाई सदस्यता

समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र गुरुवार की देर शाम लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए.

चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल

सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को खूब नौटंकी हुई. आखिर में सपा के हैदर अली टाइगर तथा कांग्रेस के अरविंद किशोर राय ने भी नामांकन किया.

खूनी रफ्तार- बोलेरो ने तीन बाइक सवारों की जान ली

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहतवार-बांसडीह रोड पर स्थित सुरहिया गांव के पास मोड़ पर बलिया से गांव लौट रहे बाइक सवार तीन व्यक्तियों को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही, दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते तथा तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

तिलौली बघुडी में एनएसएस स्वयं सेवकों ने किया पौधरोपण

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली बघुडी बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर के छठे दिन विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया.

वाराणसी में फ़्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़े 16 लाख

जैतपुरा थानान्तर्गत छोहरा इलाके में बुधवार बृहस्पतिवार की दरम्यानी देर रात 2:30 बजे पुलिस व फ़्लाइंग स्कवायड टीम ने छापेमारी कर 16 लाख रुपये नगदी बरामद किए.

मिल्की मोहल्ला में भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को मिल्की मोहल्ला स्थित गैस एजेंसी के समीप संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी काशीनाथ तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया.