जल सम्पूर्ति राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी 9 को बलिया में

प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विभाग, जल संसाधन, परती भूमि विकास एवं पर्यावरण, जंतु उत्थान एवं सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी आठ अप्रैल को रात को 11 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस से प्रस्थान कर नौ अप्रैल को बक्सर रेलवे स्टेशन पर 7.41 बजे पहुंचेंगे.

जीआरपी एसपी भारत सिंह अचानक पहुंचे बलिया स्टेशन

राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक भारत सिंह शुक्रवार को बलिया रेलवे स्टेशन आ धमके. वे सीधे जीआरपी थाना पहुंचे और अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण किया.

गायघाट में भी भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस

भाजपा रेवती मंडल के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी का 37 वां स्थापना दिवस गायघाट स्थित सुरेंद्र सिंह समाजसेवी के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

राम इकबाल ने मिशन 2019 के लिए कमर कसने का किया आह्वान

श्रीनाथ मठ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 37वां स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यापर्ण कर किया गया.

रेवती में भी रिहाइशी इलाके से शराब की दुकान हटाने की मांग

मुख्य मार्गों से शराब की दुकान विस्थापित हो, नगर के वार्ड नं.9 सेनानी पथ पर घनी आबादी के बीच स्थापित हो गई है. जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

दिनदहाड़े गोली मार कर बाइक लूट ले गए बदमाश

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे नेमढाड़ मोड़ और महदेवा के बीच में रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक रोहित पासवान (22) पुत्र देवेंद्र पासवान निवासी पड़री थाना उभाव जिला बलिया को गोली मार घायल कर दिया और नई अपाची बाइक लेकर फरार हो गए.

खेतों में अपशिष्ट जलाया तो लगेगा जुर्माना: जिलाधिकारी

अगर किसान अपशिष्ट को जला देता है तो 2 एकड़ तक के किसानों को 2500 रूपये, दो एकड़ से पांच एकड़ तक के किसानों को 5000 रूपये तथा पांच एकड़ से अधिक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा.

समीक्षा बैठक में सीएमओ नदारद, बिफर पड़े डीएम

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए. निर्माण कार्याें में अनावश्यक बिलम्ब की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी.

डिजीधन मेला के संबंध में आवश्यक बैठक आज

शासन के निर्देश पर सीडीओ संतोष कुमार ने बताया है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजीधन मेलों का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 8 अप्रैल को यह मेला इलाहाबाद में आयोजित होगा.

वड़ोदरा से उज्जैन के बीच गुम हुआ ननौरा गांव का बुजुर्ग

रमजान अंसारी वड़ोदरा से उज्जैन के बीच कहीं गुम हो गए हैं. 55 वर्षीय रमजान अंसारी बलिया जिले के ननौरा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं.

गोपालपुर में भूकंपरोधी अतिरिक्त स्कूल बिल्डिंग का लोकार्पण

विकासखंड चिलकहर की ग्राम पंचायत गोपालपुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण मे निर्मित भूकंपरोधी अतिरिक्त विद्यालय भवन का लोकार्पण बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी चिलकहर राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया.

बैरिया विधायक के हाथों बंटे उज्जवला योजना के लाभार्थियों को कनेक्शन

डाक बंगला में शुक्रवार को बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के हाथों उज्ज्वला योजना के तहत 65 लाभार्थी महिलाओं में नि:शुल्क गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर वितरित किया गया.

साईं मंदिर के वार्षिक यज्ञ में श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला

कोटवा गांव के पूरब स्थित साईं बाबा मंदिर के वार्षिक यज्ञ समारोह के समापन के अवसर पर गुरुवार को आस्थावान लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर के इर्द-गिर्द मेला का सा दृश्य रहा. हजारों की तादाद में उपस्थित होकर श्रद्धालु नर-नारियों ने यज्ञ समापन समारोह में भाग लिया.

बनरबगिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई गंभीर

सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के समीप बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर बनरबगिया के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वही दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

बीडीओ के कक्ष में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ा

कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह ब्लॉक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा बांसडीह ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के कक्ष में घुसकर मारपीट करने व दस्तावेज फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है.

हरपुर पुरानी बस्ती में नए नवेले जोड़े ने मौत को गले लगाया

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपुर पुरानी बस्ती में मां दुर्गा मंदिर के पास स्थित घर में तीन माह पहले परिणय सूत्र में बंधे युवक ने जहां फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं पर उसकी नवविवाहिता ने विषाक्थ पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली.

BREAKING NEWS – भीमपुरा में युवक को गोली मारी, शहर में दंपति की लाश मिली

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी, महादेवा के बीच में रोहित पासवान (22) को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर. उधर बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के घूम बाबा की गली में पति – पत्नी की कमरे में लाश मिली, आत्महत्या की आशंका.