बड़ी बाजार स्थित बड़ी मठिया प्रांगण में गुरुवार की देर सायं आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी एवं जनकल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि भारतवर्ष से गरीबी पलायन कर जाए.
जिला जज मु. असलम व जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शुक्रवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ मक्खियों व मच्छरों से बचाव को छिड़काव का निर्देश दिया गया.
थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही के जयप्रकाश मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी सुलखान सिंह को शिकायती पत्र देकर एसपी के निर्देश से अपने व अपने परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमे की उच्चस्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई है.
रोज शाम तीन बजे से उपस्थित हो रहा मेला सा दृश्य, बच्चे कर रहे खूब मस्ती बैरिया (बलिया)। स्थानीय कस्बे में बैरिया मांझी स्टैंड पर शुरू हुआ डिज्नीलैंड इलाके के बच्चों महिलाओं के आकर्षण …
थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर बिन्द टोली में तीन परिवारों को बन्धक बना कर लूट पाट व मारपीट कर घायल करने से आहत ग्राम पचांयत कोड़रहा नौबरार की प्रधान रूबी सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजा है.
भाजपा के तत्वावधान में आदमपुर गांव में आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में जहां जनता से जुड़ी समस्याओं एवं उनके हल के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा की गई, वहीं सरकार की उपलब्धियों व चलाई जा रही योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार करने का निर्णय लिया गया.
सिकंदरपुर (बलिया)। बलिया मार्ग पर गुरुवार की देर शाम घूरी बाबा के टोला के समीप ट्रक से गिरे करकट की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. दोनों का इलाज सीएचसी …
क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर में एक जुलाई से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा, सभी कक्षा में प्रवेश हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है. यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य भानु प्रताप तिवारी ने बताया कि बिना आधार नंबर का प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा बलिया की एक बैठक संगठन के बालापुर मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों एवं स्व जातियों के सामाजिक, आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा के बाद प्रायः सभी क्षेत्रों में उनके उन्नति हेतु प्रयास करने का निर्णय लिया गया.
बेलहरी में श्री मुरारी जी कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय रात्रि कालीन मैच स्वर्गीय नमो नारायण सिंह जी के स्मारक स्थल के बगल में बीज गोदाम पर खेला गया.
गड़वार थाना के रतसर-पचखोरा मार्ग पर बुधवार की रात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से दुकानदार दीना गुप्त (44) निवासी रतसर की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला.
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में छात्र नेता एवं समाजसेवी अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एसपी सुजाता सिंह के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर कृष्ण चंद्र सिंह ने पौधरोपण किया.
पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए नगर के दुसाध टोली में औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट करते हुए सौ लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किया.
छाता रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की सुबह रेल ट्रैक पर डाउन सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में बुधवार को दिन में छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोर आराम से घर को खंगाले और एक आलमारी में रखे 40 हजार नकदी सहित सोनेेे की एक चेन, दो जोड़ी मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के टाप्स और चांदी के 5 जोड़ी पाज़ेब चुरा ले गये.
नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता प्राथमिकता पर होगी. इसके लिए पहली जुलाई से समस्त शासकीय, अशासकीय एवं समस्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.