योग दिवस पर आरएसएस की तरफ से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन, आत्मनिर्माण के पंच संकल्पों पर भी मंथन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बिल्थरारोड द्वारा स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मिडिल स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर नगर के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में बालक, बालिकाएं, तरुण स्वयंसेवक, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर संघचालक संजय बर्नवाल थे, वहीं विशिष्ट मार्गदर्शक के रूप में जिला संपर्क प्रमुख डा०अमित सिंह उपस्थित रहे। अपने सारगर्भित बौद्धिक सत्र में अमित  ने योग के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनादिकाल से हमारे ऋषि-मुनियों ने योग एवं संयमित जीवनशैली को अपनाकर न केवल स्वयं को स्वस्थ रखा बल्कि समाज को भी दिशा दी। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलन में लाता है।

इस अवसर पर उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन संकल्प सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्व-आधारित जीवन रचना पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया कि इन विषयों को आत्मसात कर वे समाज व राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाएं।

योग अभ्यास का संचालन नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अशोक गुप्ता एवं आदित्य गुप्ता द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन,अनुलोम विलोम आदि योग क्रियाओं को उत्साहपूर्वक किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, सहनगर कार्यवाह विजय सिंह, अजय पटेल, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, हेमंत शुक्ला, डा. राघवेंद्र मिश्रा, सतीश गुप्ता सभासद, अनिल जायसवाल, जयप्रकाश बैद्य, अखिलेश गुप्ता (वैद्य), संजय गुप्ता, गोरख मद्वेशिया, बलराम वर्मा, राजेश गुप्ता, धन्नु सोनी, मुरारी वर्मा, सजित, शुभम, अंश, सागर, मोहित, अभिषेक बर्नवाल सहित नगर के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित स्वयंसेवकों ने भारत माता के चरणों में पूर्ण निष्ठा के साथ आहुति दी।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel