होली से पहले सिकंदरपुर में मच्छरों की ‘रंगबाजी’

मौसम परिवर्तन के साथ ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. रात हो या दिन हर समय लोग मच्छरों का डंक झेल रहे हैं, जिसकी वजह से डेंगू के साथ ही अन्य खतरनाक बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है.

मतगणना के मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा इंतजामात -एसपी

पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के आवास पर पर्याप्त फोर्स लगायी जायेगी तथा क्षेत्र में भी पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस एवं सर्किल के थानेदार चक्रमण करेंगे.

ब्लेड से ताले काटकर इत्मीनान से दिया वारदात को अंजाम

पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में चोरों ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात ताला तोड़कर दो कम्प्यूटर मॉनीटर, दो सीपीयू,एक प्रिन्टर, चार पंखे समेत कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया.

चुनाव वाले दिन आधी रात गए बकरा उठा ले गए

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में चुनाव के दिन मध्य रात्रि में दरवाजे से एक बकरा उठा ले गए. काफी खोज बीन करने के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजन शुक्रवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए.

बोलेरो पर शादी का पम्फलेट, करते थे शराब सप्लाई

सड़ा – मऊ मार्ग स्थित संवरा पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने घेराबंदी कर दो बोलेरो पर लदी लाखों रुपये की हरियाणा निर्मित अस्सी पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवको को धर दबोचा. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

बांसडीह में जुलूस निकालने पर सख्त मनाही, फ्लैग मार्च

बांसडीह व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ़ के जवानों के साथ होली व मतगणना के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया.

रसड़ा में पुलिस संग सीआरपीएफ जवानों ने किया रूट मार्च

चुनाव के बाद एवं होली के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रूट मार्च किया.

तेंदुआ ढाले के पास महिला की ट्रेन से कटकर मौत

भटनी -वाराणसी रेल खंड पर पश्चिम आऊटर के आगे तेंदुआ ढाले के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

बच्चियों को बचाने में गड्ढे में पलटी बोलेरो, तीन की हालत गंभीर

बिल्थरारोड (बलिया)।  नगरा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह मालीपुर चट्टी के पास सड़क के किनारे जा रही बालिकाओं को बचाने में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में बोलेरो …

दलित युवक के आटा गूंथने पर मारपीट में आधा दर्जन घायल

गृह प्रवेश के अवसर पर गुरुवार की रात आयोजित प्रीतिभोज में एक दलित युवक द्वारा पुड़ी बनाने के लिए आटा गूंथने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायलों में एक महिला व तीन बालिकाएं भी शामिल हैं.

जोगा मुसाहिब में भाजपा नेता व समर्थकों पर अंधाधुंध फायरिंग

चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता व उनके समर्थकों पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से शुक्रवार को गोली चला दी. यह संयोग ही रहा कि वे बाल-बाल बच गये.

इलाहाबाद में मां-बेटी पर चापड़ से हमला, बेटी की मौत, मां की हालत गम्भीर

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुण्डेरा गांव में शुक्रवार की भोर में अज्ञात बदमाशों ने एक घर के अंदर घुसकर मां और उसकी 9 साल की बेटी पर चापड़ से हमला कर दिया.

गन्ना किसानों के बकाया मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को झटका

गन्ना किसानों के बकाया मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के ब्याज माफ़ी के फैसले को रद कर दिया. न्यायमूर्ति बीके शुक्ला और न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी की बेंच ने यह फैसला सुनाया.

एग्जिट पोल में बना-बिगाड़ दिए, हर जगह सरकार

जानिए कहां बन रही किसकी सरकार विधान सभा चुनाव के बाद आज एग्जिट पोल ने पांच राज्यों में सरकार, बना-बिगाड़ दिए. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त …

गांव की गलियों से सिमट कर अब कमरों में बंद हो गई होली

होली यानि फागुन मस्‍ती का त्‍योहार है. रंग की पहली याद गांव से ही शुरू होती है. बहुत दिन नहीं हुए, अभी एक दशक पहले तक गांव के सभी बुर्जुग, यूवा घर-घर जाकर फाग गाते थे.

हर्बल खोज रहे लोग, केमिकल रंगों से पटा बाजार

अब होली के त्योहार पर आम जन मानस भी जागरूक होता जा रहा है. अब सभी लोग रसायनिक रंगों से परहेज करना करना चाहते हैं और उसके स्‍थान पर हर्बल प्राकृतिक रंगों से होली मनाना चाहते हैं, किंतु उन्‍हें बाजारों में हर्बल रंग ढ़ूंढ़ें नहीं मिल रहा है.

ए भाई, ज़रा देख के चलो, आगे ही नहीं, पीछे भी, दायें ही नहीं, बायें भी, ऊपर ही नहीं, नीचे भी

बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 2 में मस्जिद के पास स्थित बिजली का खम्भा विगत एक सप्ताह से जर्जर हालत में झुक गया है. वह कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है

हड़ताल के बावजूद 16 मार्च से ही होगी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षा 16 मार्च से ही होगी. कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए कुलपति डॉ. रतन लाल हांगलू ने बृहस्पतिवार को सभी डीन और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए.