नेपाल मे चल रहे मधेश आन्दोलन को कुचलने के प्रयास में सरकार के इशारे पर जगह जगह छापेमारी कर आन्दोलन में शामिल कार्यकताओं के घरों पर छापेमारी कर उन्हें प्रताडि़त करने का क्रम चरम पर है.
सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का ऋण माफ होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, वह भी अपने जनपद में, अखिलेश, राहुल, मायावती पर खूब कसे तंज. इलाहाबाद सभा स्थल से आलोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोलानाथ पांडेय ने कहा कि पहले भारत के एक प्रधानमंत्री थे, जो बोलते नहीं थे, काम करते थे. आज हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सिर्फ बोलते ही रहते हैं. बोलने का हर साधन इस्तेमाल किए, लेकिन तीन साल में कोई काम नहीं किया.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह ने रविवार को गंगा पांडेय का टोला, श्रीनगर, मून छपरा, चौबे छपरा, कंचनपुर, छेड़ी, पियरौटा आदि गांव में जाकर लोगों से वोट मांगा.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय व पहली बार महिला प्रत्याशी आसानी सिंह को चुनाव चिन्ह आरी मिला है. यही चुनाव चिन्ह आसानी सिंह को बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के तौर पर भी मिला था, तब उनकी शानदार जीत हुई थी.
सोमवार को विनोद सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामाधीर सिंह ने एडीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने रामाधीर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. कोर्ट परिसर में रामाधीर सिंह के सरेंडर करने के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था.
रिविलगंज थाना क्षेत्र की सीमा अंतर्गत सिताबदियारा के रावल टोला में रविवार की रात बिजली की केबल शार्ट होकर लगी आग में एक मासूम संग विवाहिता जिंदा ही जल गई.
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की सभा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर पटवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए.
काम दहन भूंमि कामेश्वर धाम कारो जनपद बलिया के नव निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य उद्घाटन श्री श्री 1008 अनन्त विभूषित राम बालक दास जी महाराज के कर कमलों के द्वारा 20 फरवरी दिन सोमवार को सम्पन्न होगा.
अब उत्तर प्रदेश की चर्चित विधान सभा क्षेत्र में से प्रमुख क्षेत्र मुहम्मदाबाद में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक अलका राय एवं बसपा उम्मीदवार विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के बीच कांटे की टक्कर है.
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सेमरा शिवराय का पुरा के कटान प्रभावित ग्रामीणों ने अपने गांव को कटान से बचाने के लिए रविवार को गंगा के पानी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह किया.
रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है.
रीता चौराहे पर रविवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की गाड़ी के आगे पार्टी के बागी नेता लेट गए. उन्होंने तहरीर दी है कि वे कायस्थ समाज के सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों ने स्वागत करने के बहाने उन्हें रोक लिया. उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की.
सहसों इलाके में स्थित केसरवानी कोल्ड स्टोरेज में रविवार शाम को अमोनिया गैस के रिसाव से 11 लोग बेहोश हो गए और एक ऑपरेटर की मौत हो गई. ऑपरेटर दिनेश मिश्र थरवई के सिंगरामऊ का निवासी बताया जा रहा है.