जलजमाव से मुक्ति दिलाने तक नहीं लगाएंगे मां दुर्गा को भोग – पुजारी

आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड 6 व 7 के बीच से माँ वन दुर्गा मन्दिर से होते हुए उत्तर टोला तक जाने वाली सड़क पर लगे गंदे पानी के जलजमाव के स्थायी निकास में नगर पंचायत द्वारा उदासीनता बरतने पर बुधवार को आक्रोशित वार्ड तथा मुहल्ले के लोगों ने माँ वन दुर्गा मन्दिर के पुजारी बैधजी पांडेय के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन का पुतला फूंका.

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी – बीएसए

स्वच्छ भारत मिशन में सबका सहयोग आवश्यक है. इस संदर्भ में वर्ल्ड विजन द्वारा किया गया प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है. यह बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने कही.

डिवाइडर पर चढ़ा सरिया लदा ट्रक, चालक खलासी घायल

चौराहे पर बने डिवाइडर से मंगलवार की रात सरिया लदा ट्रक टकरा गया. इस हादसे में ट्रक चालक कानपुर निवासी शारुन व खलासी इमरान घायल हो गए.

बैरिया में पलटी टेम्पो, आधा दर्जन घायल

रानीगंज बाजार से बैरिया जा रही टेम्पो बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इन्टर कॉलेज के सामने सड़क पर हुई गड्ढ़े की वजह से असन्तुलित होकर पलट गई.

सांसद नीरज शेखर ने जाना बाढ़ और कटान का हाल

घाघरा से हो रही कटान का हाल देखने मंगलवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बाढ व कटान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किये.

11/07/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए …

दीवार गिरने से महिला की मौत, सड़क हादसे में दो युवक जख्मी

तेज बरसात के बीच कच्ची मकान का दीवार गिरने से चइती देवी (55) पत्नी तिलेश्वर बिंद की मौत हो गई. उधर, भैसहां चट्टी पर सड़क क्रॉस करते समय गड़वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कमांडर की चपेट में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए.

बांसडीह नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह बबलू बाराबंकी में गिरफ्तार

BREAKING NEWS – बलिया। बांसडीह के सीमेंट व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बबलू को बाराबंकी में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर …

लखीसराय में बैरिया के कांवरियों की गाड़ी ट्रैक्टर से भिड़ी, दर्जन भर जख्मी

एनएच 80 पर खेमतरनी गांव के स्थित जेएमडी ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की सुबह कांवरियों का वाहन ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है़. घायलों में सभी कांवरिया यूपी के बलिया जिले के बैरिया इलाके के बताए जा रहे हैं.

मौत का सबब बनकर टूट कर गिरे बिजली के तार, दो युवकों की मौत

नरहीं थाना क्षेत्र के उजियार गांव के कुमकुम पट्टी में सोमवार की देर शाम को शार्ट सर्किट से टूटे तार की चपेट में आने से लालबाबू वर्मा (28) की मौत हो गई. इसी क्रम में करेंट की चपेट में आने से फल व्रिकेता अर्जुन राजभर (40) निवासी सलेमपुर की मौत हो गई.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सरकार का यू टर्न बलिया के छात्रों को मंजूर नहीं – सत्यम

लखनऊ से बलिया तक बनने वाले छह लेन का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अब गाजीपुर तक ही बनेगा. शासन के इस निर्णय के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार को आवाज बुलंद किया.

पावन मनभावन सावन में निकलने लगी है कांवरियों की टोली

सावन के पावन महीना की शुरुआत होते ही गांवों से लेकर सड़कों तक कावरियों की टोलियां देखने को मिल रही है.

रेपुरा गांव में जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, आठ घायल

हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में मंगलवार की सुबह दो पड़ोसियों के बीच जमीन के विवाद को लेकर जमकर मार-पीट हो गई.

दबंगई से त्रस्त पीड़िताओं ने डीएम से लगाई गुहार

पीड़िताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर दबंगों द्वारा अपने मकान सहित जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई.

रसड़ा स्टेशन पर कांवरियों की सेवा करेंगे ‘क्रांतिकारी’

डाक बंगला में भारत नौजवान क्रांति सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सावन के पर्व के पर कांवरियों को सेवा की जाएगी.

स्कूल यूनिफॉर्म सलीके से बंटे, स्कूल में बच्चों की हो बढ़ोतरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा के अध्यक्षता में समस्त संकुल प्रभारी/सह समन्वयक/ प्रधानाध्यापक, सहायता प्राप्त विद्यालय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संयुक्त बैठक हुई.

सचिव के पास 7 साल से एडीओ पंचायत का चार्ज, डीएम ने पूछी वजह, भकुआ गए बीडीओ

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को विकास खंड मुरली छपरा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एडीओ पंचायत व कुछ कर्मी नदारद मिले.