रेप के मामले में गायत्री प्रजापति पर भी कसा कोर्ट का शिकंजा

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को ज़ोरदार झटका देते हुए उनके खिलाफ एक महिला से रेप और उसी महिला के नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

मुख़्तार अंसारी को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया झटका

मऊ सदर से चार बार के विधायक रहे मुख़्तार अंसारी को दिल्ली हाईकोर्ट ने झटका दिया है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अंसारी को चुनाव प्रचार के लिए 15 फरवरी से 11 मार्च तक के लिए जमानत दिया था.

अतीक मामले की नहीं हो सकी सुनवाई

नैनी स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी शियाट्स में अध्यापकों और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में नैनी जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी,

स्कार्पियों ने ली अधेड़ की जान, वैगनार पलटी, बहन-पत्नी समेत युवक घायल

बलिया मार्ग पर पटपर गांव के समीप गुरुवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई. कोठिया-मोहम्मदपुर चट्टी के बीच अंधे मोड़ पर तेज रफ़्तार वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इससे वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए.

आधी आबादी के दिलों में स्थान बनाने में जुटी आशनी सिंह

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय किंतु इकलौती महिला प्रत्याशी आशनी सिंह आधी आबादी के दिलों में जगह बनाने की कवायद तेज कर दी हैं.

किसी शिक्षक को मिलेगा ताज या निर्दल करेगा बैरिया पर राज

बैरिया विधानसभा चुनाव में इस बार सभी प्रमुख पार्टियों ने शिक्षकों को ही मैदान में उतारा है. सपा-कांग्रेस गठबंधन हो या भाजपा और बसपा. तीनों दलों ने शिक्षक उम्‍मीदवार ही मैदान में भेजे हैं.

हाईकोर्ट ने कहा, तीन सप्ताह में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दे सरकार

बेसिक शिक्षा परिषद और राज्य सरकार को हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि 72825 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में 1100 प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर तीन सप्ताह में नियुक्ति दे.

एसडीएम से मिले व्यापारी, सड़क पुनर्निर्माण की गुहार

व्यापार मंडल एवं सिकंदरपुर चौराहे से लेकर बाजार मार्ग के दोनों पटरियों के तरफ स्थित दुकानदारों ने डॉ. उमेशचंद्र के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अनिल चतुर्वेदी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा.

रानीगंज बाजार में इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

बैरिया थानांतर्गत रानीगंज बाजार में शुक्रवार को अहल ए सुबह इंटर कॉलेज जमालपुर के लिपिक राजू सिंह के मकान पर किसी ने दूर से गोली चलाई. बेसिन में हाथ धोकर गुजर रहे राजू सिंह बाल बाल बचे.

बुढ़वा शिव मंदिर से सोलर लाइट की बैटरी चोरी

कस्बा के बुढ़वा शिव मन्दिर परिसर मे लगे सोलर लाईट की बैटरी चोर चुरा ले गए. बुधवार की रात मन्दिर परिसर से बैटरी चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मन्दिर व्यवस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है.

हफ्ते भर से फुंका पड़ा है कुम्हीया गांव का ट्रांसफ़ॉर्मर

कुम्हीया गांव का ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से जल गया है. जिससे ग्रामीण परेशान हैं. गांव के संजय उपाध्याय ने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है.

राष्ट्रपति से मिले अभिनव नाथ तिवारी

सेन्ट जेवियर समूह बलिया के प्रबंध निदेशक डॉ.अभिनवनाथ तिवारी की औपचारिक मुलाकात राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में 14 फरवरी को हुई.

चुनाव – 240 माइक्रो आब्जवर्स को दी गयी ट्रेनिंग

विकास भवन सभागार में विधानसभा चुनाव 2017 के लिए लगाये गये माइक्रो आब्जर्वरों की प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन तीन पालियों में कुल 240 माइक्रो आब्जवर्स को ट्रेनिंग दी गयी.

ईवीएम व वीवी पैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन 19 को

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के प्रयोगार्थ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों तथा वीवी पैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन 19 फरवरी, 2017 को अपरान्ह 12ः30 बजे विकास भवन में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा.

आलिया स्तर के मदरसों की मान्यता की प्रमाणित प्रति जमा करें

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त अनुदानित एवं गैर अनुदानित मदरसों को सूचित करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने आलिया स्तर के मदरसों की मान्यता की प्रमाणित प्रति कार्यालय में तीन दिन के अन्दर उपलब्ध करा दे ताकि शासन को अविलम्ब प्रेषित की जा सके.

आन्तरिक मूल्यांकन का अंक 25 तक उपलब्ध करवाएं – डीआईओएस

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने जनपद के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिकाओं से कहा है कि बोर्ड परीक्षा, 2017 के लिए हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के छात्र/छात्राओं के आन्तरिक मूल्यांकन का अंक बोर्ड की वेबसाइट पर 25 फरवरी तक करा दें एवं हार्ड कॉपी सत्यापित करके प्रत्येक दशा में 28 फरवरी, 2017 तक मेरे कार्यालय में जमा कर दें.

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक 19 को

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक की अध्यक्षता में 19 फरवरी, 2017 को 11 बजे समस्त रिटर्निग आफिसर, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी. उन्होनें सभी सम्बन्धित से समय से प्रतिभाग करने को कहा है.

दुकानदारी करते करते कर लिए दो दो हाथ, आधा दर्जन जख्मी

रोशन शाह रोड स्थित दो दुकानदार बुधवार की देर शाम ग्राहक को लेकर आमने सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर हुए संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हो गये.