Photo for Representation only
रसड़ा, बलिया. क्षेत्र के कटहूरा पुलिया के समीप पुलिस ने रविवार की सांय कट्टा एवम जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को धर दबोचा.
युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया. सब इंसपेक्टर अशोक कुमार शुक्ला पुलिस संग वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को धर दबोचा.तलाशी के दौरान युवक के पास कट्टा के साथ जिंदा कारतूस मिला . पूछताछ के दौरान युवक अपना नाम रीतेश कुमार गौतम पुत्र राधाकृष्ण पाण्डेय निवासी धनौती रसतड़ कला थाना गड़वार जनपद बलिया बताया.
पुलिस टीम में आशीष यादव सहित कई सिपाही मौजूद रहे.
- रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट