पिंडहरा में सर्प दंश से महिला की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा पिंडहरा के बघौली मौजे में रविवार की रात में शौच करने गई एक 40 वर्षीय महिला की सर्प दंश से मौत हो गई.

गरीब और साधारण लोगों ने मुझे विधायक बनाया है – सुरेंद्र नाथ सिंह

डाक बंगले में सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने इलाकाई जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली. अधिकारियों के साथ इस पहली बैठक में ही विधायक सुरेंद्र सिंह अनुरोध के साथ ही आक्रामक भी रहे.

रामगढ़ में पत्रकार होली मिलन में उड़े अबीर-गुलाल 

रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई बैरिया के बैनर तले द्वाबा के रामगढ़ में आइडियल इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

26/03/2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

पत्रकारों की सुरक्षा के हित में एबीपीएसएस एक मजबूत कड़ी

बिहार के मांझी प्रखंड मुख्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का एक दिवसीय सम्‍मेलन रविवार को आयोजित किया गया.

उत्पीड़न व दंडात्मक कार्रवाई के मसले पर कोटेदारों की बैठक

सिकंदरपुर के उचित दर विक्रेताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें कोटेदारों के उत्पीड़न व दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान की मांग की गई.

ज्ञानकुंज में दाखिले के लिए हुए टेस्ट में सैकड़ों बच्चों ने भागीदारी की

ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार में नए सत्र में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कक्षा LKG से 11वीं तक के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया.

परीक्षा देने गई छात्रा घर नहीं लौटी, गुमशुदगी की तहरीर

थाना क्षेत्र के कोथ निवासी 16 वर्षीय लड़की उस समय रहस्यमय ढंग से गायब हो गई, जब वह शनिवार को इंटर की परीक्षा देने नवानगर के एक परीक्षा केंद्र पर गई थी.

राजागांव खरौनी में दरवाजा उखाड़ कर पूरा घर खंगाल ले गए चोर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी में शनिवार की रात सुग्रीव सिंह के घर का दरवाजा उखाड़ कर चोरों ने लाखों के गहने व नगद 2 लाख 30 हजार रुपये चुरा ले गए.

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार करने में सुखपुरा पुलिस भी पीछे नहीं

प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान की हनक यहां भी देखने को मिली. थाना सुखपुरा के परिसर की साफ सफाई में रविवार की सुबह सभी पुलिसकर्मी एसओ रत्नेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह सहित होमगार्ड के जवान चौकीदार एवं पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर की साफ सफाई किया.

रेवती पुलिस ने खुद तो साफ सफाई की ही, पब्लिक को भी सचेत किया

सत्ता परिर्वतन के बाद सूबे के नए मुखिया के आदेश निर्देशों के क्रम में रविवार के दिन थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा थाना परिसर के अहाता की साफ़ सफाई की गई. कूड़ा-कर्कट आदि फेंकने के लिए परिसर के विशेष स्थानों पर कूड़ा पात्र रखा गया.

नहीं चेते तो लोग बूंद बूंद पानी के लिए भी तरसेंगे

नमामि गंगे पखवारे के 11 वें दिन समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के स्टीमर घाट पर गंगा सफाई कार्य करके अपने कार्य को अनवरत जारी रखा. सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ संकल्प लिया कि हम लोग पूरे देश की नदियों को बचाने में अपना जीवन समर्पित कर देंगे.

मां कामख्या व मां भगवती के दरबार में अलका राय ने मत्था टेका

मुहम्मदाबाद की नवनिर्वाचित विधायक अलका राय ने शनिवार को जनपद के प्रथम आगमन पर करहियां स्थित मां कामख्या मंदिर व रेवतीपुर स्थित मां भगवती मंदिर में अपना मत्था टेका और मां से आशीर्वाद मांगा.

मुख्यमंत्री के फरमान के बाद पुलिस महकमा एक्शन में

रविवार को नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने चित्तू पाण्डेय चौराहा से मार्च निकाला, जो स्टेशन रोड होते हुए चौक, शहीद पार्क, विजय सिनेमा रोड, मालगोदाम, आर्यसमाज रोड होते हुए ओक्डेनगंज आकर सम्पन्न हुआ.

प्रधानपुर गांव के पास पिकअप के धक्के से बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के समीप रविवार को दोपहर पिकअप के धक्के से टीवीएस सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया.

दाल में निकली मरी छिपकली, परिवार के पांच लोग बीमार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नत्थोपुर गांव में शनिवार की रात विषाक्त भोजन का सेवन करने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ

रसड़ा नगर की नई बस्ती स्थित जुगनू हॉस्पिटल के समीप प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ.

रसड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला पुलिस का डंडा

स्थानीय नगर के ब्रम्हस्थान एवं स्टेशन रोड में रविवार को अतिक्रमण पर एक बार फिर पुलिस का डण्डा चला. दर्जनों अतिक्रमण करने वाले चार दर्जन से अधिक दुकानदारों का चालान भी काटा.

हल्दीरामपुर मठिया गांव के पास गेहूं के खेत में मिला शव

उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर मठिया गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग 10 बजे गेहूं के खेत में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. इसकी सूचना लोगों ने उभांव पुलिस को दी.