सहतवार में विद्युत आपूर्ति बेपटरी, आन्दोलन की चेतावनी

पावर हाउस की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि समय से आपूर्ति नहीं हो रहा है. इस पावर हाउस पर दो फीडर है. एक देहात और दूसरा टाऊन. स्थिति यह है कि जब देहात की सप्लाई दी जाती है, तो टाउन  की बंद कर दी जाती है और जब टाउन की सप्लाई दी जाती है तो देहात की बंद कर दी जाती है.

नरेश अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पूतला फूंक क्षोभ जताया

हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष अविनाश सोनी के नेतृत्व में युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी किये जाने के विरोध में शुक्रवार को नगर भ्रमण कर जमकर नारेबाजी की गयी.

बीपीएल कार्ड धारकों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने के लिए कैंप 23 को

बीपीएल सूची धारकों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने हेतु रसड़ा विद्युत कार्यालय पर 23 जुलाई को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा.

कोटवारी चट्टी पर तेज आंधी पानी से विशालकाय इमली का पेड़ गिरा

रसड़ा – टिकादेवरी मार्ग स्थित कोटवारी चट्टी पर तेज आंधी पानी से विशाल काय इमली का पेड़ शुक्रवार की सुबह 4 बजे के करीब गिर गया. पेड़ के गिरने से घंटों मार्ग अवरुद्ध रहा. मार्ग अवरुद्ध रहने से वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही.

रामनाथ कोविंद की शानदार जीत पर भाजपाइयों ने खुशी जताई

राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को मिली बड़ी जीत से उत्साहित भाजपा मंडल रेवती के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक ओंकार नाथ ओझा केे संयोजकत्व मेें  गुरूवार की देर शाम हुई.

पीएचसी कोटवां की संविदा एएनएम बैठीं अनशन पर

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कोटवां में संविदा पर तैनात करीब एक दर्जन एएनएम पिछले  दो वर्षों से लम्बित वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को सुबह-सुबह अस्पताल के गेट को बन्द कर क्रमिक अनशन पर बैठ गयीं.

दबंग ने लाइन मैन को अवर अभियंता के सामने पीटा, रिपोर्ट दर्ज 

भीमपुरा थाना क्षेत्र के राम करण इंटर कॉलेज के सामने टूटे विद्युत पोल को ठीक करते समय  दबंग ने लाइनमैन को मारपीट कर घायल कर दिया.  

करेंट की चपेट में आए किसान समते दो लोगों की मौत

बैरिया कोतवाली क्षेत्र के बीबीटोला स्थित महाराज बाबा  मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में घर का बिजली कनेक्शन जोड़ते समय 17 वर्षीय गोविन्द पुत्र हरेराम वर्मा की मौत हो गयी. उधर, रसड़ा के कोड़रा ग्राम में करेंट ने किसान की जान ले ली. इसी क्रम में नवानगर सरेह में विद्युत तार की जद में आई भैंस ने दम तोड़ दिया.

भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक गायक बृज ठाकुर नहीं रहे

भोजपुरी के ख्याति प्राप्त गायक बृज ठाकुर का गुरुवार की रात उनके पैतृक गाँव भुवालछपरा नौरंगा में निधन हो गया. वह 65 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

नीट में अवंतिका का 641वां रैंक, गाँव में खुशियों का माहौल

कस्बा निवासी राघवेंद्र नारायण सिंह की पुत्री अवंतिका परिहार ने नीट में राष्ट्रीय स्तर पर जनरल कैटेगरी में सात हजार वां रैंक हासिल कर जिले सहित अपने परिवार का भी मान बढ़ाया है.

​मंत्री उपेंद्र तिवारी 22 को आएंगे बलिया

प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी 22 जुलाई की सुबह बलिया आएंगे. वे 22 जुलाई को 9 बजे भृगु आश्रम से स्कूल चलो रैली को रवाना करेंगे.

रास्ते पर जलजमाव के विवाद में मारपीट, चार घायल

बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में गुरुवार की सुबह दरवाजे पर हुए जलजमाव को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से 2-2 लोग घायल हुए हैं.

सरे बाजार से बाइक चोरी, रानीगंज में सक्रिय हो रहे उचक्के

थानान्तर्गत  रानीगंज बाजार स्थित सहारा बैंक के सामने से भरी दोपहरी में बाइक चोरी हो गयी. पीड़ित द्वारा इस सन्दर्भ में बैरिया थाने मे तहरीर दे दी गयी है.

रेलवे स्टेशन कैंपस में बेतरतीब खड़ी बाइकें उठाते देख मचा हड़कंप

मॉडल रेलवे स्टेशन से रोज हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने गुरूवार को स्टेशन के बाहर सर्कूलेटिंग एरिया में बेतरतीब खड़ी करीब दस वाहनों को उठाकर ओक्डेन चौकी पहुंचा दिया.

ठेकहां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की फरियाद

जिलाधिकारी के बैरिया आगमन पर मुरलीछपरा गाँव के ठेकहां गाँव के सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिला जुलूस की शक्ल में आकर मिले.

करम्मर गाँव के सार्वजनिक तालाब को कब्जा मुक्त कराने की गुहार

ग्राम पंचायत करम्मर के ग्रामीणों ने गाँव के मध्य में स्थित चार हेक्टेयर में फैले प्राचीन तालाब को दबंगों से मुक्त करवाने की गुहार लगाई है.

युवाओं के दल ने प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में श्रमदान किया

अपने तयशुदा कार्यक्रभ सप्ताह में किसी एक सार्वजनिक स्थल की सफाई के क्रम में दुर्ग विजय सिंह झलन के नेतृत्व में युवाओं के दल ने प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में श्रमदान किया.

सिकंदरपुर में छापेमारी के बाद दुकानदारों ने धड़ाधड़ गिराए शटर

सिकंदरपुर नगर के बस स्टेशन चौराहा स्थित राज रेस्टोरेंट में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अशोक यादव के नेतृत्व में पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार एवं उनकी टीम ने छापामारी कर सैम्पल लिया.

20/07/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.