खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार हो : डीएसओ

समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा है कि अपनी दुकान से सम्बन्धित अन्त्योदय कार्डधारकों में नियमानुसार 35 किग्रा0 खाद्यान्न (20 किग्रा गेहूं, 15 किग्रा0 चावल) एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों में प्रति यूनिट 05 किग्रा0 खाद्यान्न (3 किग्रा0 गेहूं, 02 किग्रा0 चावल) वितरण करना सुनिश्चित करें.

राष्ट्रीय लोक अदालत 8 अप्रैल को

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सीआरओ, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिया है कि 08 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक वादों का चिन्हाकंन कर उसकी सूची सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0) नोडल अधिकारी को किसी भी दशा में 28 मार्च तक उपलब्ध करा दें.

दिसम्बर, 2018 से पहले बलिया जनपद होगा खुले में शौच मुक्त

पेयजल एवं स्वच्छता समिति भारत सरकार के सचिव व मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

साईं बाबा की पालकी व कलश यात्रा से होगा यज्ञ का शुभारंभ

रानीगंज बाजार से पूरब कोटवा गांव के पास सन्त सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर के पास स्थित पूर्वांचल के भव्य साईं बाबा मन्दिर पर वार्षिक यज्ञ की तैयारी शुरू हो गयी है.

विधायक के परिजनों पर दबंगई का आरोप, मछली मारने को लेकर विवाद

सत्रहवीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायक धनन्जय कनौजिया का अभी शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ, किन्तु उन पर और उनके परिजनों पर दबंगई करने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं.

दुबई से 11वें दिन सिवानकला पहुंचा ‘भरत’ का शव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी दुबई में मृत भरत चौहान (30) का शव लंबे इंतजार के बाद शनिवार को उसके आवास पर आया. शव आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

कोड़हरा नौबरार जयप्रकाशनगर के पूर्व प्रधान पंचदेव सिंह नहीं रहे

भवन टोला निवासी व ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार जयप्रकाशनगर के पूर्व प्रधान पंचदेव सिंह की शनिवार की शाम वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई.

रेवती में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी हत्थे चढ़ा

पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया. थानाध्यक्ष शशिमौली पाण्डेय ने बताया कि रेवती कस्बा के वार्ड नं.1 निवासी प्रमोद भारती विगत पांच माह धारा 376,511 एवं 7/8 पाक्सो एक्ट में आरोपी है.

आखिर कब तैनात होगी सीएचसी सोनबरसा में महिला चिकित्सक

रोज ही दर्जनों की संख्या में महिला रोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर आने लगी हैं और किसी महिला चिकित्सक को ना पाकर निराश वापस लौट रही हैं.

लालगंज में आधा दर्जन मांस दुकानदारों को नोटिस

गैर कानूनी ढंग से संचालित हो रही मांस के दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमारी कर नोटिस थमाया. कहा, बन्द कर दो अन्यथा जेल जाओगे. इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है.

पूर्व विधायक के खिलाफ लेन देन का आरोप, जांच शुरू

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दताहां के पूर्व प्रधानाचार्य बरमेश्वर चौधरी ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल उनके विद्यालय में विज्ञान भवन बनवाने के लिए 18 लाख रुपये अपने विधायक निधि से देने की बात कह कर 8 लाख 45 हजार रुपये अपने माध्यमों से लिए, लेकिन विज्ञान भवन बनवाने के धन का भुगतान नहीं हुआ.

बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का आगमन आज

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह का मुख्यमन्त्री व नवगठित मन्त्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन शनिवार को हो रहा है.

जी हां ! इस ड्रेस में तो पढ़ाकू भी गंवार ही लगते हैं

नई सरकार के गठन के सांथ-सांथ प्रदेश स्‍तर पर कुछ बड़ी चुनौतियां भी पहले से ही मुंह बाए खड़ी हैं. इन्‍हीं में से एक है प्रदेश की बिगड़ी शैक्षिक व्‍यवस्‍था. प्राथमिक विद्यालय हो या मिडिल स्‍कूल सभी के पठन-पाठन की व्‍यवस्‍था पर हमेशा अंगुलिया उठते रही हैं.

24/03/2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

साल में कम से कम सौ घंटे स्वच्छता के लिए खर्च करें – एसडीएम बैरिया

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने के तहत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को एसडीएम अवधेश कुमार मिश्र ने तहसील के सभी कर्मी, पुलिस व अधिवक्ताओ को शपथ दिलाई. यह कार्यक्रम तहसील सभागार में आयोजित हुआ.

जिलाधिकारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अलख जगाने का कार्य काफी तेज हो गया है. बुधवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई.

परीक्षार्थियों की जेब से निकला मोबाइल, बिफर पड़े डीएम

गुरुवार को जिलाधिकारी ने हाईस्कूल की हो रही बोर्ड परीक्षा का लिया जायजा. सीताकुंड व निरुपुर में स्कूल में परीक्षार्थी के पास से मिला मोबाइल, केंद्र व्यवस्थापक को फटकार, पूछा गेट पर कैसे होती है चेकिंग कि मोबाइल आया अंदर ?

कल्पा मंदिर प्रांगण में चौकीदारों ने की वेतन बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार मोर्चा संघ बलिया की एक बैठक स्थानीय कल्पा मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें चौकीदारों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान एवं वेतन बढ़ाने की मांग की गई.

हथौज केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर का निर्देश

उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर ने गुरुवार को सुबह बोर्ड परीक्षा के दौरान हथौज स्थित जयगणेश इंटर कालेज में छापा मारा. जहां से भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त की और परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल करते पाया.