गोपाल जी महाविद्यालय रेवती की प्रचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के गृह विज्ञान की 3 मई को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गयी है. अब यह परीक्षा 13 मई को प्रातः8 बजे निर्धारित की गयी है.
नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ एक्सटेंशन मैनेजमेंट (मैनेज) हैदराबाद और समेती रहमानखेड़ा लखनऊ के सहयोग से स्थानीय कृषि भवन में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का शुभारम्भ किया गया.
औचक निरीक्षण के तहत बांसडीह तहसील के अंतर्गत आने वाले गेंहू क्रय केन्द्र पर जांच के दौरान पहुंचे उपजिलाधिकारी बांसडीह ने सचिव के गायब रहने पर टेलीफोन से कड़ी फटकार लगाते हुए किसान हित में लापरवाही न करने की हिदायत दी.
सोनबरसा प्राइमरी स्कूल के समीप हो रहे पदुमंन बाबा रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच काफी रोमांचक भरा रहा. मैच सोहांव व रसड़ा के बीच हुआ. जिसमें सोहांव ने रसड़ा को 3-2 के अंतर शिकस्त दी.
उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर में डेढ़ दर्जन विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा निमित्त शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का प्रारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया.
सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को चाकू लग गया. घायलावस्था में दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी रेवती लाया गया.
पिंडहरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सोमवार को सुबह अचानक आयी तेज आधी के चलते विद्यालय के बगल की तीन मंजिला मकान की दीवार गिरने से एक नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई. जबकि एक आठ वर्षीय बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूवारबारी सुखपुरा मार्ग पर मिड्ढा के बासपली के पास सोमवार की शाम चार बजे सुखपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी असन्तुलित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई.
बैरिया के ग्राम पंचायत कोटवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर में सोमवार को प्रधान जनक दुलारी देवी द्वारा बच्चों को पूड़ी, सब्जी, मिठाई व फल खिलाकर मई माह के मिड-डे मील का शुभारंभ किया गया.
बापू भवन में हो रहे गोंड़ महासभा के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैर बिरादरी को मत देने का आरोप लगाते हुए गोंड़ बिरादरी के लोग आपस में उलझ गए.
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने धातुरीटोला गांव में दस लाख रुपये की लागत सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की घोषणा की. वही इस गांव में पानी टंकी का निर्माण भी यथाशिघ्र कराने की बात कही.
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदीशपुर की नयी बस्ती पुरवा में सोमवार को दिन में 11 बजे के लगभग अचानक लगी आग से एक परिवार की दो रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमे रखा सारा समान जल कर राख हो गया.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिधौली चौहान बस्ती में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडा तथा धारदार हथियार से अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
रसड़ा कोतवाली अंतर्गत बलिया- लखनऊ रोड पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो मासूमों की मौत हो गई. दोनों मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर बैठ कर कहीं जा रहे थे.
बलिया-लखनऊ हाईवे पर पिता के साथ बाइक पर जा रहे दो मासूम बच्चों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, नाराज ग्रामीणों ने काटा हंगामा, हाइवे जाम, भारी फोर्स मौके पर.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.