रामबालक आश्रम के पास घाघरा के छाड़न में किसान का शव उतराया मिला, जबकि भोज छपरा गांव के सामने टीएस बंधा के उत्तर घाघरा के बाढ़ के पानी में एक 6 वर्षीय बालक की डूबने से मृत्यु हो गई.
रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर पुलिस चौकी पर तैनात नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी का आरोपी सिपाही धरम को रेवती थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
किशोरी के साथ रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने पकड़ा. भीड़ ने सिपाही की जमकर धुनाई की.
बांसडीह क्रांति दिवस पर शुक्रवार को परम्परा के अनुसार सेनानी उतराधिकारी संगठन की अध्यक्ष राधिका मिश्र के नेतृत्व में सेनानी आश्रितों का दल बांसडीह पहुँचा,
सतीश चन्द्र कॉलेज के छात्रों व छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमे व शासनादेश के अनुरूप फीस न लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को बाँसडीह चौराहे पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया.
भगत सिंह तिराहे पर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला फूंककर विरोध जताया.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूस्खलन (लैंड स्लाइडिंग) में काल कवलित हुए खरुआव निवासी मृतकों के घर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और पूर्व विधायक सनातन पांडेय पहुँचे.
जिले में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. रोज किसी न किसी महिला या लड़की की चोटी कट जा रही है, लेकिन चोटी कट कैसे रही है, इसका पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं है.
प्रधान डाक घर पर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. ग्रामीण डाक सेवा कर्मी अपनी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.
सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन शिक्षामित्रों ने न सिर्फ बीएसए कार्यालय पर धरना दिया, बल्कि ऐतिहासिक जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन को अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया.
शुक्रवार को घाघरा के उग्र तेवर के बीच टीएस बन्धे के दतहां एवं तिलापुर डेंजर जोन के बीच घाघरा की लहरों के दबाव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
बैरिया बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक के पास लगे श्रद्धांजलि मंच पर भाजपा के अलावे बहुजन समाज पार्टी के विनायक मौर्य व आम आदमी पार्टी के संजय सिंह बाब के अलावे अन्य राजनीतिक दलों के लोग कतरा के चले.