चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर

चुनावी रंजिश में क्षेत्र के सराक गांव में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग बबन राय (85) की सोमवार को उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

बैरिया में सड़क हादसों में चार युवक घायल

रविवार की देर रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बसंतपुर में किशोरी की मौत का राज गहराया, पुलिस छानबीन में जुटी

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की बिंद बस्ती में रविवार की दोपहर रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए आरती (16) पुत्री विजयशंकर के गले में फंदा लगाकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा कायम कर लिया है.

बांसडीह के पिठाइच गांव में महिला झुलसी

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिठाइच गांव में रविवार की शाम खाना बनाते समय चंपा देवी (30) झुलस गईं. इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वह घर में खाना बना रही थीं.

सपा सरकार खून की नदियां बहाना चाहती है और हम विकास का – अमित शाह

भाजपा की सरकर बनते ही प्रदेश के सभी क़त्लखाने बंद कर दिए जाएंगे तथा प्रदेश के सभी गुंडे माफियाओं को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा. सपा सरकार प्रदेश में खून की नदियां बहाना चाहती है, लेकिन हम विकास की नदियां बहाना चाहते हैं.

शादी से इनकार पर प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाया

प्रेमी युगल राघवी सिंह (20) व विशाल सिंह (22) वाराणसी के त्रिलोचन स्थित एक होटल में मिले और विषाक्त पदार्थ खाकर एक साथ खुदकुशी का प्रयास किया.

70 फीसदी मुकदमे सरकार के होते हैं, उन्हें कम करने से आम लोगों के मुकदमे सुने जा सकते हैं

न्यायपालिका के सामने योग्य, ईमानदार जजों की नियुक्ति की है चुनौती : न्यायमूर्ति गोगोई

डॉ. एके बंसल के हत्यारों पर 50 हजार रुपये का इनाम, स्केच जारी

डॉ. एके बंसल की हत्या करने वाले दोनों शूटरों को पकड़ने में मदद करने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. सूबे के डीजीपी ने यह घोषणा की.

चुनाव चैन से गुजरा, होली भी इत्मीनान से मनाएं : डीएम

डीएम ने सफाई, चिकित्सा व्यवस्था आदि को बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. इसके अलावा त्यौहार के दौरान शराबबंदी के आदेश का अनुपालन भी कड़ाई से कराने को कहा.

बेटियों के उत्थान के लिए नेपाल की राष्ट्रपति ने बढ़ाए कदम

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी मंगलवार को तौलिहवा आ रही हैं. सेना के हेलीकॉप्टर से वह यहां 11 बजे दिन में पहुंचेंगी. उनका हेलीकॉप्टर सेना के कैंपस में लैंड करेगा.

रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर

बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित पुलिया के समीप सोमवार को तड़के रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

वह ऊष्मा है, ऊर्जा है, प्रकृति है, पृथ्वी है, क्योंकि वही तो आधी दुनिया, पूरी स्त्री है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ‘अपरिमिता‘ साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान बलिया के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया.

इविवि: ‘कुलपति भगाओ, विश्वविद्यालय बचाओ’ में तब्दील हुआ आंदोलन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल अब और तीखी होती जा रही है. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को एक किनारे रखते हुए कुलपति डॉ. रतन लाल हांगलू को हटाने का अभियान छेड़ दिया है.

स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का सृजन संभव : सेलीना फोक

स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की संकल्पना को साकार किया जा सकता है. जब तक गांव, गली, नगर में रहने वाला आम आदमी स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होगा, स्वस्थ समाज का सृजन नही किया जा सकता है.

सानिया, नन्दिनी, तन्नु, ऋषिता, विजय, अभिषेक ने जमकर बटोरीं तालियां

सोमवार को कुआं पीपर स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

फालोअप के लिए कल जिला अस्पताल पहुंचे करेक्टिव सर्जरी कराने वाले विकलांग

समस्त विकलांग जनों को सूचित करते हुए जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने कहा है कि जिनका करेक्टिव सर्जरी 06 फरवरी से 08 फरवरी, 2017 तक जिला चिकित्सालय में किया गया था.

सील्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम में, डीएम ने की मातहतों की तैनाती

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मतदान के पश्चात 357 बेल्थरारोड (अजा), 358 रसड़ा, 359 सिकन्दरपुर, 360 फेफना, 361 बलिया नगर, 362 बांसडीह तथा 363 बैरिया की सील्ड ईवीएम तथा गोपनीय अभिलेख जो कृषि उत्पादन मण्डी समिति तिखमपुर में सील्ड स्ट्रांग रूम में रखी गयी है, के लिए अधिकारियों की ड्यूटी आठ-आठ घण्टे की लगा दी है.

राजनीतिक बतकही के बाद खुन्नस में सर फोड़ दिया, हालत गंभीर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ईसारपिथापट्टी गांव में राजनीतिक बहस के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने मनोज वर्मा (30) को ईंट का प्रहार कर घायल कर दिया गया. पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दिया है.

दुबेछपरा डिग्री कॉलेज में प्रवेश पत्र कल से मिलेगा

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा, बलिया के बीए भाग एक, भाग दो एवं भाग तीन के सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनका प्रवेश पत्र दिनांक 7 मार्च को 12 बजे से महाविद्यालय में वितरित किया जायेगा.

मठ योगेन्द्र गिरी नई बस्ती में चोरी के बाद पड़ोसियों की धुनाई

बैरिया कोतवाली अंतर्गत मठ योगेन्द्र गिरी नई बस्ती में रविवार की रात डिग्री ठाकुर के घर चोरों ने 40 हजार रुपये नकद व दो थान सोना व चार थान चांदी का गहने चुरा ले लिए. घटना से पीड़ित ने बैरिया पुलिस को अवगत करा दिया हैं.