मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में गुहार लगाएंगे पुलिस चौकीदार

उप्र ग्रामीण पुलिस चौकीदार संघ अपनी मांगों को लेकर 9 जुलाई को गोरखपुर जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें अपने समस्याओं से संदर्भित मांगपत्र सौपेंगे.

धर्मात्मा सिंह राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष मनोनीत

सहतवार निवासी धर्मात्मा सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न लोगों द्वारा स्वागत किया गया एवं बधाई दिया गया.

सर्प दंश से माल्दा गांव के किशोर की हालत गंभीर

माल्दा गांव में शुक्रवार को हैंड पाइप पर हाथ धोने गए गोपाल तिवारी (15) को सांप ने डंस लिया. हालत गंभीर होने पर परिवार वाले इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराए हैं.

पंच तत्व में विलीन हुईँ शिवमुनिया देवी

वरिष्ठ पत्रकार क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी घनश्याम तिवारी की माता शिवमुनिया देवी (103 )का निधन शुक्रवार को देर शाम लंबी बीमारी के बाद हो गया.

टीडी कॉलेज में प्रवेश परीक्षाएं 13 से, संस्कृत महाविद्यालयों में प्रवेश प्रारंभ

किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय नवलगढ़ शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ हो गया है.

बलिया के गौरव व भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर थे चंद्रशेखर

भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर को आज उनके जन्म भूमि बलिया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया.

नाबालिग को भगाने का आरोप, विधायक की पहल पर रिपोर्ट दर्ज

कस्बा के रकबा टोला से एक हिन्दू कुम्हार जाति की करीब 14 वर्षीय लड़की को उसी टोला के एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर कहीं ले जाने की चर्चा से लोगों में जबरजस्त आक्रोश है.

सांसद-विधायक ने इंदौर-गुवाहाटी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया

बलिया के लोगों को एक और ट्रेन मिल गई है. बलिया के सांसद भरत सिंह ने शनिवार को इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुवाहाटी के लिए रवाना किया .

परम ब्रह्म के दर्शन के लिए सर्वस्व न्योच्छावर करना पड़ता है

वेद वाणी को जिस परम ब्रम्ह परमात्मा का स्वरूप बताया गया है, उसे लौकिक मानव नहीं देख सकते. उस परम सत्ता का दर्शन तभी संभव है, जब हम पूर्ण रूप से गुरुदेव के शरणागत होकर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दें.

बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

नगर तथा क्षेत्र से शनिवार को कांवरियों के जत्थे का बाबा धाम जाने का सिलसिला शुरू हो गया. पहले दिन करीब आधा दर्जन जत्थे विभिन्न साधनों द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुए.

नारकीय जीवन गुजारने को लाचार हैं नहर मार्ग किनारे बसे लोग

बस स्टेशन चौराहे से थाना पर जाने वाली नहर मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. हल्की सी बारिश होने पर भी उस मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है.

सम्मानित किए गए पिटल्स कान्वेंट के मेधावी

बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर के पिटल्स कान्वेंट स्कूल द्वारा संचालित कोचिंग में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब हुए बच्चों को कोचिंग प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया.

ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि व जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर एसडीओ व जेई को बंधक बनाया

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने की मांग व पांच फीट नीचे तक तार लटकने की शिकायत को लेकर मिर्जापुर, बीबी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार शनिवार को बीबी टोला में एसडीओ व जेई को करीब दो घण्टे तक बंधक बनाए रखा.

पुलिसिया कार्रवाई से दयाछपरा, रेवती व सहतवार के शराब कारोबारियों में हड़कम्प

पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840  शीशी शराब की बरामदगी की है. 

जनपक्षधरता की राजनीति के सजग प्रहरी थे चंद्रशेखर – हरेंद्र सिंह

बलिया की पौराणिक ऐतिहासिक संस्कृति और राजनीतिक परम्परा के विरासत के प्रतिनिधि चंद्रशेखर मानवीय मूल्यों एवं जनसरोकारों का समाजवादी राजनीतिक चिंतक की दसवी पुण्यतिथि बांसडीह स्थित सिनेमाहाल पर मनाई गई.

चंद्रशेखर दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे

शनिवार को गोपालजी  स्नाकोत्तर महाविद्यालय में युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. साथ ही पौधरोपण भी किया गया.

पौधरोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गुरुकुल विद्यापीठ कठहीं कृपालपुर के प्रागंण में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को भव्य आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

चंद्रशेखर विवि को ऊंचाई तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे – उपेंद्र तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि बसन्तपुर स्थित जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय पर शनिवार को मनाई गई. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर मे एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.

राजनीतिक अस्थिरता के दौर में बरबस याद आते हैं चंद्रशेखर

किसान सेवा केन्द्र मधुबनी के अतिथि हाल में युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. काफी की संख्या में पहुचे लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला